वडोदरा में 'धुरंधर' के गाने पर पीएम मोदी की एंट्री, Gen-Z से किया संवाद, राहुल पर कसा तंज
PM Modi Vadodara Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में जेन-जी से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 'धुरंधर' के सॉन्ग के साथ शानदार एंट्री ली।
PM Modi Vadodara Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज वडोदरा पहुंचते ही, ऐसा माहौल बन गया कि हर किसी का ध्यान उनकी एंट्री पर गया। दरअसल, पीएम का स्वागत ‘धुरंधर’ फिल्म के मशहूर गाने ‘आरी-आरी’ के साथ किया गया। बता दें कि वह गुजरात के वडोदरा पहुंचे थे, जहां उन्होंने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 35,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
स्टाइलिश अंदाज में एंट्री
पीएम की युवाओं के बीच स्टाइलिश अंदाज में एंट्री चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि यह पहला मौका था जब पीएम PM रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे। वहीं जेन-जी ने भी पीएम का वेलकम किया। किसी ने मोदी-मोदी के नारे लगाए तो किसी ने मोदी के नाम की टी-शर्ट पहन रखी थी। हर तरफ युवाओं ने अपने मोबाइल की टॉर्च ऑन करके पॉजिटिव साइन दिया।
Gen-Z से 25 मिनट संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। इस कार्यक्रम के लिए 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। मोदी ने युवाओं से झूठे दावों और भ्रामक बातों से बचने की अपील की।
पीएम ने कहा, 'लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना।” मोदी का यह बयान राहुल गांधी और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज माना जा रहा है।
फ्रेट कॉरिडोर पर ‘नाराज फूफाजी’ वाला तंज
पीएम मोदी ने कहा- JNPT मुंबई से डबल कंटेनर मालगाड़ी चलने से एक बार में 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर माल मुंबई से वडोदरा पहुंचा। अब “नाराज फूफाजी” पूछेंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा, लेकिन देश के एक कोने से दूसरे कोने तक माल पहुंचाने के लिए ऐसी कनेक्टिविटी जरूरी है।
2004 में शुरू हुआ विचार, 2014 तक चलती रहीं फाइलें
पीएम मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि इस परियोजना पर 2004 में विचार शुरू हुआ था। 2006 में इसके लिए एक विशेष कंपनी बनाई गई, लेकिन 2014 तक फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक घूमती रहीं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद उनकी सरकार ने इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया और करीब 2,000 किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा किया।
पैसेंजर और मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक
पीएम मोदी ने कहा कि पहले यात्री और मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर चलती थीं, जिससे दोनों की रफ्तार प्रभावित होती थी। अब डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर रोज करीब 430 मालगाड़ियां चल रही हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रक से सामान भेजने में करीब 30 घंटे लगते हैं, जबकि फ्रेट कॉरिडोर के जरिए यही सामान करीब 10 घंटे में पहुंच सकता है।
AI का सुपरपावर के लिए इकोसिस्टम जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि अगर भारत को एआई के क्षेत्र में सुपरपावर बनना है तो इसके लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना होगा। इसके लिए यूरेनियम और रेयर अर्थ जैसे जरूरी संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ युवाओं की स्किल ट्रेनिंग और उन्हें नई तकनीक के हिसाब से तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अब केवल डिग्री हासिल करना काफी नहीं है, युवाओं के पास जरूरी स्किल होना भी उतना ही जरूरी है.





.avif&w=3840&q=75)
