AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›पुलिस स्मृति दिवस पर CM मोहन यादव ने शहीद जवानों को किया नमन, परिवारों को मिलेगी एक करोड़ की सहायता राशि

पुलिस स्मृति दिवस पर CM मोहन यादव ने शहीद जवानों को किया नमन, परिवारों को मिलेगी एक करोड़ की सहायता राशि

पुलिस स्मृति दिवस पर CM मोहन यादव ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि 50-50 प्रतिशत में मिलेगी।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 21 Oct 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर CM मोहन यादव ने शहीद जवानों को किया नमन, परिवारों को मिलेगी एक करोड़ की सहायता राशि
CM मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया नमन

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर जवानों के बलिदान को याद किया। इस दौरान नौ शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा, लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उनका साहस और समर्पण देश की सुरक्षा को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

शहीदों के परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी जाने वाली एक करोड़ रुपये की सहायता राशि के वितरण में बदलाव की जानकारी दी। नई व्यवस्था के अनुसार, कुल राशि का 50 प्रतिशत शहीद की पत्नी को और बाकी 50 प्रतिशत उनके बुजुर्ग माता-पिता को दिया जाएगा। इसका उद्देश्य परिवार के अलग-अलग सदस्यों को आर्थिक सहारा देना है।

इसके अलावा सीएम ने मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता को पुलिस बल के साहस का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जवानों ने इस चुनौती का मजबूती से सामना किया है। सरकार पुलिसकर्मियों की भर्ती, पदोन्नति और सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ पुलिस बैंड और होमगार्ड में नई भर्तियों के जरिए युवाओं को अवसर देने पर भी काम कर रही है।

गौरतलब है कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

संबंधित खबरें

होटल में नाबालिग के साथ पकड़ा गया शादीशुदा मोइन, हिंदूवादी संगठनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस; उज्जैन में गांजा भी बरामद

होटल में नाबालिग के साथ पकड़ा गया शादीशुदा मोइन, हिंदूवादी संगठनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस; उज्जैन में गांजा भी बरामद

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 11:37 am
MP में वायरल फीवर का प्रकोप, सर्दी-खांसी के हर दिन 3 हजार मरीज; एंटीबायोटिक का पड़ सकता है बुरा प्रभाव

MP में वायरल फीवर का प्रकोप, सर्दी-खांसी के हर दिन 3 हजार मरीज; एंटीबायोटिक का पड़ सकता है बुरा प्रभाव

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 10:49 am
इंदौर में कन्या पूजन में 7 बच्चियों से मारपीट, रिटायर्ड शिक्षिका पर कपड़े उतरवाकर बंधक बनाने का आरोप

इंदौर में कन्या पूजन में 7 बच्चियों से मारपीट, रिटायर्ड शिक्षिका पर कपड़े उतरवाकर बंधक बनाने का आरोप

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 10:29 am
MP में बारिश का दौर जारी, आज भी 21 जिलों में अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

MP में बारिश का दौर जारी, आज भी 21 जिलों में अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

मध्यप्रदेश
21 Oct 2026, 10:10 am
भोपाल ISBT पर सलवार-सूट के पैकेटों में मिली 9.1 किलो ड्रग्स, जानिए कहां से आया था यात्री और कैसे पकड़ा गया

भोपाल ISBT पर सलवार-सूट के पैकेटों में मिली 9.1 किलो ड्रग्स, जानिए कहां से आया था यात्री और कैसे पकड़ा गया

भोपाल
21 Oct 2026, 09:12 am
पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती: शस्त्र पूजन कार्यक्रम में CM मोहन यादव का ऐलान, पुलिस सेतु ऐप का किया शुभारंभ

पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती: शस्त्र पूजन कार्यक्रम में CM मोहन यादव का ऐलान, पुलिस सेतु ऐप का किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश
20 Oct 2026, 05:04 pm
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने CM हाउस में किया कन्या और शस्त्र पूजन; विजयादशमी की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने CM हाउस में किया कन्या और शस्त्र पूजन; विजयादशमी की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश
20 Oct 2026, 02:17 pm
दशहरे पर बारिश का साया, आधे MP में बरसात का अलर्ट; रावण के पुतलों को ढका गया

दशहरे पर बारिश का साया, आधे MP में बरसात का अलर्ट; रावण के पुतलों को ढका गया

मध्यप्रदेश
20 Oct 2026, 10:25 am
सिंहस्थ-2028 निर्माण कार्यों की CM मोहन यादव ने की समीक्षा, बोले- आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कोई कमी नहीं हो

सिंहस्थ-2028 निर्माण कार्यों की CM मोहन यादव ने की समीक्षा, बोले- आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कोई कमी नहीं हो

मध्यप्रदेश
19 Oct 2026, 07:38 pm
ग्वालियर हादसा: घायलों से मिलने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे CM मोहन यादव, इलाज के लिए आर्थिक मदद का किया ऐलान

ग्वालियर हादसा: घायलों से मिलने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे CM मोहन यादव, इलाज के लिए आर्थिक मदद का किया ऐलान

मध्यप्रदेश
19 Oct 2026, 07:19 pm
छत्तीसगढ़ से 300 किमी का सफर तय करके जबलपुर पहुंचे 40 हाथी, बरगी के जंगल में वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को किया सतर्क

छत्तीसगढ़ से 300 किमी का सफर तय करके जबलपुर पहुंचे 40 हाथी, बरगी के जंगल में वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को किया सतर्क

मध्यप्रदेश
19 Oct 2026, 10:37 am
बारिश बिगाड़ सकती है दशहरा का रंग!  MP में आंधी का अलर्ट; जानिए आज किन शहरों में गिरेगा पानी

बारिश बिगाड़ सकती है दशहरा का रंग! MP में आंधी का अलर्ट; जानिए आज किन शहरों में गिरेगा पानी

मध्यप्रदेश
19 Oct 2026, 10:23 am
अभी-अभी

होटल में नाबालिग के साथ पकड़ा गया शादीशुदा मोइन, हिंदूवादी संगठनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस; उज्जैन में गांजा भी बरामद

21 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP में वायरल फीवर का प्रकोप, सर्दी-खांसी के हर दिन 3 हजार मरीज; एंटीबायोटिक का पड़ सकता है बुरा प्रभाव

21 Oct 2026
मध्यप्रदेश

इंदौर में कन्या पूजन में 7 बच्चियों से मारपीट, रिटायर्ड शिक्षिका पर कपड़े उतरवाकर बंधक बनाने का आरोप

21 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP में बारिश का दौर जारी, आज भी 21 जिलों में अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

21 Oct 2026
भोपाल

भोपाल ISBT पर सलवार-सूट के पैकेटों में मिली 9.1 किलो ड्रग्स, जानिए कहां से आया था यात्री और कैसे पकड़ा गया

21 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें