AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›80 हजार वाला कैंसर का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, SC की फटकार के बाद 543 दवाओं के दाम घटे

80 हजार वाला कैंसर का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, SC की फटकार के बाद 543 दवाओं के दाम घटे

इन दवाओं में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी की कुछ दवाएं, बेवाकिजुमैब और डेनोसुमैब जैसी दवाएं भी शामिल हैं। सरकार के मुताबिक इस कदम से मरीजों के इलाज का खर्च कम करने और जरूरी दवाओं तक उनकी पहुंच बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 29 Oct 2026
80 हजार वाला कैंसर का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, SC की फटकार के बाद 543 दवाओं के दाम घटे
सांकेतिक तस्वीर।

Cancer Medicine Price Reduces: कैंसर के इलाज पर होने वाला भारी खर्च मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। इसी बीच केंद्र सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 543 ब्रांडों की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) की सूची जारी की है। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी। कुछ दवाओं की कीमत में 85 फीसदी से ज्यादा, जबकि चुनिंदा ब्रांडों में 90 फीसदी से भी अधिक की कमी हुई है।

इस फैसले से उन मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें लंबे समय तक महंगी दवाओं और इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है। हालांकि, सभी कैंसर दवाओं के दाम एक समान नहीं घटाए गए हैं। कीमत में कमी दवा के ब्रांड, उसकी मात्रा और पैक के हिसाब से अलग-अलग है।

80 की जगह 7 हजार में मिलेगा इंजेक्शन

थियोटेपा के सैमटेपा ब्रांड के 100 मिलीग्राम इंजेक्शन की कीमत 80,071 रुपये से घटाकर 7,150 रुपये कर दी गई है। यानी एक वायल पर करीब 72,922 रुपये की कमी हुई है।

इसी तरह पाल्बोसिक्लिब के पाल्बोप्रो ब्रांड के 125 मिलीग्राम वाले 21 कैप्सूल के पैक की कीमत 40,421 रुपये से घटाकर 2,720 रुपये कर दी गई है। इस पैक पर मरीज को करीब 37,701 रुपये की बचत हो सकती है। बेवाकिजुमैब के कुछ इंजेक्शन भी पहले के मुकाबले काफी सस्ते हुए हैं। उदाहरण के तौर पर, बेवाकिजैब के 100 मिलीग्राम वाले एक वायल की कीमत 21,767 रुपये से घटाकर 5,930 रुपये कर दी गई है। वहीं, 400 मिलीग्राम वाले एक अन्य पैक की कीमत 65,205 रुपये से कम होकर 8,956 रुपये रह गई है।

सरकार ने क्यों घटाए दवाओं के दाम?

दवाओं की कीमतें कम करने के पीछे मुख्य उद्देश्य उनके वितरण और बिक्री के दौरान लिए जाने वाले ज्यादा ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करना है। सरकार ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं के लिए ट्रेड मार्जिन को 30 फीसदी तक सीमित करने की व्यवस्था की है।

इन दवाओं में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी की कुछ दवाएं, बेवाकिजुमैब और डेनोसुमैब जैसी दवाएं भी शामिल हैं। सरकार के मुताबिक इस कदम से मरीजों के इलाज का खर्च कम करने और जरूरी दवाओं तक उनकी पहुंच बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

9 नवंबर से मिलेंगी नई कीमतें

NPPA की ओर से जारी सूची में दवाओं के पुराने और नए अधिकतम खुदरा दाम दिए गए हैं। दवा कंपनियों, वितरकों, मेडिकल स्टोर और अस्पतालों को नई कीमतों के अनुसार व्यवस्था करनी होगी। अस्पतालों को भी संशोधित कीमतों का पालन करना होगा।

मरीज दवाओं की नई कीमतों की जानकारी NPPA की वेबसाइट और Pharma Sahi Daam ऐप पर देख सकते हैं। दवा खरीदते समय बिल पर दर्ज कीमत और पैक पर लिखी MRP की जांच करना भी जरूरी है। हालांकि, मरीजों को ध्यान रखना चाहिए कि यह बदलाव हर कैंसर दवा पर लागू नहीं है।

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत

कुछ दवाओं और ब्रांडों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए इलाज करा रहे मरीज अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेते रहें और केवल कीमत कम होने के कारण दवा या ब्रांड में खुद से बदलाव न करें।

कैंसर की कुछ महंगी दवाओं की कीमतों में बड़ी कमी मरीजों के लिए राहत भरा कदम है। इसका वास्तविक फायदा नई कीमतें लागू होने के बाद दवा की उपलब्धता और अस्पतालों व मेडिकल स्टोरों में नियमों के पालन पर निर्भर करेगा।

#Cancer Drug Price Cut#Cancer Medicine Price in India#NPPA New Price List#Cancer Injection Price#Anti-Cancer Drugs#Cancer Treatment Cost#कैंसर दवाओं की कीमत#कैंसर इलाज#दवा की नई कीमतें

संबंधित खबरें

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का सफाया, विपक्ष ने चारों सीटें जीतीं; जानिए क्या बोले डीके शिवकुमार

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का सफाया, विपक्ष ने चारों सीटें जीतीं; जानिए क्या बोले डीके शिवकुमार

देश
28 Oct 2026, 04:53 pm
बम की धमकी के बीच फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, 'जलसा' की सुरक्षा बढ़ाई गई; अभिषेक भी साथ नजर आए

बम की धमकी के बीच फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, 'जलसा' की सुरक्षा बढ़ाई गई; अभिषेक भी साथ नजर आए

देश
26 Oct 2026, 06:12 pm
'20 हजार बाजार बंद होंगे, करोड़ों का नुकसान होगा', राहुल गांधी के दिल्ली के प्रदर्शन को लेकर व्यापारी नाराज

'20 हजार बाजार बंद होंगे, करोड़ों का नुकसान होगा', राहुल गांधी के दिल्ली के प्रदर्शन को लेकर व्यापारी नाराज

देश
26 Oct 2026, 05:50 pm
बिना पेट्रोल के चलेंगी गाड़ियां! 100 परसेंट वाले इथेनॉल फ्यूल को मंजूरी; सरकार बोली- क्रूड ऑयल का इंपोर्ट कम होगा

बिना पेट्रोल के चलेंगी गाड़ियां! 100 परसेंट वाले इथेनॉल फ्यूल को मंजूरी; सरकार बोली- क्रूड ऑयल का इंपोर्ट कम होगा

देश
26 Oct 2026, 05:28 pm
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, UP में BJP नेता ने 2018 में दर्ज कराया था केस

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, UP में BJP नेता ने 2018 में दर्ज कराया था केस

देश
26 Oct 2026, 12:52 pm
केरलम के लोकभवन में मांस परोसने पर रोक, नए राज्यपाल के आदेश पर भड़की कांग्रेस, कहा- लोग खाना चुनने के लिए स्वतंत्र

केरलम के लोकभवन में मांस परोसने पर रोक, नए राज्यपाल के आदेश पर भड़की कांग्रेस, कहा- लोग खाना चुनने के लिए स्वतंत्र

देश
24 Oct 2026, 03:52 pm
308 पहिए वाली मशीन 6 महीने में बेल्जियम से UP पहुंची, गन्ने से प्लास्टिक बनाने की तैयारी

308 पहिए वाली मशीन 6 महीने में बेल्जियम से UP पहुंची, गन्ने से प्लास्टिक बनाने की तैयारी

देश
24 Oct 2026, 02:50 pm
कौन है भारत का मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ? अमेरिका से किया गया गिरफ्तार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस

कौन है भारत का मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ? अमेरिका से किया गया गिरफ्तार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस

देश
24 Oct 2026, 11:15 am
UP में पति को छोड़कर आशिक के साथ मुंबई भागी पत्नी, अब नाले में सड़ा-गला शव मिला

UP में पति को छोड़कर आशिक के साथ मुंबई भागी पत्नी, अब नाले में सड़ा-गला शव मिला

देश
23 Oct 2026, 03:52 pm
PM मोदी स्वामी चिन्मयानंद होलोग्राम से बात की, 'चिन्मय अमृत महोत्सव' पर उन्हें याद कर हुए भावुक

PM मोदी स्वामी चिन्मयानंद होलोग्राम से बात की, 'चिन्मय अमृत महोत्सव' पर उन्हें याद कर हुए भावुक

देश
23 Oct 2026, 01:34 pm
'अरुणाचल में चीन से झड़प जारी, कई बार हुआ फेस ऑफ', ITBP DG ने किया चौंकाने वाला खुलासा

'अरुणाचल में चीन से झड़प जारी, कई बार हुआ फेस ऑफ', ITBP DG ने किया चौंकाने वाला खुलासा

देश
23 Oct 2026, 01:11 pm
दिल्ली नगर निगम में AAp-BJP पार्षद भिड़ीं, माइक्रोफोन तोडऩे की कोशिश; मेयर को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली नगर निगम में AAp-BJP पार्षद भिड़ीं, माइक्रोफोन तोडऩे की कोशिश; मेयर को सुरक्षित निकाला गया

देश
22 Oct 2026, 07:49 pm
अभी-अभी

MP में फिर चली 'तबादला एक्स्रपेस', 12 IPS के ट्रांसफर; 5 जिलों के 'कप्तान' बदले गए

29 Oct 2026
मध्यप्रदेश

8 महीने की बच्ची के गले से सोने का हार चोरी, मासूम को गोद में लेकर खरीदारी कर रही थी मां; CCTV में घटना कैद

29 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP में 'अर्नब' का असर, 12 जिलों में आज बारिश; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

29 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Urban Growth Conclave 2.0: इंदौर-उज्जैन-भोपाल में 20 लाख रोजगार और 15 नई टाउनशिप का महा-प्लान, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

28 Oct 2026
मध्यप्रदेश

शाजापुर में 2 हजार कृष्णमृगों का होगा रेस्क्यू, CM मोहन यादव ने हेलीकॉप्टर से लिया जायजा

28 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें