AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›साइबर ठगों के निशाने पर इंदौर! 10 महीने में 50 करोड़ ठगे; डिजिटल अरेस्ट और APK फाइल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल

साइबर ठगों के निशाने पर इंदौर! 10 महीने में 50 करोड़ ठगे; डिजिटल अरेस्ट और APK फाइल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल

कई मामलों में ठग खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं। वहीं, निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर पहले छोटी रकम का फायदा दिखाया जाता है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 5 Nov 2026
साइबर ठगों के निशाने पर इंदौर! 10 महीने में 50 करोड़ ठगे; डिजिटल अरेस्ट और APK फाइल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
सांकेतिक तस्वीर।

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन लेनदेन और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर ठग लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। साल 2026 में अब तक इंदौर पुलिस को साइबर ठगी से जुड़ी करीब 7 हजार शिकायतें मिली हैं। इन मामलों में लोगों को लगभग 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह है कि पुलिस की कार्रवाई से करीब 7 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए जा चुके हैं। हालांकि, बाकी रकम की वापसी अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

हर दिन नए तरीके से लोगों को बना रहे निशाना

इंदौर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के मुताबिक, साइबर अपराधी अब एक ही तरीके से ठगी नहीं कर रहे हैं। वे लोगों की जरूरत, डर और लालच का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश, गेमिंग, वर्क फ्रॉम होम और मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाकर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।

कई मामलों में ठग खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं। वहीं, निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर पहले छोटी रकम का फायदा दिखाया जाता है। इसके बाद पीड़ित से बड़ी रकम जमा करवा ली जाती है।

AI से आवाज और चेहरा बदलकर भी ठगी

साइबर अपराधियों ने अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। इसके जरिए किसी परिचित या रिश्तेदार की आवाज और चेहरा नकल किया जा सकता है। ठग ऐसी आवाज में फोन करके दुर्घटना, अस्पताल या किसी आपात स्थिति का बहाना बनाते हैं और तुरंत पैसे भेजने को कहते हैं।

ऐसे मामलों में लोग घबराकर बिना जांच किए पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी परिचित की आवाज सुनकर ही भरोसा न करें। पैसे भेजने से पहले उस व्यक्ति से किसी दूसरे नंबर पर संपर्क करके पुष्टि जरूर करें।

450 से ज्यादा फर्जी अकाउंट ब्लॉक कराए गए

इंदौर क्राइम ब्रांच ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच 350 से ज्यादा हैक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट रिकवर कराए हैं। इसके अलावा लोगों के नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर बनाए गए 450 से अधिक फर्जी अकाउंट ब्लॉक कराए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान लिंक को खोलने या संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए। मोबाइल में किसी ऐप को जरूरत से ज्यादा अनुमति देना भी खतरा बन सकता है।

ठगी होते ही तुरंत करें शिकायत

साइबर ठगी के मामले में शुरुआती समय बेहद अहम होता है। अगर पैसे ट्रांसफर होने के तुरंत बाद शिकायत की जाए, तो संबंधित बैंक खाते में रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर हेल्पलाइन 704912-4445 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस का कहना है कि जागरूकता और समय पर शिकायत से साइबर ठगी के नुकसान को कम किया जा सकता है।

#Indore Cyber Fraud#Cyber Crime Indore#Digital Arrest Scam#AI Voice Cloning Fraud#Online Investment Scam#Cyber Fraud News#Indore News#इंदौर साइबर ठगी#डिजिटल अरेस्ट#ऑनलाइन धोखाधड़ी#साइबर अपराध

संबंधित खबरें

हरदीप सिंह पुरी MP से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

हरदीप सिंह पुरी MP से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

मध्यप्रदेश
5 Nov 2026, 05:40 pm
'कृष्ण-टेढ़े' बयान पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, पन्ना में यादव समाज ने पुतला जलाकर FIR की रखी मांग

'कृष्ण-टेढ़े' बयान पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, पन्ना में यादव समाज ने पुतला जलाकर FIR की रखी मांग

मध्यप्रदेश
5 Nov 2026, 03:37 pm
दिलजीत दोसांझ के नए कॉन्सर्ट पर इंदौर नगर निगम की सख्ती, जानिए क्यों अटकी अनुमति और क्या है इसकी वजह

दिलजीत दोसांझ के नए कॉन्सर्ट पर इंदौर नगर निगम की सख्ती, जानिए क्यों अटकी अनुमति और क्या है इसकी वजह

इंदौर
5 Nov 2026, 03:01 pm
MP में खाद की किल्लत हुई तो कलेक्टरों की तय होगी जिम्मेदारी, CM के सख्त निर्देश; जानिए किसानों को और क्या मिलेगी राहत

MP में खाद की किल्लत हुई तो कलेक्टरों की तय होगी जिम्मेदारी, CM के सख्त निर्देश; जानिए किसानों को और क्या मिलेगी राहत

मध्यप्रदेश
5 Nov 2026, 11:31 am
MP में 10वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जानिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं शर्तें

MP में 10वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जानिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं शर्तें

मध्यप्रदेश
5 Nov 2026, 10:28 am
'80 देशों में RSS के स्वयंसेवक, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने का इरादा नहीं', संघ सरकार्यवाह बोले- राम मंदिर बनाकर दिखा दिया

'80 देशों में RSS के स्वयंसेवक, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने का इरादा नहीं', संघ सरकार्यवाह बोले- राम मंदिर बनाकर दिखा दिया

मध्यप्रदेश
4 Nov 2026, 06:05 pm
'चाचा की तेरहवीं थी, दिल्ली कैसे चला जाता', MP यूथ कांग्रेस के महासचिव ने दी सफाई, कहा- बिना नोटिस निलंबित किया

'चाचा की तेरहवीं थी, दिल्ली कैसे चला जाता', MP यूथ कांग्रेस के महासचिव ने दी सफाई, कहा- बिना नोटिस निलंबित किया

मध्यप्रदेश
4 Nov 2026, 05:08 pm
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने बिना अटेंडेंस रिकॉर्ड के 275 करोड़ की सैलरी बांट दी, RTI में 35 सालों का चौंकाने वाला खुलासा

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने बिना अटेंडेंस रिकॉर्ड के 275 करोड़ की सैलरी बांट दी, RTI में 35 सालों का चौंकाने वाला खुलासा

मध्यप्रदेश
4 Nov 2026, 04:43 pm
भोपाल में NCB की बड़ी कार्रवाई, बस से जा रहे युवक से 35 लाख की चरस बरामद; जानिए कैसे खुला राज

भोपाल में NCB की बड़ी कार्रवाई, बस से जा रहे युवक से 35 लाख की चरस बरामद; जानिए कैसे खुला राज

भोपाल
4 Nov 2026, 03:49 pm
भोपाल में BJP की पदयात्रा, नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना; CM बोले- रिकॉर्ड देखे पार्टी

भोपाल में BJP की पदयात्रा, नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना; CM बोले- रिकॉर्ड देखे पार्टी

मध्यप्रदेश
4 Nov 2026, 03:07 pm
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में टीआई बने पुजारी, पुलिस ने बनाई भजन मंडली; जानिए कैसे सफल हुआ ये ऑपरेशन

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में टीआई बने पुजारी, पुलिस ने बनाई भजन मंडली; जानिए कैसे सफल हुआ ये ऑपरेशन

मध्यप्रदेश
4 Nov 2026, 12:37 pm
देवास में TI को कुचलने वाले दोनों आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, CM मोहन यादव ने पुलिस को दिया था फ्री हैंड

देवास में TI को कुचलने वाले दोनों आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, CM मोहन यादव ने पुलिस को दिया था फ्री हैंड

मध्यप्रदेश
4 Nov 2026, 11:17 am
अभी-अभी

यूरोप में 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, फ्रांस ने भेजे फाइटर जेट; कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग

5 Nov 2026
मध्यप्रदेश

हरदीप सिंह पुरी MP से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

5 Nov 2026
मनोरंजन

Ramayana Part 1 Review: रणबीर कपूर की मर्यादा और यश का रौद्र अवतार छाया, शानदार VFX के बावजूद संगीत ने किया निराश

5 Nov 2026
विदेश

रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबाल से संन्यास लिया, दुनिया में सबसे ज्यादा गोल किए; सिर्फ क्लब के लिए खेलेंगे

5 Nov 2026
मध्यप्रदेश

'कृष्ण-टेढ़े' बयान पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, पन्ना में यादव समाज ने पुतला जलाकर FIR की रखी मांग

5 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें