AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›टाइगर श्रॉफ फायरिंग में नया खुलासा, जानिए कैसे पहुंचाए हथियार और कौन हैं 2 महिलाओं समेत गिरफ्तार 4 आरोपी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग में नया खुलासा, जानिए कैसे पहुंचाए हथियार और कौन हैं 2 महिलाओं समेत गिरफ्तार 4 आरोपी

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हमले के लिए अमृतसर से पिस्तौल और कारतूस जुटाए गए थे।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 21 Oct 2026
टाइगर श्रॉफ फायरिंग में नया खुलासा, जानिए कैसे पहुंचाए हथियार और कौन हैं 2 महिलाओं समेत गिरफ्तार 4 आरोपी
टाइगेर श्रॉफ फायरिंग मामले मे 2 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि हमले के लिए हथियार और कारतूस अमृतसर से जुटाए गए थे। आरोप है कि अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने एक पिस्तौल और 20 कारतूस की व्यवस्था की थी। इसके बाद राधा और बबीता को हथियार लेकर ट्रेन से मुंबई भेजा गया। 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। वारदात के बाद दोनों महिलाएं दिल्ली लौट रही थीं, तभी 20 अक्टूबर को उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। वहीं, कुणाल और सुमित को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस मामले में हथियारों की सप्लाई से लेकर पूरी साजिश तक की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

दो महिलाओं को दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मामले में कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबीता (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद राधा और बबीता ट्रेन से दिल्ली लौट रही थीं। इसी दौरान 20 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उन्हें पकड़ लिया गया। दूसरी ओर, कुणाल और सुमित को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया।

अमृतसर से जुटाई गई थी पिस्तौल और गोलियां

जांच में सामने आया है कि अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस की व्यवस्था की थी। आरोप है कि उसने हथियार और कारतूस राधा तथा बबीता के जरिए मुंबई भिजवाए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार किस तरह आरोपियों तक पहुंचे और वारदात में किसकी क्या भूमिका थी।

मुंबई पुलिस को मिली तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड

चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। महाराष्ट्र पुलिस की CID टीम ने उनसे पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी के लिए अनुमति मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाएगी।

कोटा से पहले भी पकड़े गए थे तीन आरोपी

इस मामले में इससे पहले राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे अनिल पंडित के संपर्कों और कथित साजिश की पड़ताल की जा रही है।

18 अक्टूबर को जुहू में हुई थी फायरिंग

टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई थी। इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए थे। पुलिस अब तक गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और हमले के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

#Tiger Shroff#Tiger Shroff Firing#Mumbai Crime News#Anil Pandit#Weapon Smuggling

संबंधित खबरें

'सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बिठाना चाहते हैं', मोहन भागवत बोले- फ्रांस की तरह भारत में भी हो रहा प्रयास

'सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बिठाना चाहते हैं', मोहन भागवत बोले- फ्रांस की तरह भारत में भी हो रहा प्रयास

देश
20 Oct 2026, 10:32 am
पति को सांप से डसवाने वाली रविता को फांसी: प्रेमी को भी सजा-ए-मौत, मेरठ कोर्ट ने सुनाया फैसला

पति को सांप से डसवाने वाली रविता को फांसी: प्रेमी को भी सजा-ए-मौत, मेरठ कोर्ट ने सुनाया फैसला

देश
16 Oct 2026, 03:59 pm
ट्विशा मर्डर केस में SC का बड़ा फैसला: भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, सास गिरबाला और पति समर्थ को नोटिस

ट्विशा मर्डर केस में SC का बड़ा फैसला: भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, सास गिरबाला और पति समर्थ को नोटिस

देश
16 Oct 2026, 03:26 pm
'बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश', राजनाथ सिंह बोले- विपक्ष का एजेंडा देश में आग लगाना है

'बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश', राजनाथ सिंह बोले- विपक्ष का एजेंडा देश में आग लगाना है

देश
16 Oct 2026, 11:37 am
रविता और उसके प्रेमी को भी मिलेगी मौत की सजा? पति की हत्या के बाद सांप के काटने का बहाना बनाया था

रविता और उसके प्रेमी को भी मिलेगी मौत की सजा? पति की हत्या के बाद सांप के काटने का बहाना बनाया था

देश
15 Oct 2026, 07:26 pm
अतीक का गढ़ कसारी-मसारी अब 'कृष्णपुरी' होगा, CM योगी ने नाम बदलने का किया ऐलान

अतीक का गढ़ कसारी-मसारी अब 'कृष्णपुरी' होगा, CM योगी ने नाम बदलने का किया ऐलान

देश
15 Oct 2026, 05:22 pm
PM मोदी ने लद्दाख में 3350 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, बोले- नई पीढ़ी पर हमारा फोकस, यहां का विकास प्राथमिकता

PM मोदी ने लद्दाख में 3350 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, बोले- नई पीढ़ी पर हमारा फोकस, यहां का विकास प्राथमिकता

देश
15 Oct 2026, 02:41 pm
'हमको कोई धमका नहीं सकता है', राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने पर CJI ने लगाई फटकार

'हमको कोई धमका नहीं सकता है', राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने पर CJI ने लगाई फटकार

देश
15 Oct 2026, 02:22 pm
शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन! पिता बोले- बेटी से कोई वास्ता नहीं

शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन! पिता बोले- बेटी से कोई वास्ता नहीं

देश
14 Oct 2026, 07:09 pm
Bonus Railway 2026: रेल  कर्मचारियों को  दिवाली का तोहफा, 11.40 लाख एम्प्लॉइज को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

Bonus Railway 2026: रेल कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 11.40 लाख एम्प्लॉइज को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

देश
14 Oct 2026, 06:37 pm
UP विधानसभा चुनाव से पहले सपा को झटका, अभय सिंह समेत 3 नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की; कहा- सनातन विरोधी आचरण था

UP विधानसभा चुनाव से पहले सपा को झटका, अभय सिंह समेत 3 नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की; कहा- सनातन विरोधी आचरण था

देश
14 Oct 2026, 03:21 pm
दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने राहुल से सुनाई आपबीती, कहा- पुलिस ने डंडे मारे और बाल पकड़कर घसीटा

दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने राहुल से सुनाई आपबीती, कहा- पुलिस ने डंडे मारे और बाल पकड़कर घसीटा

देश
14 Oct 2026, 02:21 pm
अभी-अभी

स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, CM मोहन यादव का ऐलान- 200 नए सांदीपनि स्कूल खोले जाएंगे

21 Oct 2026
मध्यप्रदेश

सैलानियों को लुभा रहा मध्य प्रदेश, 3 साल में दोगुनी हुई संख्या; बागेश्वर धाम की लोकप्रियता बढ़ी

21 Oct 2026
मध्यप्रदेश

'दम है तो मथुरा में आएं और भगवान कृष्ण के लिए ढांचा गिराएं', दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर रामेश्वर शर्मा का तंज

21 Oct 2026
मध्यप्रदेश

गर्लफ्रेंड किसी और के साथ गरबा खेलने चली गई तो युवक ने सुसाइड कर लिया, इंदौर में 5 महीने से रिलेशनशिप में थे दोनों

21 Oct 2026
मध्यप्रदेश

होटल में नाबालिग के साथ पकड़ा गया शादीशुदा मोइन, हिंदूवादी संगठनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस; उज्जैन में गांजा भी बरामद

21 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें