कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को मिला 2026 का साहित्य नोबेल, साहसिक और कल्पनाशील लेखन के लिए सम्मान
कनाडाई लेखिका और कवयित्री ऐन कार्सन को 2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार मिला।

Anne Carson Nobel Prize 2026: कनाडा की लेखिका और कवयित्री ऐन कार्सन को 2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार दिया गया है। स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार को यह घोषणा की। पुरस्कार उनके साहसिक और नए अंदाज के लेखन के लिए दिया गया है। नोबेल समिति ने कहा कि कार्सन की खासियत यह है कि वह पुरानी कहानियों को सिर्फ दोबारा नहीं लिखतीं, बल्कि उनमें अपनी कल्पना और आज की जिंदगी की भावनाएं जोड़ देती हैं। उनकी रचनाओं में कविता, कहानी और निबंध की सीमाएं भी कई बार खत्म हो जाती हैं। यही वजह है कि उनका लेखन बाकी लेखकों से काफी अलग नजर आता है।
कौन हैं नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता ऐन कार्सन?
ऐनी कार्सन का जन्म 1950 में टोरंटो, कनाडा में हुआ था। 1981 में, उन्होंने क्लासिक्स जर्नल में 'ओडी एट अमो एर्गो सम' टाइटल से अपनी डॉक्टरेट की थीसिस पब्लिश की और अपने पूरे करियर में कविता लिखने के साथ-साथ ट्रांसलेशन का काम और अलग-अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ाया।
ऐन कार्सन की प्रमुख रचनाएं
उनकी प्रमुख रचनाओं में Eros the Bittersweet (1986), Glass, Irony, and God (1995), Autobiography of Red: A Novel in Verse (1998), The Beauty of the Husband (2001), Nox (2010), Float (2016) और Wrong Norma (2024) शामिल हैं।
इन पुरस्कारों से हो चुकी हैं सम्मानित
नोबेल पुरस्कार से पहले ऐन कार्सन को कई और अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें लैनन लिटरेरी अवॉर्ड, ग्रिफिन पोएट्री प्राइज, टीएफ एलियट, प्रिंसेस ऑप अस्तुरियास अवॉर्ड और PEN/नाबोकोव अवॉर्ड जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।


