AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

SCO Summit 2026: सिंधु जल पर भारत को हाथ काटने की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक अब दिल्ली पहुंचे हैं। जानिए, तीन दिन के कार्यक्रम में क्या होगा।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
Published: 20 Nov 2026
SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
दिल्ली पहुंचे पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक

SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि को लेकर भारत को हाथ काटने की धमकी देने वाले पाकिस्तान के मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंच गए। मई 2023 के बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। मलिक यहां 20 से 22 नवंबर तक होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सभ्यतागत संवाद मंच में हिस्सा लेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक साद वाराइच ने उनका स्वागत किया।

सिंधु जल पर बयान से चर्चा में आए थे मलिक

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मलिक ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि जो उनके देश के पानी को हाथ लगाएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।

2023 के बाद पहली बार भारत आया पाकिस्तानी मंत्री

इससे पहले मई 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में SCO की बैठक में शामिल होने भारत आए थे। उसके बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमलों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है।

पुराना किला में होगा सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के पुराना किला में SCO सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर 'सिविलाइजेशन्स इन कन्वर्सेशन' नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें संगीत, नृत्य और कहानी कहने की कला के जरिए अलग-अलग सभ्यताओं की झलक दिखाई जाएगी।

इसके साथ 'अस्तित्व- द एसेंस ऑफ अवर एग्जिस्टेंस' प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्विक साक्ष्यों के जरिए दिल्ली के इतिहास को दिखाया जाएगा।

21 और 22 नवंबर को होंगे चार सत्र

दो दिवसीय चर्चा के दौरान विद्वान और विशेषज्ञ संगीत, वस्त्र परंपरा, खानपान और पारंपरिक खेलों जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस आयोजन का न्योता SCO के सभी सदस्य देशों को भेजा गया है। इनमें भारत, चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं।

पाकिस्तान ने कहा है कि वह आपसी सम्मान के आधार पर सभ्यताओं के संवाद के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं भारत आतंकवाद के मुद्दे पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुका है।

#Musadik Malik#Pakistan Minister#India Pakistan Relations#Indus Water Treaty#SCO Meeting#SCO Summit 2026

संबंधित खबरें

'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

देश
20 Nov 2026, 05:17 pm
दिल्ली में फिर बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक बच्चे समेत 2 की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में फिर बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक बच्चे समेत 2 की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

देश
17 Nov 2026, 03:07 pm
कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

देश
16 Nov 2026, 04:37 pm
UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

देश
16 Nov 2026, 03:27 pm
ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

देश
16 Nov 2026, 02:22 pm
'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

देश
16 Nov 2026, 02:01 pm
हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

देश
16 Nov 2026, 11:50 am
'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

देश
14 Nov 2026, 04:44 pm
'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

देश
14 Nov 2026, 04:25 pm
9 शादियां कर चुकी महिला ने 7वें पति पर दर्ज कराया केस, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR ; जानिए क्या थी वजह

9 शादियां कर चुकी महिला ने 7वें पति पर दर्ज कराया केस, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR ; जानिए क्या थी वजह

देश
14 Nov 2026, 01:01 pm
'बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को भारत से लेकर जाए', पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी के लिए भारत ने रखी शर्तें

'बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को भारत से लेकर जाए', पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी के लिए भारत ने रखी शर्तें

देश
14 Nov 2026, 12:57 pm
PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन की दी सौगात, मेट्रो का टिकट खरीदकर CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन की दी सौगात, मेट्रो का टिकट खरीदकर CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

देश
13 Nov 2026, 11:49 am
अभी-अभी

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर भावुक हुए मोहन यादव, बोले- 'जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता'

20 Nov 2026
देश

'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

20 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में 280 नए रूट पर दौड़ेंगी बसें, अब 5 राज्यों के लिए भी सफर होगा आसान; जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा

20 Nov 2026
मध्यप्रदेश

कूनो में बोत्सवाना की मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म, CM मोहन यादव ने जताई खुशी

20 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में रात का तापमान 7.2 डिग्री तक गिरा, अब बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; जानिए किन जिलों में बदलेगा मौसम

20 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें