AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›'UP में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई नहीं हिला सकता', अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

'UP में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई नहीं हिला सकता', अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

शाह ने प्रदेश में आए निवेश प्रस्तावों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश जमीन पर उतर चुके हैं।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 30 Oct 2026
'UP में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई नहीं हिला सकता', अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ की
गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ।

Amit Shah Praises Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के जरिए पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संकेत दे दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की तारीफ की और कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश से माफिया राज खत्म हुआ है। शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए 2029 में भी बीजेपी और एनडीए की सरकार बनने की बात कही।

योगी सरकार के कामकाज को बनाया चुनावी मुद्दा

अमित शाह ने अपने भाषण में योगी सरकार की कानून-व्यवस्था और निवेश के माहौल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने सख्त शासन देकर उत्तर प्रदेश को माफिया से मुक्त कराया है। उनके मुताबिक, केंद्र में नरेंद्र मोदी का विजन और उत्तर प्रदेश में योगी का नेतृत्व बीजेपी की बड़ी ताकत है।

शाह ने प्रदेश में आए निवेश प्रस्तावों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश जमीन पर उतर चुके हैं। उन्होंने बेहतर कानून-व्यवस्था को निवेश बढ़ने की एक बड़ी वजह बताया। शाह ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद का पैर है, इसे कोई नहीं हटा सकता है।

2027 में सरकार बनी तो लागू होगा UCC

बैठक में अमित शाह का सबसे अहम राजनीतिक ऐलान समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को एक बार फिर बहुमत से सत्ता में लाने के लिए मेहनत करनी होगी।

उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद अब उत्तर प्रदेश को लेकर इस घोषणा को बीजेपी के चुनावी एजेंडे का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

अयोध्या गोलीकांड का जिक्र कर सपा पर हमला बोला

अमित शाह ने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार के समय रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं, वह आज फिर सत्ता में आने की बात कर रही है।

उन्होंने राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और पुराने संघर्षों की याद दिलाई। इस दौरान शाह ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने का संदेश

अमित शाह ने अपने भाषण में संगठन के छोटे कार्यकर्ताओं को खास महत्व दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी का मालिक बताते हुए कहा कि बीजेपी की जीत के पीछे उनकी मेहनत है। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में मिली 312 सीटों की जीत याद दिलाई और कहा कि पार्टी को फिर उसी तरह मेहनत करनी होगी।

शाह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी नाराजगी भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को मंत्री, सांसद या विधायक बनने की इच्छा रही होगी, लेकिन पार्टी में हर व्यक्ति को कुछ न कुछ जिम्मेदारी मिली है।

2029 के लिए भी दिया राजनीतिक संदेश

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं और 2029 में भी चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जमीन पर लगातार काम करें, ताकि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बने और राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी को मजबूती मिले।

लखनऊ की इस बैठक से साफ है कि बीजेपी ने 2027 के चुनाव को लेकर अभी से संगठन, कानून-व्यवस्था, राम मंदिर और UCC जैसे मुद्दों पर अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।

#Amit Shah Lucknow Meeting#Yogi Adityanath#PM Narendra Modi 2029#UP Assembly Election 2027#BJP Uttar Pradesh#UNIFORM CIVIL CODE#UCC in UP#BJP Election Strategy#अमित शाह#योगी आदित्यनाथ#यूपी विधानसभा चुनाव 2027#बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति

संबंधित खबरें

भारतीय नौसेना की एक और उपलब्धि, फ्रेंच नेवी के राफेल की INS विक्रांत पर पहली लैंडिंग; Indian Navy ने जारी किया वीडियो

भारतीय नौसेना की एक और उपलब्धि, फ्रेंच नेवी के राफेल की INS विक्रांत पर पहली लैंडिंग; Indian Navy ने जारी किया वीडियो

देश
30 Oct 2026, 06:04 pm
करवा चौथ के दिन प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने दोनों की जमकर 'धुनाई' की; परिवार की महिलाओं ने भी पीटा

करवा चौथ के दिन प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने दोनों की जमकर 'धुनाई' की; परिवार की महिलाओं ने भी पीटा

देश
30 Oct 2026, 05:32 pm
6 राज्यों में  SIR की 'डेडलाइन' बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इतनी जल्दबाजी क्यों? दिल्ली में 22 दिसंबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट

6 राज्यों में SIR की 'डेडलाइन' बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इतनी जल्दबाजी क्यों? दिल्ली में 22 दिसंबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट

देश
30 Oct 2026, 08:45 am
UP में हिंसा करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, योगी सरकार का ऐलान; पुराने रिकॉर्ड और चरित्र जांच के निमय सख्त

UP में हिंसा करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, योगी सरकार का ऐलान; पुराने रिकॉर्ड और चरित्र जांच के निमय सख्त

देश
29 Oct 2026, 11:16 am
80 हजार वाला कैंसर का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, SC की फटकार के बाद 543 दवाओं के दाम घटे

80 हजार वाला कैंसर का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, SC की फटकार के बाद 543 दवाओं के दाम घटे

देश
29 Oct 2026, 09:07 am
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का सफाया, विपक्ष ने चारों सीटें जीतीं; जानिए क्या बोले डीके शिवकुमार

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का सफाया, विपक्ष ने चारों सीटें जीतीं; जानिए क्या बोले डीके शिवकुमार

देश
28 Oct 2026, 04:53 pm
बम की धमकी के बीच फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, 'जलसा' की सुरक्षा बढ़ाई गई; अभिषेक भी साथ नजर आए

बम की धमकी के बीच फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, 'जलसा' की सुरक्षा बढ़ाई गई; अभिषेक भी साथ नजर आए

देश
26 Oct 2026, 06:12 pm
'20 हजार बाजार बंद होंगे, करोड़ों का नुकसान होगा', राहुल गांधी के दिल्ली के प्रदर्शन को लेकर व्यापारी नाराज

'20 हजार बाजार बंद होंगे, करोड़ों का नुकसान होगा', राहुल गांधी के दिल्ली के प्रदर्शन को लेकर व्यापारी नाराज

देश
26 Oct 2026, 05:50 pm
बिना पेट्रोल के चलेंगी गाड़ियां! 100 परसेंट वाले इथेनॉल फ्यूल को मंजूरी; सरकार बोली- क्रूड ऑयल का इंपोर्ट कम होगा

बिना पेट्रोल के चलेंगी गाड़ियां! 100 परसेंट वाले इथेनॉल फ्यूल को मंजूरी; सरकार बोली- क्रूड ऑयल का इंपोर्ट कम होगा

देश
26 Oct 2026, 05:28 pm
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, UP में BJP नेता ने 2018 में दर्ज कराया था केस

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, UP में BJP नेता ने 2018 में दर्ज कराया था केस

देश
26 Oct 2026, 12:52 pm
केरलम के लोकभवन में मांस परोसने पर रोक, नए राज्यपाल के आदेश पर भड़की कांग्रेस, कहा- लोग खाना चुनने के लिए स्वतंत्र

केरलम के लोकभवन में मांस परोसने पर रोक, नए राज्यपाल के आदेश पर भड़की कांग्रेस, कहा- लोग खाना चुनने के लिए स्वतंत्र

देश
24 Oct 2026, 03:52 pm
308 पहिए वाली मशीन 6 महीने में बेल्जियम से UP पहुंची, गन्ने से प्लास्टिक बनाने की तैयारी

308 पहिए वाली मशीन 6 महीने में बेल्जियम से UP पहुंची, गन्ने से प्लास्टिक बनाने की तैयारी

देश
24 Oct 2026, 02:50 pm
अभी-अभी

कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के कारोबारी की मौत, महाकाल के लिए बनाते थे चांदी के मुकुट

30 Oct 2026
देश

भारतीय नौसेना की एक और उपलब्धि, फ्रेंच नेवी के राफेल की INS विक्रांत पर पहली लैंडिंग; Indian Navy ने जारी किया वीडियो

30 Oct 2026
देश

करवा चौथ के दिन प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने दोनों की जमकर 'धुनाई' की; परिवार की महिलाओं ने भी पीटा

30 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP में छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन और मक्का, CM मोहन यादव ने किसानों को दी राहत

30 Oct 2026
विदेश

जापान, अमेरिका और ब्रिटेन में इमरजेंसी तैयारी पर जोर, घरों में राशन रखने की सलाह; जानिए क्या है वजह?

30 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें