'दम है तो मथुरा में आएं और भगवान कृष्ण के लिए ढांचा गिराएं', दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर रामेश्वर शर्मा का तंज
रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'हम कहते थे बाबरी ढांचा और भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। जहां जन्मे हैं, राम लला मंदिर वहीं बनाएंगे। तब लड़ाई में अगर आते तो उसके बाद हम कहते कि सनातन के लिए यात्रा है। यह तो कांग्रेस का सुनियोजित षड़यंत्र है।'
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या तक सत्य सनातन यात्रा का शंखनाद कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने इसे सनातन यात्रा बताया है। वहीं दिग्विजय सिंह की इस 'सनातन यात्रा' को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा है कि ये यात्रा सनातन यात्रा नहीं बल्कि सनातन को बदनाम करने के लिए है।
'राम मंदिर की लड़ाई में निकाली गई यात्रा सनातन यात्रा होती'
भाजपा विधायक ने कहा, 'दिग्विजय सिंह जी सत्ता सनातन धर्म के लिए यात्रा नहीं निकाल रहे, दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को खुश करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। सनातन को बदनाम करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। अगर दिग्विजय सिंह और कांग्रेस में दम था तो तब आयोध्या के लिए यात्रा निकालना था, जब करोड़ों कारसेवक आयोध्या की धरती पर जाकर लड़ते थे और सुप्रीम कोर्ट से लेकर सारी लड़ाई लड़े।
हम कहते थे बाबरी ढांचा और भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। जहां जन्मे हैं, राम लला मंदिर वहीं बनाएंगे। तब लड़ाई में अगर आते तो उसके बाद हम कहते कि सनातन के लिए यात्रा है। यह तो कांग्रेस का सुनियोजित षड़यंत्र है। सनातन को बदनाम करने के लिए है।'
'भगवान कृष्ण के मंदिर के लिए ढांचे को हटाइए'
बीजेपी विधायक ने आगे कहा, 'अगर सनातन को बचाने के लिए यात्रा निकालनी है तो मथुरा के लिए यात्रा निकालिए। वहां पर जाकर निकालिए जहां भगवान कृष्ण जन्मे थे। उस जन्म स्थान पर ढांचा खड़ा है, उस ढांचे को हटाइए। हम भी आपके इस धर्माथ और सेवा में आपके साथ आएंगे। अगर हिम्मत है तो मथुरा की तरफ चलिए। आप चाहते हैं कि सनातन बदनाम हो जाए। आप चाहते हो कि भारत का नौजवान मंदिर जाना बंद कर दे। आप चाहते हो कि भारत का नौजवान जो है, भगवान शंकर की पूजा, हनुमान चालीसा पढ़ना बंद कर दे।
'अयोध्या में भगवा झंडा कांग्रेस को पच नहीं रहा'
रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'दिग्विजय सिंह जो तुम चाहते हो होने वाला नहीं है। सनातन को बदनाम करने और निपटाने का काम तो उस समय कंस ने किया, रावण ने भी किया, हिरणकश्यप ने भी किया था, और तुम्हारे चहेते औरंगजेब ने भी किया था। बाबर ने किया, अकबर ने भी किया और हुमायूं ने भी किया था. लेकिन ना तो सनातन मिटा था और ना ही सनातन झुका था। भारत का हर नौजवान सीना ठोककर भगवान का भजन करता था।
अब दिग्विजय सिंह सनातन को बदनाम करना बंद करो। हिम्मत हो तो पूरी कांग्रेस मुथरा की तरफ कूच करो। मथुरा पर जो ढांचा मस्जिद रूप में खड़ा है। उसको हटाओ तो लाखों, करोड़ों हिंदू तुम्हारे साथ कारसेवा में आने के लिए तैयार हैं। क्योंकि सनातन का फहराता हुआ अयोध्या में भगवा झंडा कांग्रेस को पच नही रहा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया था और मोदी जी ने उस आदेश का पालन करके जो मंदिर बनवाया है। हम करोड़ों हिंदू इसके लिए गौरान्वित हैं कि 400 सालों का कलंक हटा है। अयोध्या में जो मंदिर बना है वो उसकी हर हिंदू को प्रतीक्षा थी।
.jpeg&w=3840&q=75)