AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›MP में बांग्लादेशियों के 31 फर्जी पासपोर्ट रद्द, डबरा के बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 पासपोर्ट; 5 आरोपी गिरफ्तार

MP में बांग्लादेशियों के 31 फर्जी पासपोर्ट रद्द, डबरा के बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 पासपोर्ट; 5 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी भारतीय पासपोर्ट मामले में 31 पासपोर्ट निरस्त कर दिए गए हैं।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 7 Nov 2026
MP में बांग्लादेशियों के 31 फर्जी पासपोर्ट रद्द, डबरा के बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 पासपोर्ट; 5 आरोपी गिरफ्तार
MP में बांग्लादेशियों के 31 फर्जी पासपोर्ट रद्द

MP Fake Passport Case: मध्य प्रदेश में बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट दिलाने वाले नेटवर्क के खिलाफ जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की जांच के बाद पासपोर्ट विभाग ने 70 संदिग्ध पासपोर्ट में से 31 को निरस्त कर दिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा ग्वालियर जिले के डबरा से हुआ है, जहां सिमरिया स्थित बौद्ध विहार के पते पर 17 पासपोर्ट जारी किए गए थे।

जांच में पता चला कि इन सभी पासपोर्ट में एक ही गवाह और एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था। इससे फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क की गतिविधियों पर संदेह गहरा गया। जांच एजेंसियां अब बाकी संदिग्ध पासपोर्ट को भी निरस्त कराने की तैयारी कर रही हैं।

100 से ज्यादा लोगों की भूमिका आई सामने

STF की जांच में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े 100 से ज्यादा लोगों को चिन्हित किया गया है। इनमें 66 आरोपी मुख्य नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं, जबकि 34 अन्य लोगों की भूमिका भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराने में सामने आई है।

हालांकि, अब तक इस मामले में केवल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि कुछ आरोपी देश छोड़कर विदेश में छिप सकते हैं।

पहचान बदलकर हासिल किए भारतीय पासपोर्ट

जांच में खुलासा हुआ कि बांग्लादेशी नागरिकों ने अपनी असली पहचान छिपाकर भारतीय नागरिक होने के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। इन दस्तावेजों में बदले हुए नाम और पते का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद इन्हीं कागजात के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए गए।

इस पूरे फर्जीवाड़े में पंचायत स्तर से लेकर नगर पालिका डबरा तक के कुछ कर्मचारियों की कथित मिलीभगत सामने आई है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में किन लोगों ने मदद की और नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था।

मास्टरमाइंड समेत कई आरोपी गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में मास्टरमाइंड रियाल चौधरी उर्फ नित्यानंद भिक्षु और उसके तीन बांग्लादेशी साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर मदद करने के आरोप में गुलाबराय गौतम, गयाप्रसाद गौतम और भोपाल पासपोर्ट सेवा केंद्र के एजेंट नसीम अख्तर की गिरफ्तारी भी हुई है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए बौद्ध मठों और विहारों के पते का इस्तेमाल किया गया था। डबरा के सिमरिया स्थित बौद्ध विहार के पते पर जारी हुए 17 पासपोर्ट इसी नेटवर्क की जांच का अहम हिस्सा हैं।

विदेश में छिपे होने की आशंका

मामले में फरार आरोपियों को लेकर जांच एजेंसियों को आशंका है कि कुछ लोग इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार और चीन जैसे देशों में छिपे हो सकते हैं। एजेंसियां उनके संभावित ठिकानों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही हैं।

बाकी 39 पासपोर्ट भी होंगे निरस्त

STF की रिपोर्ट के आधार पर 70 संदिग्ध पासपोर्ट में से 31 निरस्त किए जा चुके हैं। अब शेष 39 पासपोर्ट को भी निरस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, पासपोर्ट निरस्त होने के बाद इनका इस्तेमाल करने की कोशिश करने वाले लोगों की जानकारी इमिग्रेशन सिस्टम के जरिए सामने आ सकती है। फिलहाल जांच एजेंसियों का फोकस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने, फरार आरोपियों को पकड़ने और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में शामिल लोगों की पहचान करने पर है।

#Gwalior#MPNews#FakePassport#STF Investigation#Bangladeshi Citizens

संबंधित खबरें

ओरछा में CM मोहन यादव का अलग अंदाज, रामराजा के दरबार में बजाई झांझर, जमीन पर बैठकर भजन सुना

ओरछा में CM मोहन यादव का अलग अंदाज, रामराजा के दरबार में बजाई झांझर, जमीन पर बैठकर भजन सुना

