AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की

मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने इस घटना पर नाराजगी जताई और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के सामने मौखिक आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद वाहन चालक को तलब किया गया।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 16 Nov 2026
CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर दौरे के दौरान वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री का काफिला जब एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सुमन गुर्जर का सरकारी वाहन उसके पास पहुंच गया। चालक ने काफिले से आगे निकलने की कोशिश भी की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन मानते हुए आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद संबंधित चालक को बुलाकर समझाइश दी गई।

कार्यक्रम में शामिल होकर एयरपोर्ट लौट रहे थे मुख्यमंत्री

यह घटना 13 नवंबर को हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट ड्यूटी पर तैनात एएसपी सुमन गुर्जर का वाहन काफिले के रास्ते में आया। बताया गया कि एएसपी को एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए पहुंचना था, लेकिन उनका वाहन पीछे रह गया था। जल्दी पहुंचने के प्रयास में चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और मुख्यमंत्री के काफिले के समानांतर चलने लगा। इस दौरान उसने काफिले को पार करने की कोशिश की।

सुरक्षा टीम ने दर्ज कराई मौखिक आपत्ति

मुख्यमंत्री के काफिले के साथ सुरक्षा अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। वीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहनों की गति और उनकी स्थिति तय रहती है। ऐसे में किसी दूसरे वाहन का अचानक काफिले के बराबर आना या उससे आगे निकलने की कोशिश करना सुरक्षा व्यवस्था के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने इस घटना पर नाराजगी जताई और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के सामने मौखिक आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद वाहन चालक को तलब किया गया। उसे बताया गया कि काफिले के पास पहुंचने के बजाय गाड़ी की गति कम रखनी चाहिए थी और वाहन को पीछे चलाना चाहिए था।

एयरपोर्ट जल्दी पहुंचने के लिए ओवरटेक की कोशिश की

ग्वालियर की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने भी घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एएसपी के वाहन चालक ने एयरपोर्ट जल्दी पहुंचने के प्रयास में मुख्यमंत्री के काफिले से आगे निकलने की कोशिश की थी। सुरक्षा अधिकारियों ने इस पर मौखिक आपत्ति जताई और चालक को सख्त समझाइश दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि वरिष्ठ स्तर से रिपोर्ट मांगी जाती है तो जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।

पशुपालक सम्मेलन में शामिल होने आए थे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 नवंबर को ग्वालियर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कुलैथ में आयोजित पशुपालक सम्मेलन और पशु मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने पशुपालन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े प्रयासों पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कुलैथ स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन भी किए। मंदिर के विकास के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके बाद वे भिंड रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनका काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान एएसपी के सरकारी वाहन से जुड़ी घटना हुई।

चालक को दी गई चेतावनी, आगे जांच संभव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहर के पुलिस इतिहास में किसी स्थानीय पुलिस अधिकारी के वाहन से मुख्यमंत्री के काफिले को ओवरटेक करने की कोशिश का यह पहला मामला बताया गया है। हालांकि, फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार चालक को सख्त हिदायत दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से औपचारिक रिपोर्ट मांगे जाने पर आगे जांच की जा सकती है।

इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी मूवमेंट के दौरान तय सुरक्षा नियमों के पालन की जरूरत को सामने ला दिया है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों और उनके वाहनों से भी इन नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है।

#gwalior news#CMMohanYadav#ASP Suman Gurjar#CM Convoy#VIP Security Protocol#Madhya Pradesh Police#GwaliorPolice#ग्वालियर समाचार#मोहन यादव#वीआईपी सुरक्षा

संबंधित खबरें

MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 08:39 pm
शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 07:13 pm
मोहन यादव ने तोड़ा सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड, पहली बार CM बने BJP नेताओं में सबसे आगे पहुंचे

मोहन यादव ने तोड़ा सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड, पहली बार CM बने BJP नेताओं में सबसे आगे पहुंचे

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 01:01 pm
आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार! MP में दूध के बाद दालों और बेसन के रेट बढ़े, तुअर की दाल 150 रुपये किलो

आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार! MP में दूध के बाद दालों और बेसन के रेट बढ़े, तुअर की दाल 150 रुपये किलो

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 11:26 am
भोपाल मास्टर प्लान की आज से सुनवाई, 13 हजार आपत्तियां; अवैध निर्माण पर सबसे ज्यादा

भोपाल मास्टर प्लान की आज से सुनवाई, 13 हजार आपत्तियां; अवैध निर्माण पर सबसे ज्यादा

मध्यप्रदेश
16 Nov 2026, 10:51 am
धार में ₹1,353 करोड़ की लागत से तैयार परियोजना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण, 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

धार में ₹1,353 करोड़ की लागत से तैयार परियोजना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण, 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश
15 Nov 2026, 03:03 pm
बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर से जनजातीय गौरव सप्ताह शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 07:39 pm
अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

अय्याशी में खलल डाल रहा था पति! आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या कर दी, गला घोंटने के बाद शव पर ट्रैक्टर चढ़ाया

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 05:32 pm
MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची

MP में वोटर लिस्ट में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटर्स की संख्या 5.48 करोड़ के पास पहुंची

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 05:20 pm
MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

MP में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, पुलिस में 45 हजार पद खाली; जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 03:56 pm
दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, बम की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, बम की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 01:38 pm
रतलाम में 2 बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

रतलाम में 2 बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

मध्यप्रदेश
14 Nov 2026, 01:20 pm
अभी-अभी

MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

16 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

16 Nov 2026
देश

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

16 Nov 2026
देश

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

16 Nov 2026
देश

ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

16 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें