AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›कौन हैं 'गुड महाराजा', PM मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से क्यों किया जिक्र?

कौन हैं 'गुड महाराजा', PM मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से क्यों किया जिक्र?

दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 2025 में करीब 6.36 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। पोलैंड इस कारोबार को और बढ़ाना चाहता है। इसके लिए नई दिल्ली में भारत-पोलैंड व्यापार मंच आयोजित किया जा रहा है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 22 Oct 2026
कौन हैं 'गुड महाराजा', PM मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से क्यों किया जिक्र?
PM मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की।

PM Modi Talks About Good Maharaja: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की गुरुवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। 21 से 23 अक्टूबर तक भारत दौरे पर आए टस्क के साथ दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस बैठक में कारोबार, रक्षा, अंतरिक्ष और नई तकनीक जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर रहा। इस दौरान भारत और पोलैंड के बीच पुराने रिश्तों की याद भी सामने आई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘गुड महाराजा’ का जिक्र किया, जिनकी वजह से दूसरे विश्व युद्ध के समय सैकड़ों पोलिश बच्चों को भारत में सुरक्षित रहने का मौका मिला था।

जब भारत ने पोलिश बच्चों को दिया था सहारा

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड पर जर्मनी और सोवियत संघ के हमलों के बाद वहां के हजारों लोग बेघर हो गए थे। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। ऐसे मुश्किल समय में गुजरात की नवानगर रियासत के महाराजा दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा ने 1942 में जामनगर के पास बालाचड़ी में एक हजार से ज्यादा पोलिश बच्चों को शरण दी।

बच्चों के रहने, खाने, पढ़ाई और इलाज का इंतजाम किया गया। उन्हें अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़े रहने का अवसर भी मिला। इसी मानवीय मदद के कारण पोलैंड में महाराजा को ‘डोब्री महाराजा’ यानी ‘गुड महाराजा’ के नाम से याद किया जाता है। भारत में पोलिश शरणार्थियों को कोल्हापुर रियासत के वलीवडे शिविर में भी जगह मिली थी। यहां पांच हजार से ज्यादा पोलिश महिलाओं और बच्चों को शरण दी गई। युद्ध खत्म होने के बाद शरणार्थी अपने देश लौटने लगे। महाराजा के योगदान को सम्मान देने के लिए 1989 में वारसॉ में उनके नाम पर ‘गुड महाराजा स्क्वायर’ बनाया गया।

16 साल बाद भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री

डोनाल्ड टस्क इससे पहले 2010 में प्रधानमंत्री के रूप में भारत आए थे। इस बार उनके साथ पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की और कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आया है। दोनों देशों के बीच 2024 में रणनीतिक साझेदारी का दर्जा तय किया गया था। मौजूदा दौरा इसी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

2030 तक कारोबार दोगुना करने की तैयारी

भारत और पोलैंड रक्षा उपकरणों के डिजाइन, विकास और उत्पादन में सहयोग की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसके अलावा अंतरिक्ष, सूचना तकनीक, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा और मशीनरी जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाने पर जोर है।

भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 2025 में करीब 6.36 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। पोलैंड इस कारोबार को और बढ़ाना चाहता है। इसके लिए नई दिल्ली में भारत-पोलैंड व्यापार मंच आयोजित किया जा रहा है। टस्क 23 अक्टूबर को बेंगलुरु जाएंगे, जहां वे आईटी और अंतरिक्ष क्षेत्र के कारोबारियों से मिलेंगे।

यूक्रेन युद्ध पर भी होगी चर्चा

दोनों देशों के नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे। इनमें यूक्रेन युद्ध और शांति की कोशिशें शामिल हैं। पोलैंड यूरोप का अहम देश है, जबकि भारत वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में अपनी भूमिका बढ़ा रहा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग व्यापार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण हो सकता है।

#Donald Tusk India Visit#NarendraModi#Good Maharaja#IndiaPolandRelations#Poland Trade#Defence Cooperation#डोनाल्ड टस्क#गुड महाराजा#भारत-पोलैंड संबंध#महाराजा दिग्विजयसिंहजी

संबंधित खबरें

सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू! पहली बार सोशल मीडिया पर आईं; अपनी नई किताब का वीडियो शेयर किया

सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू! पहली बार सोशल मीडिया पर आईं; अपनी नई किताब का वीडियो शेयर किया

देश
22 Oct 2026, 12:56 pm
94वें स्थापना दिवस पर कल दिखेगी वायुसेना की ताकत, वाराणसी में 3 दिन एयर शो; 25 अक्टूबर को PM मोदी होंगे शामिल

94वें स्थापना दिवस पर कल दिखेगी वायुसेना की ताकत, वाराणसी में 3 दिन एयर शो; 25 अक्टूबर को PM मोदी होंगे शामिल

देश
21 Oct 2026, 07:17 pm
UP में मेरठ 'ड्रमकांड' के बाद उन्नाव 'बक्साकांड', सिलबट्टे से कूचने के बाद पति का गला घोंटा; आरोपी पत्नी आशिक के साथ भागी

UP में मेरठ 'ड्रमकांड' के बाद उन्नाव 'बक्साकांड', सिलबट्टे से कूचने के बाद पति का गला घोंटा; आरोपी पत्नी आशिक के साथ भागी

देश
21 Oct 2026, 06:39 pm
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की तबीयत जेल में बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी है सचिन थापन

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की तबीयत जेल में बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी है सचिन थापन

देश
21 Oct 2026, 05:33 pm
टाइगर श्रॉफ फायरिंग में नया खुलासा, जानिए कैसे पहुंचाए हथियार और कौन हैं 2 महिलाओं समेत गिरफ्तार 4 आरोपी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग में नया खुलासा, जानिए कैसे पहुंचाए हथियार और कौन हैं 2 महिलाओं समेत गिरफ्तार 4 आरोपी

देश
21 Oct 2026, 01:31 pm
'सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बिठाना चाहते हैं', मोहन भागवत बोले- फ्रांस की तरह भारत में भी हो रहा प्रयास

'सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बिठाना चाहते हैं', मोहन भागवत बोले- फ्रांस की तरह भारत में भी हो रहा प्रयास

देश
20 Oct 2026, 10:32 am
पति को सांप से डसवाने वाली रविता को फांसी: प्रेमी को भी सजा-ए-मौत, मेरठ कोर्ट ने सुनाया फैसला

पति को सांप से डसवाने वाली रविता को फांसी: प्रेमी को भी सजा-ए-मौत, मेरठ कोर्ट ने सुनाया फैसला

देश
16 Oct 2026, 03:59 pm
ट्विशा मर्डर केस में SC का बड़ा फैसला: भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, सास गिरबाला और पति समर्थ को नोटिस

ट्विशा मर्डर केस में SC का बड़ा फैसला: भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, सास गिरबाला और पति समर्थ को नोटिस

देश
16 Oct 2026, 03:26 pm
'बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश', राजनाथ सिंह बोले- विपक्ष का एजेंडा देश में आग लगाना है

'बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश', राजनाथ सिंह बोले- विपक्ष का एजेंडा देश में आग लगाना है

देश
16 Oct 2026, 11:37 am
रविता और उसके प्रेमी को भी मिलेगी मौत की सजा? पति की हत्या के बाद सांप के काटने का बहाना बनाया था

रविता और उसके प्रेमी को भी मिलेगी मौत की सजा? पति की हत्या के बाद सांप के काटने का बहाना बनाया था

देश
15 Oct 2026, 07:26 pm
अतीक का गढ़ कसारी-मसारी अब 'कृष्णपुरी' होगा, CM योगी ने नाम बदलने का किया ऐलान

अतीक का गढ़ कसारी-मसारी अब 'कृष्णपुरी' होगा, CM योगी ने नाम बदलने का किया ऐलान

देश
15 Oct 2026, 05:22 pm
PM मोदी ने लद्दाख में 3350 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, बोले- नई पीढ़ी पर हमारा फोकस, यहां का विकास प्राथमिकता

PM मोदी ने लद्दाख में 3350 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, बोले- नई पीढ़ी पर हमारा फोकस, यहां का विकास प्राथमिकता

देश
15 Oct 2026, 02:41 pm
अभी-अभी

बाबा बागेश्वर की चौथी सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा UP में निकलेगी, लखनऊ से अयोध्या के बीच होगी

22 Oct 2026
मध्यप्रदेश

त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों को राहत, ग्वालियर-गांधीनगर समेत 4 ट्रेनों में स्लीपर डिब्बे बढाए जाएंगे; AC कोच घटाए

22 Oct 2026
विदेश

दाऊद की डी-कंपनी को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने लताड़ा, UN को कहा- ऐसी गलती दोबारा न हो

22 Oct 2026
देश

सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू! पहली बार सोशल मीडिया पर आईं; अपनी नई किताब का वीडियो शेयर किया

22 Oct 2026
मध्यप्रदेश

लव मैरिज के 6 महीने बाद विवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या कर लिया, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी मोहब्बत

22 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें