AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

बिरसा मुंडा जयंती पर CM मोहन यादव ने जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू किया। 133.05 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दी।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 14 Nov 2026
बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ
जबलपुर में जनजातीय गौरव सप्ताह का शुभारंभ करते CM मोहन यादव

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह का शुभारंभ किया। गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संघर्ष, बलिदान और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही स्वदेश, स्वधर्म, स्वाभिमान और सामाजिक अनुशासन का महत्व समझाया था।

जबलपुर को 133.05 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जबलपुर के लिए 133.05 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान जनजातीय समाज की प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए गए। राज्य सरकार ने जनजातीय नायकों के योगदान को याद करने और नई पीढ़ी को उनके इतिहास से परिचित कराने के लिए प्रदेशभर में सप्ताहभर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

बिरसा मुंडा ने अन्याय और शोषण के खिलाफ जगाई चेतना

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी संस्कृति, पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को संगठित होने का संदेश दिया। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलन चलाकर अन्याय और शोषण का विरोध किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, महज 25 वर्ष की उम्र में बिरसा मुंडा ने ऐसा संघर्ष किया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। उनका बलिदान केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के स्वाभिमान और स्वतंत्रता की भावना से जुड़ा है।

जनजातीय वीरों के योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय नायकों ने भारत की संस्कृति, परंपराओं और विरासत की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह, टंट्या मामा, भीमा नायक और बादल भोई जैसे वीरों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

जनजातीय महापुरुषों के नाम पर संस्थानों की पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि जबलपुर में राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय खोला गया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखा गया है। रानी दुर्गावती के सम्मान में भी प्रदेश सरकार ने कई फैसले किए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य जनजातीय इतिहास को पहचान दिलाना और युवाओं में आत्मसम्मान तथा राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करना है।

तीन जिलों में 85 करोड़ से बनेंगे सांदीपनि विद्यालय

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में भी घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा, डिंडोरी और बालाघाट में लगभग 85 करोड़ रुपये की लागत से सांदीपनि विद्यालय बनाए जाएंगे। इन स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य, परिवहन और खेती पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि डिंडोरी में आयुर्वेदिक महाविद्यालय और मंडला में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। जबलपुर में भी छात्रावास और विद्यालय से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सुविधाएं दी जा रही हैं। जनजातीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा का लाभ पहुंचाने की बात भी कही गई। किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोपालन और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के साथ रानी दुर्गावती श्रीअन्न योजना के जरिए मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का भी उल्लेख किया।

जनजातीय प्रतिभाओं और समाजसेवियों का सम्मान

कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, कला, साहित्य, जल संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान पाने वाली पूजा धुर्वे, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट जमना उइके, पैर से लिखने वाली द्रोपदी धुर्वे और वॉलीबॉल में गोल्ड मेडल जीतने वाले हिमांशु परते शामिल रहे। जल संरक्षण कार्यकर्ता उजियारो बाई, कलाकार पूर्णिमा पुसरे, पीएचडी स्कॉलर राम किशोर सिरसाम और गोंडवाना लोक साहित्य के साहित्यकार डॉ. टीआर बरकड़े को भी सम्मान मिला।

पारंपरिक वेशभूषा में दिखे मुख्यमंत्री, बजाया ढोल

समारोह में मुख्यमंत्री जनजातीय परिधान में नजर आए। उन्हें पारंपरिक साफा बांधकर और तीर-कमान भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक ढोल भी बजाया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री संपतिया उइके, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, जबलपुर सांसद आशीष दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 05:32 pm
MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची

MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 05:20 pm
MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 03:56 pm
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, बम की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, बम की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 01:38 pm
रतलाम में 2 बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

रतलाम में 2 बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 01:20 pm
MP के 18 जिलों में बनेंगे 21 नए औद्योगिक क्षेत्र, CM मोहन यादव ने खोले निवेश के रास्ते

MP के 18 जिलों में बनेंगे 21 नए औद्योगिक क्षेत्र, CM मोहन यादव ने खोले निवेश के रास्ते

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 12:44 pm
MP में आज से सांची का दूध 4 रुपए तक महंगा, जानिए अब कितने में मिलेगा 1 लीटर पैकेट

MP में आज से सांची का दूध 4 रुपए तक महंगा, जानिए अब कितने में मिलेगा 1 लीटर पैकेट

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 11:33 am
MP में 15 नवंबर से बढ़ेगी ठिठुरन, 20 शहरों में पारा 15° से नीचे; जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP में 15 नवंबर से बढ़ेगी ठिठुरन, 20 शहरों में पारा 15° से नीचे; जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
13 Nov 2026, 06:06 pm
MP में एक और नया जिला बनने की उम्मीद, शिवपुरी में CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

MP में एक और नया जिला बनने की उम्मीद, शिवपुरी में CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश
13 Nov 2026, 05:11 pm
GIS 2027 से पहले CM मोहन यादव जाएंगे सिंगापुर-दक्षिण कोरिया, जानिए किन मुद्दों पर होगी निवेशकों से बात

GIS 2027 से पहले CM मोहन यादव जाएंगे सिंगापुर-दक्षिण कोरिया, जानिए किन मुद्दों पर होगी निवेशकों से बात

मध्यप्रदेश
13 Nov 2026, 11:56 am
नौकरी से निकाले गए कोरोना वॉरियर्स का आंदोलन, 4 हजार स्वास्थ्यकर्मी 16 नवंबर से भोपाल में जुटेंगे

नौकरी से निकाले गए कोरोना वॉरियर्स का आंदोलन, 4 हजार स्वास्थ्यकर्मी 16 नवंबर से भोपाल में जुटेंगे

मध्यप्रदेश
13 Nov 2026, 10:55 am
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:24 pm
अभी-अभी

अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

14 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची

14 Nov 2026
देश

'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

14 Nov 2026
देश

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

14 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

14 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें