ट्रंप का बड़ा ऐलान, चुनाव जीतने पर हर युवा को ₹5 लाख, ₹128 लाख करोड़ होंगे खर्च
अमेरिका में 2026 की मिडटर्म इलेक्शन से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐसा चुनावी वादा किया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव को लकेर कहा कि नवंबर के मिडटर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत बरकरार रखती है, तो हर बालिग अमेरिकी को 5000 डॉलर (करीब 4.76 लाख रुपए) दिए जाएंगे।
क्या बोले ट्रंप ?
डलास में ट्रंप ने रिपब्लिकन कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर 2026 में रिपब्लिकन पार्टी सीनेट और हाउस पर अपना कब्जा बनाए रखती है, तो वे हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5000 डॉलर दिए जाएंगे। उन्होंने इसे ‘ट्रम्प डिविडेंड’ नाम दिया और कहा कि यह अमेरिका की ‘आर्थिक ताकत और सफलता’ की वजह से दिया जाएगा। ट्रम्प ने ये भी कहा कि डिविडेंड की रकम अमेरिका में ही खर्च करनी होगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा, भुगतान का दायरा क्या होगा और रकम किस तरह बांटी जाएगी।
चुनाव के बाद युद्ध खत्म हो जाएगा- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध की वजह से तेल के दाम नीचे आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन के बाद ही कम होंगे। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान चाहता है कि अमेरिका में कमजोर लोगों का ग्रुप आ जाए और उन्हें (ईरान) को अकेला छोड़ दिया जाए और उन्हें अपने परमाणु हथियार रखने दिए जाएं। ट्रंप ने ये भी दावा किया है कि चुनाव के कुछ ही दिन बाद युद्ध खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा- "मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद युद्ध खत्म हो जाएगा, क्योंकि ईरान अब ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता।"
₹128 लाख करोड़ होंगे खर्च
अमेरिका में करीब 26.98 करोड़ वयस्क हैं। अगर सभी को 5,000 डॉलर दिए जाएं तो कुल खर्च करीब 1.35 ट्रिलियन डॉलर यानी 128.25 लाख करोड़ रुपए होगा। यह रकम दुनिया के करीब 162 देशों की इकोनॉमी से ज्यादा है।
अमीरों को नहीं मिलेगा पैसा
ट्रम्प के ऐलान के करीब एक घंटे बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि डिविडेंड का लाभ अमीर लोगों को नहीं मिलेगा। वेंस ने बताया कि इस भुगतान के लिए सरकार को मिलने वाले टैरिफ राजस्व का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, टैरिफ से मिलने वाली रकम 5,000 डॉलर प्रति बालिग के भुगतान की अनुमानित लागत से काफी कम है।






