AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›भोपाल›भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, CM से मुलाकात के बाद इन 8 मांगों पर बनी सहमति

भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, CM से मुलाकात के बाद इन 8 मांगों पर बनी सहमति

भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सफाईकर्मियों ने तीन दिन की हड़ताल खत्म कर दी। 10 में से 8 मांगों पर सहमति बनी है।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
Published: 7 Nov 2026
भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, CM से मुलाकात के बाद इन 8 मांगों पर बनी सहमति
भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

भोपाल में तीन दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार देर रात खत्म हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद कर्मचारी संगठनों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। शनिवार सुबह से शहर में सफाई और कचरा उठाने का काम दोबारा शुरू हो गया। हड़ताल के चलते शहर की सड़कों, बाजारों और कई कॉलोनियों में कचरे के ढेर लग गए थे। ऐसे में आंदोलन खत्म होने से त्योहार के बीच लोगों को राहत मिली है।

10 में से 8 मांगों पर बनी सहमति

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों ने अपनी 10 मांगें रखीं। इनमें से 8 मांगों पर सहमति बन गई है। यूनियन अध्यक्ष मगनलाल झांझोट के मुताबिक, नियमितीकरण के मुद्दे पर कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को उनकी मांगों पर एक महीने के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इसके बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया।

85 वार्डों में ठप हो गई थी सफाई व्यवस्था

हड़ताल के कारण भोपाल के 85 वार्डों और 21 जोन में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से लेकर सड़कों की सफाई तक का काम बंद था। दिवाली के दौरान घरों और दुकानों से निकला कचरा भी नहीं उठाया जा सका। धीरे-धीरे पुराने शहर से लेकर नए शहर तक की सड़कों और बाजारों में कचरे के ढेर लग गए। न्यू मार्केट, वल्लभ भवन और चार इमली जैसे इलाकों में भी गंदगी नजर आने लगी थी।

तीन दिन में 3 हजार मीट्रिक टन कचरा जमा होने का अनुमान

राजधानी में 7 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी और 400 से अधिक कचरा गाड़ियां सफाई व्यवस्था में लगी हैं। आम दिनों में शहर से रोजाना करीब 850 मीट्रिक टन कचरा उठाया जाता है। हड़ताल और त्योहार के दौरान कचरा बढ़ने के कारण तीन दिनों में 3 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा जमा होने का अनुमान लगाया गया था।

वेतन बढ़ाने और नियमित करने की थी मांग

सफाई कर्मचारी करीब 10,500 रुपए मासिक वेतन मिलने की बात कहते हुए इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की मांग कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांगों में ठेका व्यवस्था खत्म करना, स्थायी नियुक्ति, सरकारी कर्मचारी का दर्जा और कर्मचारी की मृत्यु होने पर पति या पत्नी में से किसी एक को अनुकंपा नियुक्ति देना शामिल था। अब नियमितीकरण के लिए बनने वाली कमेटी और बाकी मांगों पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार है।

#Bhopal News#Sanitation Workers#Workers Strike#Bhopal Cleaning Workers

संबंधित खबरें

भोपाल में NCB की बड़ी कार्रवाई, बस से जा रहे युवक से 35 लाख की चरस बरामद; जानिए कैसे खुला राज

भोपाल में NCB की बड़ी कार्रवाई, बस से जा रहे युवक से 35 लाख की चरस बरामद; जानिए कैसे खुला राज

भोपाल
4 Nov 2026, 03:49 pm
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में टीआई बने पुजारी, पुलिस ने बनाई भजन मंडली; जानिए कैसे सफल हुआ ये ऑपरेशन

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में टीआई बने पुजारी, पुलिस ने बनाई भजन मंडली; जानिए कैसे सफल हुआ ये ऑपरेशन

मध्यप्रदेश
4 Nov 2026, 12:37 pm
भोपाल ISBT पर सलवार-सूट के पैकेटों में मिली 9.1 किलो ड्रग्स, जानिए कहां से आया था यात्री और कैसे पकड़ा गया

भोपाल ISBT पर सलवार-सूट के पैकेटों में मिली 9.1 किलो ड्रग्स, जानिए कहां से आया था यात्री और कैसे पकड़ा गया

भोपाल
21 Oct 2026, 09:12 am
MP से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल

MP से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल

मध्यप्रदेश
9 Oct 2026, 06:38 pm
राजधानी में  ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित, CM मोहन ने आकश में छोड़ें गुब्बारे; दिया जनसेवा का संदेश

राजधानी में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित, CM मोहन ने आकश में छोड़ें गुब्बारे; दिया जनसेवा का संदेश

भोपाल
9 Oct 2026, 03:52 pm
Bhopal: न्यू मार्केट की आग ने खोली फायर सेफ्टी की पोल! डेढ़ किमी दूर से दमकल पहुंचने में 30 मिनट; अतिक्रमण-तार में उलझी

Bhopal: न्यू मार्केट की आग ने खोली फायर सेफ्टी की पोल! डेढ़ किमी दूर से दमकल पहुंचने में 30 मिनट; अतिक्रमण-तार में उलझी

भोपाल
9 Oct 2026, 09:37 am
'गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम', मुफ्ती बोले- दूसरी कौम के त्योहार में जाना जायज नहीं

'गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम', मुफ्ती बोले- दूसरी कौम के त्योहार में जाना जायज नहीं

भोपाल
8 Oct 2026, 02:24 pm
Shivraj Singh Chouhan बने दादा: कुणाल-रिद्धि के घर बेटे का जन्म, ‘अहान’ नाम से गूंजी खुशियां

Shivraj Singh Chouhan बने दादा: कुणाल-रिद्धि के घर बेटे का जन्म, ‘अहान’ नाम से गूंजी खुशियां

मध्यप्रदेश
8 Oct 2026, 10:45 am
MP Travel Mart 2026 का आगाज, 34 देशों से आएंगे 100 विदेशी मेहमान; ₹1100 करोड़ का निवेश

MP Travel Mart 2026 का आगाज, 34 देशों से आएंगे 100 विदेशी मेहमान; ₹1100 करोड़ का निवेश

मध्यप्रदेश
7 Oct 2026, 10:00 am
‘बहुत महंगी पड़ गई लाड़ली बहना', बुंदेली समागम में CM मोहन यादव का मजाकिया अंदाज

‘बहुत महंगी पड़ गई लाड़ली बहना', बुंदेली समागम में CM मोहन यादव का मजाकिया अंदाज

मध्यप्रदेश
5 Oct 2026, 11:29 am
अमित शाह का भोपाल दौरा, नए कानूनों की प्रदर्शनी से IISER तक कार्यक्रम; जानिए 11 से 7:50 बजे तक क्या शेड्यूल?

अमित शाह का भोपाल दौरा, नए कानूनों की प्रदर्शनी से IISER तक कार्यक्रम; जानिए 11 से 7:50 बजे तक क्या शेड्यूल?

मध्यप्रदेश
3 Oct 2026, 09:38 am
भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन; CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ, कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है

भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन; CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ, कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है

मध्यप्रदेश
2 Oct 2026, 05:15 pm
अभी-अभी

अखिलेश यादव दिवाली पर परिवार संग करेंगे रामलला के दर्शन, ब्रजेश पाठक का तंज, बोले- बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते

7 Nov 2026
देश

PM मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, बोले- इस बार भी दिवाली जवानों के साथ मनाऊंगा

7 Nov 2026
देश

वायुसेना के 'गजराज' ने रचा इतिहास, 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा; दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस

7 Nov 2026
मध्यप्रदेश

ओरछा में CM मोहन यादव का अलग अंदाज, रामराजा के दरबार में बजाई झांझर, जमीन पर बैठकर भजन सुना

7 Nov 2026
मनोरंजन

हनुमान अंश OTT रिलीज: फिल्म के राइट्स पर अनबन के बीच रिलीज डेट आई सामने, घर बैठे यहां देख सकेंगे फिल्म

7 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें