AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›केरल हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- विश्वविद्यालय पढ़ाई के लिए हैं, राजनीति के लिए नहीं

केरल हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- विश्वविद्यालय पढ़ाई के लिए हैं, राजनीति के लिए नहीं

केरल हाई कोर्ट ने विश्वविद्यालयों में विरोध-प्रदर्शन पर सख्त टिप्पणी की। श्री शंकराचार्य संस्कृत यूनिवर्सिटी के 16 निलंबित छात्रों की परीक्षा राहत रद्द हुई।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 4 Nov 2026
केरल हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- विश्वविद्यालय पढ़ाई के लिए हैं, राजनीति के लिए नहीं
केरल हाई कोर्ट की कैंपस प्रदर्शन पर सख्त टिप्पणी

केरल हाई कोर्ट ने विश्वविद्यालयों में धरना, भूख हड़ताल और सत्याग्रह जैसी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने टिप्पणी की कि संवैधानिक लोकतंत्र में शिक्षण संस्थानों के भीतर इस तरह के विरोध-प्रदर्शनों की जगह नहीं है। कोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर निलंबन से लेकर निष्कासन तक की कार्रवाई हो सकती है। यह टिप्पणी कालडी स्थित श्री शंकराचार्य संस्कृत यूनिवर्सिटी के 16 निलंबित छात्रों के मामले में की गई। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल जज का अंतरिम आदेश रद्द कर दिया था, जिसमें छात्रों को 4 नवंबर से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। SFI से जुड़े छात्रों का कहना है कि परीक्षा नहीं दे पाने से उनका पूरा सेमेस्टर प्रभावित हो सकता है।

प्रदर्शन में वाइस चांसलर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार दिखाया गया

13 अगस्त को यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट बैठक के दौरान SFI से जुड़े छात्रों ने 18 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। उनकी मांगों में कैंपस की बुनियादी सुविधाएं सुधारना, पानी की समस्या दूर करना और शिक्षकों के खाली पद भरना शामिल था। प्रदर्शन के दौरान नुक्कड़ नाटक किया गया, जिसमें प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार का दृश्य दिखाया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे वाइस चांसलर सीजा थॉमस का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार बताया। VC ने आरोप लगाया कि बैठक के बाद कैंपस से बाहर निकलते समय 18 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रोका और धक्का दिया। उन्होंने बाल खींचने और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया। घटना के बाद पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और चार SFI कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

1 सितंबर को 16 छात्रों को निलंबित किया गया

यूनिवर्सिटी सिंडिकेट ने 22 अगस्त को मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने का फैसला लिया था। इसके बाद 1 सितंबर को 16 छात्रों को निलंबित कर दिया गया। इनमें MSW, MFA, MA, चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम यानी FYUGP और PhD के विद्यार्थी शामिल हैं। निलंबन के साथ उनके कैंपस में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। छात्रों को केवल जांच कमेटी की ओर से तय तारीखों पर सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

छात्रों ने 12 अक्टूबर को हाई कोर्ट में चुनौती दी

निलंबित छात्रों ने 12 अक्टूबर को हाई कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कैंपस से बाहर रहने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है और वे नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। छात्रों ने यह भी दलील दी कि अटेंडेंस कम होने के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि यूनिवर्सिटी ने ही उन्हें कैंपस आने से रोका था।

यूनिवर्सिटी ने परीक्षा की पात्रता पर सवाल उठाए

यूनिवर्सिटी ने अदालत में कहा कि निलंबित छात्र परीक्षा में शामिल होने की जरूरी शर्तें पूरी नहीं करते। इनमें न्यूनतम अटेंडेंस, इंटरनल परीक्षाएं पास करना और समय पर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शामिल हैं। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, छात्रों ने अटेंडेंस की कमी माफ कराने के लिए जरूरी आवेदन और दस्तावेज भी जमा नहीं किए। इसके लिए संबंधित विभाग प्रमुख या सेंटर निदेशक की सिफारिश जरूरी थी।

डिवीजन बेंच ने सिंगल जज का अंतरिम आदेश रद्द किया

30 अक्टूबर को हाई कोर्ट के सिंगल जज ने यूनिवर्सिटी को छात्रों की परीक्षा फीस स्वीकार करने और 4 नवंबर से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं में बैठने देने का निर्देश दिया था। यह राहत मुख्य याचिका पर अंतिम फैसले के अधीन थी। यूनिवर्सिटी ने इस आदेश को चुनौती दी, जिसके बाद डिवीजन बेंच ने इसे रद्द कर दिया। इसके चलते 16 छात्रों को फिलहाल परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिली है।

छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी राहत

डिवीजन बेंच से राहत नहीं मिलने के बाद छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वे चाहते हैं कि उन्हें सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने दिया जाए, ताकि पढ़ाई का नुकसान न हो। एक तरफ छात्र अपने शैक्षणिक भविष्य और कैंपस से बाहर रखे जाने के असर की बात कर रहे हैं, वहीं यूनिवर्सिटी परीक्षा की निर्धारित शर्तें पूरी नहीं होने की दलील दे रही है। अब सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित खबरें

नवंबर की पहली तारीख से आम आदमी पर असर डालेंगे 7 बदलाव, पेंशन से लेकर LPG तक जानें नए नियम

नवंबर की पहली तारीख से आम आदमी पर असर डालेंगे 7 बदलाव, पेंशन से लेकर LPG तक जानें नए नियम

देश
31 Oct 2026, 05:10 pm
इसरो के नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 का सफल लॉन्च, बॉर्डर पर 1500 KM दूर की जानकारी देगा; सेना से लेकर किसानों तक मिलेगा फायदा

इसरो के नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 का सफल लॉन्च, बॉर्डर पर 1500 KM दूर की जानकारी देगा; सेना से लेकर किसानों तक मिलेगा फायदा

देश
31 Oct 2026, 06:06 am
'UP में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई नहीं हिला सकता', अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

'UP में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई नहीं हिला सकता', अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

देश
30 Oct 2026, 06:34 pm
भारतीय नौसेना की एक और उपलब्धि, फ्रेंच नेवी के राफेल की INS विक्रांत पर पहली लैंडिंग; Indian Navy ने जारी किया वीडियो

भारतीय नौसेना की एक और उपलब्धि, फ्रेंच नेवी के राफेल की INS विक्रांत पर पहली लैंडिंग; Indian Navy ने जारी किया वीडियो

देश
30 Oct 2026, 06:04 pm
करवा चौथ के दिन प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने दोनों की जमकर 'धुनाई' की; परिवार की महिलाओं ने भी पीटा

करवा चौथ के दिन प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने दोनों की जमकर 'धुनाई' की; परिवार की महिलाओं ने भी पीटा

देश
30 Oct 2026, 05:32 pm
6 राज्यों में  SIR की 'डेडलाइन' बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इतनी जल्दबाजी क्यों? दिल्ली में 22 दिसंबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट

6 राज्यों में SIR की 'डेडलाइन' बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इतनी जल्दबाजी क्यों? दिल्ली में 22 दिसंबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट

देश
30 Oct 2026, 08:45 am
UP में हिंसा करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, योगी सरकार का ऐलान; पुराने रिकॉर्ड और चरित्र जांच के निमय सख्त

UP में हिंसा करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, योगी सरकार का ऐलान; पुराने रिकॉर्ड और चरित्र जांच के निमय सख्त

देश
29 Oct 2026, 11:16 am
80 हजार वाला कैंसर का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, SC की फटकार के बाद 543 दवाओं के दाम घटे

80 हजार वाला कैंसर का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, SC की फटकार के बाद 543 दवाओं के दाम घटे

देश
29 Oct 2026, 09:07 am
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का सफाया, विपक्ष ने चारों सीटें जीतीं; जानिए क्या बोले डीके शिवकुमार

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का सफाया, विपक्ष ने चारों सीटें जीतीं; जानिए क्या बोले डीके शिवकुमार

देश
28 Oct 2026, 04:53 pm
बम की धमकी के बीच फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, 'जलसा' की सुरक्षा बढ़ाई गई; अभिषेक भी साथ नजर आए

बम की धमकी के बीच फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, 'जलसा' की सुरक्षा बढ़ाई गई; अभिषेक भी साथ नजर आए

देश
26 Oct 2026, 06:12 pm
'20 हजार बाजार बंद होंगे, करोड़ों का नुकसान होगा', राहुल गांधी के दिल्ली के प्रदर्शन को लेकर व्यापारी नाराज

'20 हजार बाजार बंद होंगे, करोड़ों का नुकसान होगा', राहुल गांधी के दिल्ली के प्रदर्शन को लेकर व्यापारी नाराज

देश
26 Oct 2026, 05:50 pm
बिना पेट्रोल के चलेंगी गाड़ियां! 100 परसेंट वाले इथेनॉल फ्यूल को मंजूरी; सरकार बोली- क्रूड ऑयल का इंपोर्ट कम होगा

बिना पेट्रोल के चलेंगी गाड़ियां! 100 परसेंट वाले इथेनॉल फ्यूल को मंजूरी; सरकार बोली- क्रूड ऑयल का इंपोर्ट कम होगा

देश
26 Oct 2026, 05:28 pm
अभी-अभी

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में टीआई बने पुजारी, पुलिस ने बनाई भजन मंडली; जानिए कैसे सफल हुआ ये ऑपरेशन

4 Nov 2026
विदेश

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस में हासिल किया बहुमत

4 Nov 2026
मध्यप्रदेश

देवास में TI को कुचलने वाले दोनों आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, CM मोहन यादव ने पुलिस को दिया था फ्री हैंड

4 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में 'मुरासु' का असर: आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में होगी गिरावट; धनतेरस से मौसम होगा साफ

4 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 23,288 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, अगली बैठक गांधी सागर में

3 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें