AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची

MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2026 में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम सूची से तुलना करने पर नई ड्राफ्ट लिस्ट में 4 लाख 38 हजार 361 महिला मतदाता बढ़ी हैं।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 14 Nov 2026
MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची
सांकेतिक तस्वीर।

MP News: मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया के बीच वोटरों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2027 के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 8 लाख 19 हजार से ज्यादा नए मतदाता जुड़े हैं। इसके बाद प्रदेश में सामान्य मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 47 लाख 99 हजार 628 हो गई है। नई सूची में महिलाओं की संख्या में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा इजाफा हुआ है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2026 में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम सूची से तुलना करने पर नई ड्राफ्ट लिस्ट में 4 लाख 38 हजार 361 महिला मतदाता बढ़ी हैं। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या में 3 लाख 80 हजार 169 का इजाफा हुआ है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी 33 बढ़ी है।

प्रदेश में कितने पुरुष और महिला वोटर?

नई ड्राफ्ट सूची के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब 2 करोड़ 82 लाख 85 हजार 144 पुरुष मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 65 लाख 13 हजार 547 हो गई है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 937 दर्ज की गई है।

फरवरी में जारी SIR की अंतिम सूची में प्रदेश में कुल 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 सामान्य मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 79 लाख 4 हजार 975 पुरुष, 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 186 महिलाएं और 904 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। इस तरह करीब नौ महीने के दौरान मतदाता सूची में नए नाम जुड़ने से कुल संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।

30 से 39 साल के वोटर सबसे ज्यादा

उम्र के हिसाब से देखें तो प्रदेश में 30 से 39 साल के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इस आयु वर्ग में 1 करोड़ 40 लाख 50 हजार 865 वोटर दर्ज किए गए हैं। दूसरे नंबर पर 20 से 29 साल के मतदाता हैं। इस वर्ग में 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 107 नाम शामिल हैं। इससे साफ है कि युवा और कामकाजी उम्र के लोग प्रदेश के मतदाता वर्ग का बड़ा हिस्सा हैं।

11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब मतदाताओं को अपने नाम और जानकारी जांचने का मौका दिया गया है। अगर किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में नहीं है, नाम या पते में गलती है अथवा किसी प्रविष्टि को लेकर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकता है।

निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक का समय दिया है। इस दौरान विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों और आपत्तियों की जांच के बाद उनका निपटारा किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने का कार्यक्रम तय है।

2028 के विधानसभा चुनाव से पहले अहम प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2028 के आखिर में होना है। ऐसे में मतदाता सूची का यह पुनरीक्षण चुनाव से पहले की अहम प्रक्रिया है। इससे पहले SIR के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद हुआ था। कांग्रेस ने पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया था, जबकि भाजपा ने कहा था कि मृत, दूसरी जगह जा चुके, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि वाले नाम हटाना जरूरी था।

अब नई ड्राफ्ट सूची पर दावे और आपत्तियों के बाद ही यह साफ होगा कि अंतिम मतदाता सूची में कितने नाम रहेंगे। इसलिए मतदाताओं के लिए जरूरी है कि वे समय रहते अपना नाम और उससे जुड़ी जानकारी जांच लें।

#MP Voter List 2027#Madhya Pradesh Voter List#New Voters MP#SSR 2027#Election Commission#MP Election 2028#8.19 lakh voters#मध्य प्रदेश मतदाता सूची#नए वोटर

संबंधित खबरें

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 07:39 pm
अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 05:32 pm
MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 03:56 pm
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, बम की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, बम की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 01:38 pm
रतलाम में 2 बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

रतलाम में 2 बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 01:20 pm
MP के 18 जिलों में बनेंगे 21 नए औद्योगिक क्षेत्र, CM मोहन यादव ने खोले निवेश के रास्ते

MP के 18 जिलों में बनेंगे 21 नए औद्योगिक क्षेत्र, CM मोहन यादव ने खोले निवेश के रास्ते

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 12:44 pm
MP में आज से सांची का दूध 4 रुपए तक महंगा, जानिए अब कितने में मिलेगा 1 लीटर पैकेट

MP में आज से सांची का दूध 4 रुपए तक महंगा, जानिए अब कितने में मिलेगा 1 लीटर पैकेट

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 11:33 am
MP में 15 नवंबर से बढ़ेगी ठिठुरन, 20 शहरों में पारा 15° से नीचे; जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP में 15 नवंबर से बढ़ेगी ठिठुरन, 20 शहरों में पारा 15° से नीचे; जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
13 Nov 2026, 06:06 pm
MP में एक और नया जिला बनने की उम्मीद, शिवपुरी में CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

MP में एक और नया जिला बनने की उम्मीद, शिवपुरी में CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश
13 Nov 2026, 05:11 pm
GIS 2027 से पहले CM मोहन यादव जाएंगे सिंगापुर-दक्षिण कोरिया, जानिए किन मुद्दों पर होगी निवेशकों से बात

GIS 2027 से पहले CM मोहन यादव जाएंगे सिंगापुर-दक्षिण कोरिया, जानिए किन मुद्दों पर होगी निवेशकों से बात

मध्यप्रदेश
13 Nov 2026, 11:56 am
नौकरी से निकाले गए कोरोना वॉरियर्स का आंदोलन, 4 हजार स्वास्थ्यकर्मी 16 नवंबर से भोपाल में जुटेंगे

नौकरी से निकाले गए कोरोना वॉरियर्स का आंदोलन, 4 हजार स्वास्थ्यकर्मी 16 नवंबर से भोपाल में जुटेंगे

मध्यप्रदेश
13 Nov 2026, 10:55 am
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:24 pm
अभी-अभी

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

14 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

14 Nov 2026
देश

'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

14 Nov 2026
देश

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

14 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

14 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें