CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर भावुक हुए मोहन यादव, बोले- 'जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता'
'मां का जाना ऐसा दुख जिसे शब्दों में बयां करना असंभव'— सीएम योगी की माता के निधन पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के देहावसान का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
डॉ. यादव ने अपने संदेश में आगे कहा कि जीवन में मां की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता और उनके जाने का दुख शब्दों में बयां कर पाना असंभव है। इस मुश्किल घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस गहरे आघात को सहने का संबल प्रदान करें।









