'आपकी विरासत पीढ़ियों तक रहेगी', सचिन से लेकर कोहली तक... खेल सितारों ने नाना पाटेकर को दी आखिरी सलामी
कोहली ने उन्हें भारतीय सिनेमा का महान कलाकार बताते हुए कहा कि उनका काम और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक याद की जाएगी। विराट का यह संदेश इसलिए भी खास है क्योंकि नाना पाटेकर खुद विराट कोहली के बड़े प्रशंसक रहे थे।
Virat Kohli Emotional Post on Nana Patekar: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ खेल जगत में भी शोक की लहर है। 75 साल के नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को गोवा स्थित उनके घर पर निधन हो गया। नाना को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
'काम और विरासत आने वाली पीढ़ियों तक याद की जाएगी'
नाना पाटेकर के जाने की खबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदना जताई। कोहली ने उन्हें भारतीय सिनेमा का महान कलाकार बताते हुए कहा कि उनका काम और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक याद की जाएगी। विराट का यह संदेश इसलिए भी खास है क्योंकि नाना पाटेकर खुद विराट कोहली के बड़े प्रशंसक रहे थे।
https://x.com/imVkohli/status/2108073695893938230?s=20
नाना के पसंदीदा क्रिकेटर थे विराट
नाना पाटेकर का क्रिकेट से रिश्ता सिर्फ एक दर्शक के तौर पर नहीं था। उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वह क्रिकेट खेलते थे और ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते थे। उम्र बढ़ने के बाद भी क्रिकेट को लेकर उनका जुनून बना रहा।
नाना ने एक इंटरव्यू में विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि अगर विराट जल्दी आउट हो जाते हैं तो उनका खाना खाने का मन नहीं करता। इस बयान के बाद नाना और विराट के क्रिकेट कनेक्शन की काफी चर्चा हुई थी। एक तरफ नाना विराट की बल्लेबाजी के प्रशंसक थे, तो दूसरी तरफ विराट ने भी उनके अभिनय और योगदान को याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
सचिन बोले- जमीन से जुड़े बेहर सीधे इंसान थे
सचिन तेंदुलकर ने भी दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सचिन ने अपने एक्स पर लिखा, 'नाना पाटेकर एक सीधे-साधे और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। उनके काम में भी उतनी ही ईमानदारी थी। चाहें वो हिंदी हो या फिर मराठी, उन्होंने अपने किरदार में एकदम रियल तरीके से निभाया। उनके जाने की खबर बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ है। ओम शांति।'
https://x.com/sachin_rt/status/2108077876201598998?s=20
शिखर धवन और रहाणे ने भी जताया दुख
विराट कोहली के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। धवन ने कहा कि भारतीय सिनेमा ने एक बेहद खास कलाकार खो दिया है और उनका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
अजिंक्य रहाणे ने नाना को शानदार अभिनेता बताते हुए कहा कि उनके काम ने कई पीढ़ियों को प्रेरित और मनोरंजन किया। उन्होंने नाना के निधन पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पांच दशक तक सिनेमा में सक्रिय रहे
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में करीब पांच दशक तक काम किया। 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'प्रहार' और 'सलाम बॉम्बे!' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
उनकी पहचान सिर्फ दमदार संवाद और गंभीर भूमिकाओं तक सीमित नहीं थी। सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने और जमीन से जुड़े अंदाज के लिए भी वह जाने जाते थे। उनके निधन के बाद देशभर से श्रद्धांजलि संदेश आ रहे हैं। क्रिकेट और सिनेमा के इस खास जुड़ाव में विराट कोहली का भावुक संदेश नाना के प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।






