AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, रूस और जापान को छोड़ा पीछे, पहले पर कौन?

एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, रूस और जापान को छोड़ा पीछे, पहले पर कौन?

लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत 40.5 अंकों के साथ एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना है। देखिए बाकी देशों की रैंकिंग।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 23 Nov 2026
एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, रूस और जापान को छोड़ा पीछे, पहले पर कौन?
एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत

Asia Power Ranking 2026: एशिया में भारत का प्रभाव लगातार मजबूत हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत को क्षेत्र की तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत बताया गया है। भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। इस सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक मोर्चे पर कुछ कमजोरियों के बावजूद भारत ने कूटनीतिक प्रभाव, रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक पहुंच के मामले में अपनी स्थिति मजबूत की है।

आर्थिक क्षमता में गिरावट, फिर भी तीसरे स्थान पर भारत

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक क्षमता का स्कोर घटकर 26.4 अंक रह गया है। इसके बावजूद इस श्रेणी में भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है। लोवी इंस्टीट्यूट ने इस गिरावट के पीछे रुपए की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से अर्थव्यवस्थाओं के आकलन की पद्धति में किए गए बदलाव को वजह बताया है।

इसके अलावा विदेशों में भारत के निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की कमी का भी असर पड़ा। हालांकि, भविष्य के संसाधनों के मामले में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस श्रेणी में देश का स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बेहतर आर्थिक अनुमानों ने भारत की भविष्य की संभावनाओं को मजबूती दी है।

पीएम मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता

भारत के लिए कूटनीतिक प्रभाव सबसे मजबूत श्रेणी बनकर उभरा है। इस क्षेत्र में देश को 70.3 अंक मिले हैं। रिपोर्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता के तौर पर जगह दी गई है। वह तीन स्थान ऊपर पहुंचे हैं और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता आंके गए हैं।

हालांकि, कूटनीतिक प्रभाव के समग्र स्कोर में भारत चौथे स्थान पर है। आर्थिक संबंधों के मामले में भी भारत ने सुधार किया है। इस श्रेणी में दो स्थान की बढ़त के साथ वह सातवें नंबर पर पहुंच गया है। क्षेत्रीय व्यापार और निवेश संबंधों में स्थिरता को इस सुधार की प्रमुख वजह माना गया है।

रक्षा और सांस्कृतिक प्रभाव में भी बढ़ोतरी

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का रक्षा नेटवर्क स्कोर बढ़कर 18.6 अंक हो गया है। इस श्रेणी में भारत दो स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंचा है। दक्षिण-पूर्व एशिया में रक्षा सहयोग बढ़ने और ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री से भारत के प्रदर्शन को मजबूती मिली है।

वहीं, सांस्कृतिक प्रभाव के मामले में भारत का स्कोर बढ़कर 43.8 अंक हो गया। इस श्रेणी में संस्कृति के प्रसार, सूचना के आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सुधार दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में सांस्कृतिक प्रभाव के स्कोर में भारत की बढ़ोतरी सबसे उल्लेखनीय रही।

चीन अब भी भारत से 80 फीसदी ज्यादा शक्तिशाली

एशिया पावर इंडेक्स 2026 में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले, चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे और भारत 40.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कुल शक्ति भारत से करीब 80 फीसदी अधिक है। हालांकि, 2018 में इंडेक्स शुरू होने के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच शक्ति का अंतर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है।

लोवी इंस्टीट्यूट की यह रिपोर्ट एशिया के 27 देशों और क्षेत्रों का आकलन करती है। इसमें आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, लचीलापन, भविष्य के संसाधन, आर्थिक संबंध, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे आठ क्षेत्रों के 131 संकेतकों के आधार पर देशों की स्थिति तय की जाती है।

#Asia PowerIndex#Lowy Institute#NarendraModi#UnitedStates#China#2026Report#Asia Power Ranking 2026

संबंधित खबरें

PM मोदी ने बालेन शाह को लगाया गले, नेपाली प्रधानमंत्री को मिला गार्ड ऑफ ऑनर; भारत-नेपाल के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बनी बात

PM मोदी ने बालेन शाह को लगाया गले, नेपाली प्रधानमंत्री को मिला गार्ड ऑफ ऑनर; भारत-नेपाल के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बनी बात

देश
23 Nov 2026, 12:52 pm
‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

देश
21 Nov 2026, 03:59 pm
दिल्ली में मिला नशीली दवाओं का गुप्त गोदाम, कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार

दिल्ली में मिला नशीली दवाओं का गुप्त गोदाम, कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार

देश
21 Nov 2026, 03:32 pm
40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे 'वोट चोरी' के सबूत, विपक्ष के अभियान और राहुल गांधी दावों पर उठ रहे सवाल

40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे 'वोट चोरी' के सबूत, विपक्ष के अभियान और राहुल गांधी दावों पर उठ रहे सवाल

देश
21 Nov 2026, 12:05 pm
'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

देश
20 Nov 2026, 05:17 pm
SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

देश
20 Nov 2026, 11:37 am
दिल्ली में फिर बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक बच्चे समेत 2 की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में फिर बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक बच्चे समेत 2 की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

देश
17 Nov 2026, 03:07 pm
कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

देश
16 Nov 2026, 04:37 pm
UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

देश
16 Nov 2026, 03:27 pm
ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

देश
16 Nov 2026, 02:22 pm
'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

देश
16 Nov 2026, 02:01 pm
हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

देश
16 Nov 2026, 11:50 am
अभी-अभी

PM मोदी ने बालेन शाह को लगाया गले, नेपाली प्रधानमंत्री को मिला गार्ड ऑफ ऑनर; भारत-नेपाल के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बनी बात

23 Nov 2026
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जमकर हुआ हंगामा, युवकों के बीच चले लात-घूंसे; बैन के बावजूद वेपिंग करते दिखे दर्शक

23 Nov 2026
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने किया 34वें भोपाल उत्सव मेले का शुभारंभ, बोले- मेले सामाजिक मेलजोल और सद्भाव बढ़ाने का माध्यम है

23 Nov 2026
मध्यप्रदेश

विदेश दौरा रद्द कर छतरपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव, 75 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

21 Nov 2026
देश

‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

21 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें