AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP ने इस मामले में निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देकर जानकारी मांगी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी समय है, इसलिए मतदाता सूची की कमियों को दूर करने में जुट जाएं।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 14 Nov 2026
'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP News: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि प्रदेश की वोटर लिस्ट से करीब 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम गायब हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में शामिल घुसपैठियों के नाम हर हाल में हटवाए जाएं। योगी ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता वोट डालने के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित BJP की मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 18 साल हो चुकी है, उनके नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाए जाएं। शादी के बाद जिन महिलाओं का नाम मायके की सूची से हट गया है, लेकिन ससुराल में नहीं जुड़ा है, उनका नाम भी दर्ज कराया जाए।

किन मतदाताओं के नाम गायब होने का दावा?

योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में शामिल करीब 66 लाख लोगों के नाम विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं हैं। इनमें लगभग 55 लाख ऐसे लोग बताए गए हैं, जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा 18 से 19 साल की उम्र के करीब 4.5 लाख युवाओं के नाम भी सूची में नहीं होने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP ने इस मामले में निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देकर जानकारी मांगी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी समय है, इसलिए मतदाता सूची की कमियों को दूर करने में जुट जाएं।

एक महीने तक चलेगा BJP का अभियान

योगी के मुताबिक, पंचायत और विधानसभा चुनाव की अलग-अलग मतदाता सूचियों को लेकर लोगों में भ्रम पैदा हुआ। कई लोगों ने पंचायत चुनाव की सूची में तो अपना नाम जुड़वा लिया, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP कार्यकर्ता लोगों को यह समझाने में सफल नहीं रहे कि पंचायत और विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट अलग-अलग होती हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग विधानसभा की मतदाता सूची से बाहर रह गए। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि अब इस गलती को सुधारने के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा।

पार्टी ने 19 नवंबर से 19 दिसंबर तक प्रदेशभर में मतदाता जोड़ो अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत 1.73 लाख बूथों पर कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। 22, 23 और 24 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य नए मतदाताओं के साथ उन लोगों के नाम भी जुड़वाना है, जो किसी वजह से सूची से बाहर हो गए हैं। युवा मोर्चा 1 से 3 दिसंबर तक पहली बार वोट डालने वाले युवाओं पर फोकस करेगा। वहीं महिला मोर्चा 28 से 30 नवंबर तक घर-घर जाकर महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करेगा।

'वोटर लिस्ट से घुसपैठियों को हर हाल में बाहर निकालेंगे'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची में कथित तौर पर शामिल घुसपैठियों के नाम हटाने पर भी जोर दिया। उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन लोगों ने गलत तरीके से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है, उनकी पहचान कर नाम हटवाए जाएं। योगी का इशारा खास तौर पर अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की ओर था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने घुसपैठियों की तरह कई जगहों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा रखे हैं, जबकि दूसरी तरफ पात्र नागरिकों के नाम छूट रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करें और गलत तरीके से दर्ज नामों के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराएं।

अखिलेश यादव ने BJP पर लगाए आरोप

इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से लोगों को उत्तर प्रदेश लाकर उनके वोट बनवाने की तैयारी कर रही है। अखिलेश ने कहा कि अगर वास्तव में इतने मतदाताओं के नाम गायब हैं तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष कई महीनों से SIR के दौरान वोट कटने का मुद्दा उठा रहा था।

चुनाव आयोग की भूमिका अहम

दरअसल, उत्तर प्रदेश में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में बदलाव हुए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रक्रिया से पहले प्रदेश में 15.44 करोड़ मतदाता थे, जबकि संशोधन के बाद संख्या करीब 13.39 करोड़ रह गई।

हालांकि, योगी का 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने का दावा और निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़े अलग-अलग संदर्भों से जुड़े हैं। अब इस विवाद में निर्वाचन आयोग की जांच और मतदाता सूची में होने वाले सुधार महत्वपूर्ण होंगे।

#Yogi Adityanath#UP Voter List#Hindu Voters#UP Election 2027#BJP Voter Campaign#SIR Process#Election Commission#उत्तर प्रदेश चुनाव#योगी आदित्यनाथ#मतदाता सूची

संबंधित खबरें

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

देश
14 Nov 2026, 04:25 pm
9 शादियां कर चुकी महिला ने 7वें पति पर दर्ज कराया केस, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR ; जानिए क्या थी वजह

9 शादियां कर चुकी महिला ने 7वें पति पर दर्ज कराया केस, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR ; जानिए क्या थी वजह

देश
14 Nov 2026, 01:01 pm
'बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को भारत से लेकर जाए', पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी के लिए भारत ने रखी शर्तें

'बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को भारत से लेकर जाए', पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी के लिए भारत ने रखी शर्तें

देश
14 Nov 2026, 12:57 pm
PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन की दी सौगात, मेट्रो का टिकट खरीदकर CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन की दी सौगात, मेट्रो का टिकट खरीदकर CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

देश
13 Nov 2026, 11:49 am
आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे

आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे

देश
13 Nov 2026, 11:29 am
SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

देश
12 Nov 2026, 03:53 pm
'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

देश
12 Nov 2026, 03:38 pm
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, बाइक से आए हमलावरों ने चलाईं गोलियां; 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, बाइक से आए हमलावरों ने चलाईं गोलियां; 3 जवान घायल

देश
11 Nov 2026, 05:32 pm
अखिलेश यादव दिवाली पर परिवार संग करेंगे रामलला के दर्शन, ब्रजेश पाठक का तंज, बोले- बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते

अखिलेश यादव दिवाली पर परिवार संग करेंगे रामलला के दर्शन, ब्रजेश पाठक का तंज, बोले- बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते

देश
7 Nov 2026, 06:20 pm
PM मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, बोले- इस बार भी दिवाली जवानों के साथ मनाऊंगा

PM मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, बोले- इस बार भी दिवाली जवानों के साथ मनाऊंगा

देश
7 Nov 2026, 06:02 pm
वायुसेना के 'गजराज' ने रचा इतिहास, 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा; दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस

वायुसेना के 'गजराज' ने रचा इतिहास, 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा; दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस

देश
7 Nov 2026, 05:37 pm
दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा हुई जहरीली! AQI 365 के पार; 5वीं क्लास तक ऑनलाइन पढ़ाई

दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा हुई जहरीली! AQI 365 के पार; 5वीं क्लास तक ऑनलाइन पढ़ाई

देश
7 Nov 2026, 12:20 pm
अभी-अभी

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

14 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

14 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची

14 Nov 2026
देश

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

14 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

14 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें