सागर शराब कांड: आज बंडा पहुंचेंगे CM डॉ. मोहन यादव, मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे बंडा पहुंचेंगे, जहां वे जहरीली शराब के सेवन से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी लेंगे।
नौराज और गुगरा जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री प्रभावित गांव नौराज और गुगरा भी जाएंगे। यहां वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात के साथ स्थानीय स्तर पर हालात का जायजा लेंगे।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का जानेंगे हाल
बंडा दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे सागर मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। यहां जहरीली शराब कांड के बाद भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।
जहरीली शराब से अब तक 28 मौत
जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 28 मौतों की बात सामने आई है। जबकि 100 से ज्यादा मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)
