AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›दिल्ली नगर निगम में AAp-BJP पार्षद भिड़ीं, माइक्रोफोन तोडऩे की कोशिश; मेयर को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली नगर निगम में AAp-BJP पार्षद भिड़ीं, माइक्रोफोन तोडऩे की कोशिश; मेयर को सुरक्षित निकाला गया

बहस इतनी बढ़ी कि पार्षद एक-दूसरे से माइक छीनते और धक्का-मुक्की करते नजर आए। कुछ पार्षद महापौर की कुर्सी के पास तक पहुंच गए। हालात बिगड़ने के बीच महापौर प्रवेश वाही को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 22 Oct 2026
दिल्ली नगर निगम में AAp-BJP पार्षद भिड़ीं, माइक्रोफोन तोडऩे की कोशिश; मेयर को सुरक्षित निकाला गया
दिल्ली नगर निगम में AAP और BJP पार्षद आपस में भिड़ गए।

Delhi Nagar Nigam: दिल्ली नगर निगम (MCD) की बैठक में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सफाई व्यवस्था और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सदन में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के पार्षदों के बीच विवाद का माहौल बन गया। बहस इतनी बढ़ी कि पार्षद एक-दूसरे से माइक छीनते और धक्का-मुक्की करते नजर आए। कुछ पार्षद महापौर की कुर्सी के पास तक पहुंच गए। हालात बिगड़ने के बीच महापौर प्रवेश वाही को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कांग्रेस नेता के बयान के बाद बढ़ा विवाद

बैठक में सफाई व्यवस्था और प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश ने अपनी बात रखते हुए आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर टिप्पणी की। इसके बाद सदन में बहस तेज हो गई। AAP की नेता प्रतिपक्ष और महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी समेत अन्य पार्षद महापौर के आसन के पास पहुंच गए।

सदन में मौजूद पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सामने आए वीडियो में पार्षदों को जोर-जोर से बहस करते और एक-दूसरे से माइक छीनने की कोशिश करते देखा गया। मामला केवल बहस तक सीमित नहीं रहा और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई।

माइक तोड़ने और चाय फेंकने के भी आरोप

हंगामे के दौरान माइक छीनने और उसे तोड़ने की कोशिश करने के आरोप भी लगे। महापौर की कुर्सी के पास चाय फेंके जाने की बात भी सामने आई। विवाद बढ़ने के बाद सदन में सामान्य तरीके से कामकाज करना मुश्किल हो गया।

महापौर प्रवेश वाही ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और संबंधित पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए। उनका कहना है कि सदन में इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भी कार्रवाई की बात कही गई है।

पार्षदों के फंड को लेकर भी मुद्दा गरमाया

MCD की बैठक में पार्षदों को मिलने वाली विकास निधि को लेकर भी विवाद सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्येक पार्षद को सालाना दो करोड़ रुपये का फंड दिए जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने विरोध जताया। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सवाल-जवाब हुए।

सदन के नेता जय भगवान यादव ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब विपक्ष पहले निगम की सत्ता में था, तब पार्षदों को 25 लाख रुपये का फंड दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से निगम की अलग-अलग परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि दी गई है। फंड को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस ने बैठक का माहौल और तनावपूर्ण कर दिया।

हंगामे के बीच पास हुआ एजेंडा

सदन में विवाद और हंगामे के बावजूद महापौर प्रवेश वाही ने बैठक का एजेंडा पास कराया। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। निगम की बैठक में सफाई व्यवस्था और प्रदूषण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन पार्षदों के बीच विवाद के कारण बैठक का बड़ा हिस्सा हंगामे में बीता।

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण और सफाई व्यवस्था नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। ऐसे में सदन के भीतर इस तरह का विवाद होने से निगम के कामकाज पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल महापौर ने हंगामे में शामिल पार्षदों के आचरण पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। आगे यह देखना होगा कि निगम प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और सदन की अगली बैठक में कामकाज किस तरह आगे बढ़ता है।

#Delhi MCD Ruckus#AAP Councillors#Congress Councillors#BJP Councillors#Delhi Municipal Corporation#MCD Meeting Video#दिल्ली नगर निगम#पार्षदों में हंगामा#विकास निधि#प्रदूषण

संबंधित खबरें

'अगले 30 साल कांग्रेस नहीं आने वाली है', अमित शाह बोले- मुझे पता है आप विदेश में हैं, मेरी आवाज नहीं सुन पाएंगे

'अगले 30 साल कांग्रेस नहीं आने वाली है', अमित शाह बोले- मुझे पता है आप विदेश में हैं, मेरी आवाज नहीं सुन पाएंगे

देश
22 Oct 2026, 04:29 pm
कौन हैं 'गुड महाराजा', PM मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से क्यों किया जिक्र?

कौन हैं 'गुड महाराजा', PM मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से क्यों किया जिक्र?

देश
22 Oct 2026, 01:59 pm
सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू! पहली बार सोशल मीडिया पर आईं; अपनी नई किताब का वीडियो शेयर किया

सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू! पहली बार सोशल मीडिया पर आईं; अपनी नई किताब का वीडियो शेयर किया

देश
22 Oct 2026, 12:56 pm
94वें स्थापना दिवस पर कल दिखेगी वायुसेना की ताकत, वाराणसी में 3 दिन एयर शो; 25 अक्टूबर को PM मोदी होंगे शामिल

94वें स्थापना दिवस पर कल दिखेगी वायुसेना की ताकत, वाराणसी में 3 दिन एयर शो; 25 अक्टूबर को PM मोदी होंगे शामिल

देश
21 Oct 2026, 07:17 pm
UP में मेरठ 'ड्रमकांड' के बाद उन्नाव 'बक्साकांड', सिलबट्टे से कूचने के बाद पति का गला घोंटा; आरोपी पत्नी आशिक के साथ भागी

UP में मेरठ 'ड्रमकांड' के बाद उन्नाव 'बक्साकांड', सिलबट्टे से कूचने के बाद पति का गला घोंटा; आरोपी पत्नी आशिक के साथ भागी

देश
21 Oct 2026, 06:39 pm
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की तबीयत जेल में बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी है सचिन थापन

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की तबीयत जेल में बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी है सचिन थापन

देश
21 Oct 2026, 05:33 pm
टाइगर श्रॉफ फायरिंग में नया खुलासा, जानिए कैसे पहुंचाए हथियार और कौन हैं 2 महिलाओं समेत गिरफ्तार 4 आरोपी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग में नया खुलासा, जानिए कैसे पहुंचाए हथियार और कौन हैं 2 महिलाओं समेत गिरफ्तार 4 आरोपी

देश
21 Oct 2026, 01:31 pm
'सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बिठाना चाहते हैं', मोहन भागवत बोले- फ्रांस की तरह भारत में भी हो रहा प्रयास

'सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बिठाना चाहते हैं', मोहन भागवत बोले- फ्रांस की तरह भारत में भी हो रहा प्रयास

देश
20 Oct 2026, 10:32 am
पति को सांप से डसवाने वाली रविता को फांसी: प्रेमी को भी सजा-ए-मौत, मेरठ कोर्ट ने सुनाया फैसला

पति को सांप से डसवाने वाली रविता को फांसी: प्रेमी को भी सजा-ए-मौत, मेरठ कोर्ट ने सुनाया फैसला

देश
16 Oct 2026, 03:59 pm
ट्विशा मर्डर केस में SC का बड़ा फैसला: भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, सास गिरबाला और पति समर्थ को नोटिस

ट्विशा मर्डर केस में SC का बड़ा फैसला: भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, सास गिरबाला और पति समर्थ को नोटिस

देश
16 Oct 2026, 03:26 pm
'बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश', राजनाथ सिंह बोले- विपक्ष का एजेंडा देश में आग लगाना है

'बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश', राजनाथ सिंह बोले- विपक्ष का एजेंडा देश में आग लगाना है

देश
16 Oct 2026, 11:37 am
रविता और उसके प्रेमी को भी मिलेगी मौत की सजा? पति की हत्या के बाद सांप के काटने का बहाना बनाया था

रविता और उसके प्रेमी को भी मिलेगी मौत की सजा? पति की हत्या के बाद सांप के काटने का बहाना बनाया था

देश
15 Oct 2026, 07:26 pm
अभी-अभी

भारत ने टी-20 में किया सबसे बड़ा रनचेज, सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी

22 Oct 2026
देश

'अगले 30 साल कांग्रेस नहीं आने वाली है', अमित शाह बोले- मुझे पता है आप विदेश में हैं, मेरी आवाज नहीं सुन पाएंगे

22 Oct 2026
मध्यप्रदेश

3 स्कूली बच्चों को ट्रॉले ने कुचला, धार में सड़क पर शव के चीथड़े फैले, मरने वालों में 2 सगे भाई और मौसेरी बहन

22 Oct 2026
मध्यप्रदेश

बीना में 50 हजार करोड़ से बनेगा पेट्रोकेमिकल प्लांट, सीएम का बड़ा ऐलान

22 Oct 2026
आस्था

बाबा बागेश्वर की चौथी सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा UP में निकलेगी, लखनऊ से अयोध्या के बीच होगी

22 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें