मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट
स्वच्छता पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। इस बार भोपाल को किसी भी श्रेणी में पुरस्कार नहीं मिला है।
देश के स्वच्छ शहरों को आज नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इस बार मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में इन शहरों को सम्मानित करेंगी। खास बात यह है कि इस बार राजधानी भोपाल को किसी भी कैटेगरी में पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया है।
सुबह 11 बजे होगा सम्मान समारोह
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज सुबह 11 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वच्छता के क्षेत्र में चुने गए शहरों को सम्मान प्रदान करेंगी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने पुरस्कार पाने वाले शहरों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग में भी तैयारियां की गई हैं।
एमपी के इन 9 शहरों को मिला सम्मान
मध्यप्रदेश के बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए काम और प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के नौ शहरों का चयन राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
संकेत भोंडवे ग्रहण करेंगे पुरस्कार
समारोह में मध्यप्रदेश की ओर से नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार ग्रहण करेंगे। वे चयनित शहरों की ओर से सम्मान प्राप्त करेंगे। पुरस्कार मिलने के बाद संबंधित शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किए गए प्रयासों की जानकारी भी साझा की जा सकती है।
भोपाल को इस बार नहीं मिला पुरस्कार
राजधानी भोपाल को इस बार किसी भी कैटेगरी में सम्मान के लिए नहीं चुना गया है। स्वच्छता के मामले में पहले राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके भोपाल का नाम इस बार जारी सूची में शामिल नहीं है। वहीं प्रदेश के नौ अन्य शहरों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। अब सभी की नजरें सम्मान समारोह और शहरों को मिलने वाली श्रेणियों पर रहेंगी।



.jpg&w=3840&q=75)


