AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›CM मोहन यादव ने चंबल नदी में की आरती, इको-टूरिज्म परियोजना के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन; किसानों से किया सीधा संवाद

CM मोहन यादव ने चंबल नदी में की आरती, इको-टूरिज्म परियोजना के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन; किसानों से किया सीधा संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षिप्रा नदी चंबल में आकर मिलती है और यही धारा आगे जाकर यमुना नदी में मिलती है। उन्होंने कहा कि चंबल नदी के बगैर यमुना की धारा अधूरी है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 18 Nov 2026
CM मोहन यादव ने चंबल नदी में की आरती, इको-टूरिज्म परियोजना के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन; किसानों से किया सीधा संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंबल नदी में आरती की।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 नवंबर को मंदसौर में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मां चंबल की विधि-विधान के साथ आरती और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां चंबल से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरंतर उन्नति की कामना की। उससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंगलाज रिसॉर्ट बोट क्लब से मिनी क्रूज में सवार होकर टेंट सिटी बोट क्लब तक की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने चंबल नदी के प्राकृतिक सौंदर्य, मनोहारी जलधारा और आसपास के प्राकृतिक परिवेश का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीसागर में उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के निवेश संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत 40.50 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली गांधी सागर इको-टूरिज्म परियोजना के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन किया।

'चंबल नदी के बगैर यमुना की धारा अधूरी'

आरती के दौरान दीपों की रोशनी, शंखनाद और चंबल मैया के जयघोष से पूरा तट भक्तिमय हो गया। मुख्य पुजारी कैलाश भट्ट और बटुकों सहित 21 पुजारियों ने पूजा अर्चना पूर्ण करवाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ के प्रभाव क्षेत्र में चंबल मैया के किनारे गांधीसागर का संबंध गंगाजी से जुड़ रहा है। क्षिप्रा नदी चंबल में आकर मिलती है और यही धारा आगे जाकर यमुना नदी में मिलती है। उन्होंने कहा कि चंबल नदी के बगैर यमुना की धारा अधूरी है। हजारों साल से मंदसौर, नीमच और राजस्थान के धौलपुर और भिंड मुरैना क्षेत्र को चंबल मैया का आशीर्वाद मिलता रहा है। चंबल नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि मालवा की संस्कृति, आस्था और जीवनरेखा है। चंबल नदी में घड़ियाल और डॉलफिन का भी बसेरा है। उन्होंने कहा कि इसके संरक्षण, स्वच्छता और संवर्धन के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए।

'यह सभी वन्यजीवों के लिए स्वर्ग जैसा'

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि गांधी सागर डैम का निर्माण आजादी के तुरंत बाद हुआ था। उस समय इस जलराशि के आधार पर बिजली उत्पादन की एक बड़ी परियोजना शुरू की गई थी। हालांकि, इसके बाद काफी लंबा समय बीत गया। अब हमारी सरकार के गठन के साथ ही इस जलराशि का बेहतर उपयोग करने के लिए पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की नई तकनीक पर काम शुरू किया गया है। गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना एक नई तकनीक और नया तरीका है, जिससे बिजली का उत्पादन 20 गुना ज्यादा बढ़ेगा। पानी की एक बूंद भी बेकार नहीं जाएगी। दो जलाशय पानी के उसी स्टोरेज से बार-बार बिजली बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश तो लाभांवित होगा ही, साथ ही हम देश में भी बिजली उपलब्ध करा सकेंगे। मैं इस परियोजना के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। इस प्रोजेक्ट से अन्य राज्य भी सीख ले सकते हैं। हम कैबिनेट के माध्यम से इसकी विशेषताओं को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा। चीते और गिद्ध सहित सभी वन्यजीवों के लिए यह स्वर्ग जैसा स्थान है।

केस स्टडी होगा प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं गांधी सागर डैम के समीप आयोजित इस कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए पधारे उपमुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को भी बधाई देता हूं। उन्होंने यहां आकर कैबिनेट बैठक के माध्यम से इस ऐतिहासिक स्थल को प्रदेश के महत्वपूर्ण निर्णयों का केंद्र बनाया है। हमें उम्मीद है कि आज की कैबिनेट के निर्णयों से इस क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। हमारी सरकार के लगभग तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे समय में आयोजित यह डेस्टिनेशन कैबिनेट प्रदेश के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी। जिस प्रकार हमने पहले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया, उसी तर्ज पर डेस्टिनेशन कैबिनेट भी प्रदेश के व्यापक भौगोलिक क्षेत्रों में विकास की नई ऊर्जा और चेतना का संचार करेगी। यह प्रयोग अपने आप में अद्भुत है।

सीएम ने बताया कि यह परियोजना अपने आप में एक केस स्टडी बनेगी। जिस काम को पूरा होने में सामान्यतः दस वर्ष तक का समय लग सकता था, उसे हमने मात्र तीन वर्ष में पूरा किया है। पंप्ड हाइड्रो परियोजना बनाना एक बात है, लेकिन इतने कम समय में पहाड़ी पर विशाल जलाशय का निर्माण करना, जो आकार में एक छोटे सागर जैसा प्रतीत होता है, अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जहां संकल्प शक्ति होती है, वहां बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। माननीय प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद और परमात्मा की कृपा भी हमारे साथ रही। हमारी सरकार ने, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, अधिकारियों और पूरी टीम ने मिलकर इस संकल्प को साकार किया है।

प्रदर्शनी में लगे कई अनोखे स्टॉल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीसागर में उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। प्रदर्शनी में जिले के किसानों द्वारा कृषि के क्षेत्र में किया जा रहे हैं नवाचारों, नई कृषि तकनीक और खाद्यान्न, फलोद्यान व मसाला उत्पाद प्रदर्शित किए गए । प्रदर्शनी में जिले के उद्यमियों , महिला स्व सहायता समूहों, स्वरोजगार के लिए युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान कृषकों तथा उद्यमियों से संवाद किया। उनसे उनके उत्पादों की निर्माण लागत तथा मार्केट लिंक आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बातचीत में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल तथा प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर ऐसे उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। उपज से उद्यम प्रदर्शनी में धनिया, मूंगफली, लहसुन, संतरा, पान क्लस्टर पर केंद्रित स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही औषधि और दुग्ध उत्पादन पर भी स्टॉल हैं। नशा मुक्ति मंदसौर के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों और राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में हो रही गतिविधियों पर विशेष स्टॉल लगाया गया है। सूक्ष्म दाब सिंचाई योजना से कृषि क्षेत्र में हुए लाभ को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

गांधी सागर बना पर्यटन और आस्था का संगम

चंबल नदी पर स्थित एशिया के प्रमुख मानव निर्मित जलाशयों में शुमार गांधी सागर जलाशय मंदसौर और नीमच जिलों सहित पूरे प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास का सशक्त केंद्र बन चुका है। गांधी सागर बांध क्षेत्र का पूरा कैचमेंट एरिया और बैकवॉटर का प्राकृतिक सौंदर्य स्विट्जरलैंड की वादियों से भी ज्यादा आनंदित करने वाला है। यहां फॉरेस्ट रिट्रीट, टेंट सिटी, वॉटर स्पोर्ट्स एवं साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ अब मां चंबल की आरती भी पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बन रही है। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रिमंडल के सदस्यों जनप्रतिनिधियों अधिकारी गण श्रद्धालुओं ने चंबल नदी को स्वच्छ रखने, जल का सदुपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।

#MPNews#CMMohanYadav#ChambalAarti#Chambal River#eco torism project

संबंधित खबरें

MP में अब 3 बच्चे होने पर भी नहीं जाएगी नौकरी, जानिए मोहन कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले

MP में अब 3 बच्चे होने पर भी नहीं जाएगी नौकरी, जानिए मोहन कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले

मध्यप्रदेश
18 Nov 2026, 01:41 pm
उज्जैन बना देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर, 3000 सफाई मित्रों को मिलेंगे ₹5-5 हजार

उज्जैन बना देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर, 3000 सफाई मित्रों को मिलेंगे ₹5-5 हजार

मध्यप्रदेश
17 Nov 2026, 06:54 pm
गांधीसागर में मोहन सरकार की खास कैबिनेट बैठक, ₹11,474 करोड़ की परियोजना से बनेगी 2000 MW बिजली

गांधीसागर में मोहन सरकार की खास कैबिनेट बैठक, ₹11,474 करोड़ की परियोजना से बनेगी 2000 MW बिजली

मध्यप्रदेश
17 Nov 2026, 04:25 pm
भोपाल के 50 इलाकों में आज 7 घंटे बिजली कटौती, जानिए कोलार-शाहजहांनाबाद समेत किन इलाकों में कब रहेगी बिजली गुल

भोपाल के 50 इलाकों में आज 7 घंटे बिजली कटौती, जानिए कोलार-शाहजहांनाबाद समेत किन इलाकों में कब रहेगी बिजली गुल

भोपाल
17 Nov 2026, 10:30 am
MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 08:39 pm
शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 07:13 pm
CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 04:21 pm
मोहन यादव ने तोड़ा सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड, पहली बार CM बने BJP नेताओं में सबसे आगे पहुंचे

मोहन यादव ने तोड़ा सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड, पहली बार CM बने BJP नेताओं में सबसे आगे पहुंचे

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 01:01 pm
आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार! MP में दूध के बाद दालों और बेसन के रेट बढ़े, तुअर की दाल 150 रुपये किलो

आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार! MP में दूध के बाद दालों और बेसन के रेट बढ़े, तुअर की दाल 150 रुपये किलो

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 11:26 am
भोपाल मास्टर प्लान की आज से सुनवाई, 13 हजार आपत्तियां; अवैध निर्माण पर सबसे ज्यादा

भोपाल मास्टर प्लान की आज से सुनवाई, 13 हजार आपत्तियां; अवैध निर्माण पर सबसे ज्यादा

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 10:51 am
धार में ₹1,353 करोड़ की लागत से तैयार परियोजना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण, 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

धार में ₹1,353 करोड़ की लागत से तैयार परियोजना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण, 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश
15 Nov 2026, 03:03 pm
बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 07:39 pm
अभी-अभी

MP में अब 3 बच्चे होने पर भी नहीं जाएगी नौकरी, जानिए मोहन कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले

18 Nov 2026
मध्यप्रदेश

उज्जैन बना देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर, 3000 सफाई मित्रों को मिलेंगे ₹5-5 हजार

17 Nov 2026
मध्यप्रदेश

गांधीसागर में मोहन सरकार की खास कैबिनेट बैठक, ₹11,474 करोड़ की परियोजना से बनेगी 2000 MW बिजली

17 Nov 2026
देश

दिल्ली में फिर बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक बच्चे समेत 2 की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

17 Nov 2026
भोपाल

भोपाल के 50 इलाकों में आज 7 घंटे बिजली कटौती, जानिए कोलार-शाहजहांनाबाद समेत किन इलाकों में कब रहेगी बिजली गुल

17 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें