Iran America War: ट्रंप के बेटे पर 95 करोड़ का इनाम, ईरान के ऐलान नें उड़ाई ट्रंप की नींद!
Iran America War: ईरान और अमेरिका के बीच जंग अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है. जहां अब निशाने पर सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही नहीं, बल्कि उनके 20 साल के सबसे छोटे बेटे बैरन ट्रंप ( Barron Trump ) भी हैं.
Iran America War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को ईरान की तरफ से धमकी दिए जाने का दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी स्टेट टेलीविजन पर टेलिकास्ट एक वीडियो में ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाने की बात कही गई और उनके बारे में जानकारी देने के लिए 95 करोड़ रुपया के इनाम की घोषणा का दावा किया गया. वीडियो में 20 वर्षीय बैरन की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी कथित ऑनलाइन गतिविधियों का जिक्र किया गया. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है.
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी चैनल 3 पर टेलिकास्ट वीडियो का टाइटल Where to Kill Barron Trump है. इसमें बैरन ट्रंप की गतिविधियों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी दिखाने का दावा किया गया. वीडियो में कथित तौर पर यह भी कहा गया कि बैरन की एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है. इसमें उनकी ऑनलाइन गेमिंग और बातचीत से जुड़े कुछ दावे भी किए गए हैं.
बैरन ट्रंप ईरान के निशाने पर?
ईरान ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, कुछ दिनों पहले ऐसा ही वीडियो ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप को लेकर भी जारी किया गया था. IRGC से जुड़े मीडिया की ओर से जारी और ईरानी सरकारी टीवी के चैनल 3 पर प्रसारित किए गए वीडियो में बताया गया है कि बैरन ट्रंप को कहां और कैसे मारा जा सकता है. वीडियो में 20 साल के बैरन की गतिविधियों को लेकर डिटेल में जानकारी दी गई है. क्लिप में दावा किया गया है कि वो हर वक्त नजरों में है, इतना ही नहीं दावा ये भी है कि सारी सिक्योरिटा को चकमा देकर एक लड़की उनके पास बैठने में भी कामयाब हो चुकी है, यानि ये काम इतना मुश्किल भी नहीं है.
ट्रंप परिवार की सुरक्षा कड़ी
मेलानिया और बैरन ट्रंप को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा प्राप्त है. ट्रंप परिवार से जुड़े प्रमुख स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहती है. ऐसे में किसी वीडियो में परिवार के सदस्यों की गतिविधियों या सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी का कथित तौर पर इस्तेमाल किया जाना अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर विषय हो सकता है.
अमेरिकी प्रतिबंधों ने बढ़ाई ईरान की मुश्किल
अमेरिका ने हाल ही में ईरान के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर युद्ध छेड़ दिया है और बड़े पैमाने पर ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को ऐलान किया है. डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि ईरान के खिलाफ ये अमेरिका का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान है. इसका ईरान के आर्थिक संसाधनों और वित्तीय रास्तों को ब्लॉक करना है ताकि वो किसी समझौते पर राजी हो. वहीं दूसरी ओर ईरान इस पर भी झुकने को तैयार नहीं है और उसने ऐलान किया है कि होर्मुज से एक बूंद तेल नहीं जाएगा और फारस की खाड़ी तक ब्लॉकिंग की जाएगी.