‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वास्थ्य विभाग की पहल, 31 अस्पतालों में लगेंगे रक्तदान शिविर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भोपाल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल सहित भोपाल के 31 अस्पतालों और ब्लड सेंटरों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
31 अस्पतालों में लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ और पात्र नागरिकों से रक्तदान शिविरों में पहुंचकर योगदान देने की अपील की है।
गर्भवती महिलाओं और बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच
अभियान के तहत बरखेड़ी देव और भीमनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक भीमनगर में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ गोदभराई कार्यक्रम भी होगा।
वहीं बच्चों की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। अभियान के जरिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर रहेगा।

-1.jpg&w=3840&q=75)
-1.jpg&w=3840&q=75)