PM मोदी का मेलोनी को मैसेज, सबसे लंबे समय तक इटली का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई; जॉर्जिया को बताया अपना दोस्त
PM मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'मैं अपनी दोस्त प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने पर बधाई देता हूं। ये उपलब्धि उनकी नेतृत्व क्षमता पर इटली की जनता का भरोसा दिखाती है।'
.avif)
PM Modi Congratulates Giorgia Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मैसेज किया है। पीएम मोदी ने मेलोनी को इटली का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके मेलोनी को बधाई दी है। इस मैसेज में प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को अपना दोस्त बताया है।
'मेलोनी की दोस्ती रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने में अहम'
PM मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'मैं अपनी दोस्त प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने पर बधाई देता हूं। ये उपलब्धि उनकी नेतृत्व क्षमता पर इटली की जनता का भरोसा दिखाती है।
उनकी दोस्ती ने भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मदद की है। मैं दोनों देशों के लोगों के समृद्ध भविष्य के लिए इस दोस्ती को और प्रगाढ़ और आगे की ओर बढ़ता हुआ देखता हूं।
मैं आने वाले सालों में उनकी सफलता के लिए उन्हें शभकामनाएं देता हूं।'
https://x.com/narendramodi/status/2095778333275435169?s=20
लगातार 1413 दिन सत्ता में रहकर बनाया रिकॉर्ड
इटली गणराज्य बनने के बाद लगातार 1413 दिन सत्ता में रहकर जॉर्जिया मेलोनी ने रिकॉर्ड बना दिया। 1946 में इटली गणराज्य बना था, जिसके बाद से ये किसी नेता का सबसे लंबा कार्यकाल है। इसके पहले इटली गणराज्य में सबसे लंबे समय तक सत्ता पर काबिज रहने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के नाम पर था. बर्लुस्कोनी अपनी दूसरी कैबिनेट में लगातार 1412 दिन तक सत्ता में रहे थे.
मेलोनी सरकार की चुनौतियां
मेलोनी की सरकार के सामने अब अगली बड़ी चुनौती अपने कार्यकाल के दौरान किए गए वादों और नीतियों के परिणामों को लेकर होगी। रिकॉर्ड लंबा कार्यकाल निश्चित रूप से उनकी राजनीतिक पकड़ को दर्शाता है, लेकिन आने वाले समय में आर्थिक सुधार और अन्य नीतिगत मुद्दों पर उनका प्रदर्शन भी उतना ही महत्वपूर्ण रहेगा।
