AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे

आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे

छठ पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से परिवार में सुख-शांति आती है और संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 13 Nov 2026
आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे
File Photo.

Chhath Puja: बिहार समेत देश के कई हिस्सों में लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा के साथ हुई। सुबह से ही घरों में साफ-सफाई और पूजा की तैयारियां देखने को मिल रही हैं। सीतामढ़ी में भी छठ को लेकर लोगों में खास उत्साह है। बाजारों में पूजा सामग्री और फलों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहीं, नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के 151 से ज्यादा छठ घाटों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

छठ पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से परिवार में सुख-शांति आती है और संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। इस पर्व की खास बात यह है कि इसमें डूबते और उगते, दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

40 लाख लोगों के बिहार वापस लौटने का दावा

छठ के पहले दिन यानी नहाय-खाय पर व्रती सुबह स्नान करने के बाद घर की सफाई करती हैं। इसके बाद साफ-सुथरे तरीके से सात्विक भोजन तैयार किया जाता है। इस दिन कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल खाने की परंपरा है। व्रती के भोजन करने के बाद ही परिवार के दूसरे सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन से ही घरों में खानपान और साफ-सफाई को लेकर विशेष सावधानी रखी जाती है। महापर्व छठ पूर्वांचल और बिहार में मनाया जाता है। दावा किया जा रहा है कि इस बार त्योहार पर 40 लाख से ज्यादा लोग बिहार लौटे हैं।

14 को खरना, 15 को डूबते सूर्य को अर्घ्य

चार दिवसीय छठ पर्व का कार्यक्रम तय है। 14 नवंबर को खरना होगा। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पूजा करेंगी। गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया जाएगा। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।

15 नवंबर को छठ पर्व का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान संध्या अर्घ्य होगा। इस दिन व्रती परिवार के सदस्यों के साथ नदी, तालाब और छठ घाटों पर पहुंचेंगी। वहां डूबते सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती पारण कर अपना व्रत पूरा करेंगी।

151 से ज्यादा घाटों पर व्यवस्था कर रहा नगर निगम

छठ को देखते हुए सीतामढ़ी नगर निगम ने शहर के 151 से अधिक घाटों पर साफ-सफाई का काम तेज कर दिया है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए घाटों पर रोशनी, पेयजल और दूसरी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। सफाई कर्मचारियों और मजदूरों को अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया है।

बाजारों में बढ़ी रौनक, पूजा सामग्री की खरीदारी

छठ के चलते सीतामढ़ी के बाजारों में भी त्योहार का रंग दिखाई देने लगा है। बांस से बने सूप, दउरा, मिट्टी के दीये, पीतल के बर्तन और पूजा में इस्तेमाल होने वाले दूसरे सामानों की दुकानें सज गई हैं। केला, नारियल, गन्ना और दूसरे मौसमी फलों की मांग भी बढ़ गई है। बाजारों में सुबह से शाम तक खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है। छठ के पारंपरिक गीतों से घरों और आसपास के इलाकों में उत्सव का माहौल है। इस तरह नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य और पारण के साथ संपन्न होगा।

#Chhath Puja 2026#Chhath Mahaparv#Sitamarhi News#Nahay Khay#Kharna 2026#Sandhya Arghya#Usha Arghya#Bihar Festival#छठ महापर्व#नहाय-खाय#सीतामढ़ी छठ घाट

संबंधित खबरें

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

देश
12 Nov 2026, 03:53 pm
'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

देश
12 Nov 2026, 03:38 pm
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, बाइक से आए हमलावरों ने चलाईं गोलियां; 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, बाइक से आए हमलावरों ने चलाईं गोलियां; 3 जवान घायल

देश
11 Nov 2026, 05:32 pm
अखिलेश यादव दिवाली पर परिवार संग करेंगे रामलला के दर्शन, ब्रजेश पाठक का तंज, बोले- बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते

अखिलेश यादव दिवाली पर परिवार संग करेंगे रामलला के दर्शन, ब्रजेश पाठक का तंज, बोले- बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते

देश
7 Nov 2026, 06:20 pm
PM मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, बोले- इस बार भी दिवाली जवानों के साथ मनाऊंगा

PM मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, बोले- इस बार भी दिवाली जवानों के साथ मनाऊंगा

देश
7 Nov 2026, 06:02 pm
वायुसेना के 'गजराज' ने रचा इतिहास, 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा; दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस

वायुसेना के 'गजराज' ने रचा इतिहास, 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा; दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस

देश
7 Nov 2026, 05:37 pm
दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा हुई जहरीली! AQI 365 के पार; 5वीं क्लास तक ऑनलाइन पढ़ाई

दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा हुई जहरीली! AQI 365 के पार; 5वीं क्लास तक ऑनलाइन पढ़ाई

देश
7 Nov 2026, 12:20 pm
सूर्य कुमार यादव के परिवार से मिले PM मोदी, सूर्या की बेटी का भजन सुनते रहे; प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो

सूर्य कुमार यादव के परिवार से मिले PM मोदी, सूर्या की बेटी का भजन सुनते रहे; प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो

देश
6 Nov 2026, 03:25 pm
'गरीब प्रदूषण नहीं फैलाता, नुकसान उठाता है', दीपावली से पहले SC का तंज, कहा- उम्मीद है दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे

'गरीब प्रदूषण नहीं फैलाता, नुकसान उठाता है', दीपावली से पहले SC का तंज, कहा- उम्मीद है दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे

देश
6 Nov 2026, 01:07 pm
पहले आशिक से मिलकर पति की हत्या करवाई, फिर प्रेमी को भी छोड़ा, तीसरे आदमी से की शादी; 11 महीने बाद महिला गिरफ्तार

पहले आशिक से मिलकर पति की हत्या करवाई, फिर प्रेमी को भी छोड़ा, तीसरे आदमी से की शादी; 11 महीने बाद महिला गिरफ्तार

देश
4 Nov 2026, 05:30 pm
अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब 4 की जगह 6 साल कर सकेंगे नौकरी

अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब 4 की जगह 6 साल कर सकेंगे नौकरी

देश
4 Nov 2026, 04:27 pm
केरल हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- विश्वविद्यालय पढ़ाई के लिए हैं, राजनीति के लिए नहीं

केरल हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- विश्वविद्यालय पढ़ाई के लिए हैं, राजनीति के लिए नहीं

देश
4 Nov 2026, 01:16 pm
अभी-अभी

GIS 2027 से पहले CM मोहन यादव जाएंगे सिंगापुर-दक्षिण कोरिया, जानिए किन मुद्दों पर होगी निवेशकों से बात

13 Nov 2026
मध्यप्रदेश

नौकरी से निकाले गए कोरोना वॉरियर्स का आंदोलन, 4 हजार स्वास्थ्यकर्मी 16 नवंबर से भोपाल में जुटेंगे

13 Nov 2026
मध्यप्रदेश

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

12 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें