AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

CM मोहन यादव ने शहडोल में ₹357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की सौगात दी। नए इंडस्ट्रियल पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा की।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 16 Nov 2026
शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
शहडोल में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करते CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कई विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने जिले में नया इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने, डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अगले महीने करीब ₹4 हजार करोड़ की लागत वाली नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन प्रस्तावित है। इन पहलों से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

82 कार्यों पर खर्च होंगे ₹357.71 करोड़

कार्यक्रम में कुल 82 विकास कार्यों की सौगात दी गई। इनमें 10 पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 72 नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इन सभी परियोजनाओं पर ₹357.71 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस दौरान 10 हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ भी दिए गए। स्वामित्व योजना के प्रमाण पत्र, वनाधिकार अधिकार पत्र और स्वरोजगार व आजीविका मिशन के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

कटनी-सिंगरौली फोरलेन समेत सड़कों का ऐलान

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए कटनी से सिंगरौली तक फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा की। इसके अलावा ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में ₹10 करोड़ की लागत से 18 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क और हनुमान मंदिर तक पहुंच मार्ग के लिए ₹13 करोड़ देने की बात कही। मऊ से चरखारी तक नई सड़क, संजय टाइगर रिजर्व के लिए नया प्रवेश द्वार और हाथियों के सर्वेक्षण के लिए विशेष टीम भेजने की भी घोषणा की गई।

दो लाख सरकारी पदों पर भर्ती का लक्ष्य

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में अब तक 85 हजार पदों पर भर्ती की जा चुकी है। सरकार आने वाले समय में दो लाख नए पदों पर नियुक्तियां करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शहडोल में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जनजातीय क्षेत्रों में पीएम जनमन, नल से जल, उज्ज्वला और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण कर किया नमन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण और आदि पूजा के साथ की। जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति, जीवनशैली और वीरता की कहानियों को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयोजन में मध्यप्रदेश के अलावा करीब 8 से 10 राज्यों के कोल समाज के लोग शामिल हुए।

जनजातीय नायकों के संघर्ष को किया याद

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में ब्रिटिश शासन को चुनौती दी और जल, जंगल तथा जमीन के अधिकारों के लिए जनजातीय समाज को एकजुट किया। उन्होंने वीर बूदु भगत और मदारा महतो सहित अन्य जनजातीय नायकों के योगदान का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान और ग्रामीण परिवहन पर जोर

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है और अब शहडोल, बालाघाट, मंडला तथा डिंडौरी जैसे क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को गति दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा दोबारा शुरू करने की बात कही। वन अधिकार पट्टाधारकों को नि:शुल्क रजिस्ट्री का लाभ देने, सिंचाई का रकबा बढ़ाने, बिजली उपलब्धता बेहतर करने और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का भी जिक्र किया।

संबंधित खबरें

MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 08:39 pm
CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 04:21 pm
मोहन यादव ने तोड़ा सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड, पहली बार CM बने BJP नेताओं में सबसे आगे पहुंचे

मोहन यादव ने तोड़ा सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड, पहली बार CM बने BJP नेताओं में सबसे आगे पहुंचे

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 01:01 pm
आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार! MP में दूध के बाद दालों और बेसन के रेट बढ़े, तुअर की दाल 150 रुपये किलो

आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार! MP में दूध के बाद दालों और बेसन के रेट बढ़े, तुअर की दाल 150 रुपये किलो

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 11:26 am
भोपाल मास्टर प्लान की आज से सुनवाई, 13 हजार आपत्तियां; अवैध निर्माण पर सबसे ज्यादा

भोपाल मास्टर प्लान की आज से सुनवाई, 13 हजार आपत्तियां; अवैध निर्माण पर सबसे ज्यादा

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 10:51 am
धार में ₹1,353 करोड़ की लागत से तैयार परियोजना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण, 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

धार में ₹1,353 करोड़ की लागत से तैयार परियोजना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण, 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश
15 Nov 2026, 03:03 pm
बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 07:39 pm
अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 05:32 pm
MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची

MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 05:20 pm
MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 03:56 pm
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, बम की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, बम की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 01:38 pm
रतलाम में 2 बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

रतलाम में 2 बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 01:20 pm
अभी-अभी

MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

16 Nov 2026
देश

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

16 Nov 2026
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की

16 Nov 2026
देश

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

16 Nov 2026
देश

ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

16 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें