बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सियासी संग्राम, रीवा में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह खत्म, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला अब सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। बच्चों की मौत को लेकर रीवा में कांग्रेस की ओर से चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन न्याय सत्याग्रह पांचवें दिन खत्म हो गया।
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला अब सियासी टकराव में बदल गया है। रीवा में बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर चल रहा कांग्रेस का अनिश्चितकालीन न्याय सत्याग्रह पांचवें दिन खत्म हो गया। सत्याग्रह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार कर लिया।
सत्याग्रह के पांचवें दिन पहुंचे जीतू पटवारी
रीवा में चल रहे कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह के पांचवें दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बच्चों की जान जा रही है और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह विफल है। पटवारी ने मुख्यमंत्री से राजेंद्र शुक्ला को बर्खास्त करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान विक्रांत भूरिया गिरफ्तार
धरना प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस ने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और अश्रुगैस का इस्तेमाल किया।
विक्रांत भूरिया बोले- आंदोलन खत्म नहीं हुआ
विक्रांत भूरिया ने साफ कहा कि न्याय सत्याग्रह का अंत नहीं हुआ है, बल्कि आंदोलन अब अगले चरण में जाएगा। उन्होंने भोपाल घेराव का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से स्वास्थ्य मंत्री को हटाने की मांग की और कहा कि राजेंद्र शुक्ला का इस्तीफा जब तक उनका इस्तीफा नहीं होगा हमारी लड़ाई जारी रहेगी।


.jpg&w=3840&q=75)