मध्यप्रदेश
7 Nov 2026, 05:13 pm
MP में आरक्षक की भर्ती के लिए इंजीनियरों की भरमार, PhD होल्डर भी बनना चाहते हैं कांस्टेबल

MP में आरक्षक की भर्ती के लिए इंजीनियरों की भरमार, PhD होल्डर भी बनना चाहते हैं कांस्टेबल

मध्यप्रदेश
7 Nov 2026, 11:03 am
भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, CM से मुलाकात के बाद इन 8 मांगों पर बनी सहमति

भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, CM से मुलाकात के बाद इन 8 मांगों पर बनी सहमति

भोपाल
7 Nov 2026, 10:57 am
MP में लगा कचरे का ढेर, आज पानी सप्लाई भी बंद; सफाई कर्मचारी बोले- मांगे नहीं मानी तो काम पर नहीं लौटेंगे

MP में लगा कचरे का ढेर, आज पानी सप्लाई भी बंद; सफाई कर्मचारी बोले- मांगे नहीं मानी तो काम पर नहीं लौटेंगे

मध्यप्रदेश
6 Nov 2026, 12:33 pm
इस दिवाली भी बिक रही कार्बाइड गन, 2200 रुपये तक कीमत; पिछले साल सैकड़ों लोगों की आंख जल गई थी

इस दिवाली भी बिक रही कार्बाइड गन, 2200 रुपये तक कीमत; पिछले साल सैकड़ों लोगों की आंख जल गई थी

मध्यप्रदेश
6 Nov 2026, 12:18 pm
भोपाल में धनतेरस पर एक हजार करोड़ का कारोबार! सोने-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स की जमकर होगी खरीदारी

भोपाल में धनतेरस पर एक हजार करोड़ का कारोबार! सोने-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स की जमकर होगी खरीदारी

मध्यप्रदेश
6 Nov 2026, 11:46 am
CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में 63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर; इन शहरों को मिलेगा फायदा

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में 63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर; इन शहरों को मिलेगा फायदा

मध्यप्रदेश
6 Nov 2026, 10:22 am
हरदीप सिंह पुरी MP से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

हरदीप सिंह पुरी MP से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

मध्यप्रदेश
5 Nov 2026, 05:40 pm
साइबर ठगों के निशाने पर इंदौर! 10 महीने में 50 करोड़ ठगे; डिजिटल अरेस्ट और APK फाइल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल

साइबर ठगों के निशाने पर इंदौर! 10 महीने में 50 करोड़ ठगे; डिजिटल अरेस्ट और APK फाइल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल

मध्यप्रदेश
5 Nov 2026, 05:29 pm
'कृष्ण-टेढ़े' बयान पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, पन्ना में यादव समाज ने पुतला जलाकर FIR की रखी मांग

'कृष्ण-टेढ़े' बयान पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, पन्ना में यादव समाज ने पुतला जलाकर FIR की रखी मांग

मध्यप्रदेश
5 Nov 2026, 03:37 pm
दिलजीत दोसांझ के नए कॉन्सर्ट पर इंदौर नगर निगम की सख्ती, जानिए क्यों अटकी अनुमति और क्या है इसकी वजह

दिलजीत दोसांझ के नए कॉन्सर्ट पर इंदौर नगर निगम की सख्ती, जानिए क्यों अटकी अनुमति और क्या है इसकी वजह

इंदौर
5 Nov 2026, 03:01 pm
MP में खाद की किल्लत हुई तो कलेक्टरों की तय होगी जिम्मेदारी, CM के सख्त निर्देश; जानिए किसानों को और क्या मिलेगी राहत

MP में खाद की किल्लत हुई तो कलेक्टरों की तय होगी जिम्मेदारी, CM के सख्त निर्देश; जानिए किसानों को और क्या मिलेगी राहत

मध्यप्रदेश
5 Nov 2026, 11:31 am
अभी-अभी

अखिलेश यादव दिवाली पर परिवार संग करेंगे रामलला के दर्शन, ब्रजेश पाठक का तंज, बोले- बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते

7 Nov 2026
देश

PM मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, बोले- इस बार भी दिवाली जवानों के साथ मनाऊंगा

7 Nov 2026
देश

वायुसेना के 'गजराज' ने रचा इतिहास, 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा; दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस

7 Nov 2026
मध्यप्रदेश

ओरछा में CM मोहन यादव का अलग अंदाज, रामराजा के दरबार में बजाई झांझर, जमीन पर बैठकर भजन सुना

7 Nov 2026
मनोरंजन

हनुमान अंश OTT रिलीज: फिल्म के राइट्स पर अनबन के बीच रिलीज डेट आई सामने, घर बैठे यहां देख सकेंगे फिल्म

7 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें