Bhopal Power Cut: भोपाल में आज 35 इलाकों में बिजली कटौती, 30 मिनट से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई; देखें पूरी लिस्ट
Bhopal Power Cut: भोपाल में मेंटेनेंस के चलते आज 35 इलाकों में बिजली कटौती होगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 30 मिनट से 6 घंटे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Bhopal Power Cut: भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज शहर के 35 इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। इन क्षेत्रों में 30 मिनट से लेकर 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। कंपनी ने लोगों से कटौती के समय के अनुसार जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है।
कहीं 10 बजे से 4 बजे तक कटौती
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बाग सेवनिया, उत्सव परिसर, लक्ष्मी परिसर, जाटखेड़ी, प्रताप नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक यूनिहोम्स कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सबसे लंबी कटौती इन इलाकों में
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, पन्ना नगर, पंजाबी बाग, गुरुनानक पुरा, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग, जनता क्वार्टर, चाणक्यपुरी, ओल्ड मिनाल, दुर्गेश विहार, जेके रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।
11 बजे से 3 बजे तक इन क्षेत्रों में असर
सुबह 11 से 11:30 बजे तक रापड़िया और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। वहीं सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कैलाश नगर और रचना नगर में कटौती होगी।
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक छावनी रोड, फकीरपुरा, आजाद मार्केट, जुमेराती गेट, कायस्थपुरा, गुर्जरपुरा, ओल्ड कबाड़खाना, इतवारा रोड और ललवानी प्रेस रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।
दोपहर में इन इलाकों में कटौती
दोपहर 12 से 1 बजे तक कस्तूरी होम कॉलोनी और बर्रई में बिजली बंद रहेगी। वहीं दोपहर 1 से 2 बजे तक ग्रीन मीडोज कॉलोनी और रिदम पार्क में बिजली कटौती का असर रहेगा।

-1.jpg&w=3840&q=75)


