AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

यह लोगों को दी गई अतिरिक्त सुविधा है। मोबाइल से फॉर्म भरते समय घर की सही लोकेशन दर्ज करना भी जरूरी होगा। इसके लिए पोर्टल पर पिन ड्रॉप और करंट लोकेशन का विकल्प दिया गया है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 16 Nov 2026
UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम
सांकेतिक तस्वीर।

UP News: उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो गई है। इस बार लोगों को अपनी जानकारी दर्ज कराने के लिए जनगणनाकर्मी का इंतजार नहीं करना होगा। वे घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। स्व-गणना की यह सुविधा 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकार के लिए बेहद जरूरी हैं। सही जानकारी मिलने से यह समझने में मदद मिलेगी कि समाज के किस वर्ग को किस तरह की सुविधाओं और योजनाओं की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे जनगणना में हिस्सा लें और अपनी जानकारी सही-सही दर्ज कराएं।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद मिलेगी खास ID

उत्तर प्रदेश में स्व-गणना के लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in उपलब्ध कराया है। इस पोर्टल पर जाकर परिवार की जानकारी खुद दर्ज की जा सकती है। फॉर्म जमा होने के बाद एक खास पहचान संख्या यानी Self-Enumeration ID (SE ID) मिलेगी।

जब जनगणनाकर्मी घर पहुंचेंगे, तब परिवार को यह आईडी उन्हें बतानी होगी। कर्मचारी अपने मोबाइल ऐप के जरिए पहले से भरी गई जानकारी हासिल करेंगे और प्रक्रिया पूरी करेंगे। जिन परिवारों ने ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा है, उनकी जानकारी कर्मचारी घर पर ही दर्ज करेंगे। अधिकारियों ने साफ किया है कि ऑनलाइन स्व-गणना करना जरूरी नहीं है। यह लोगों को दी गई अतिरिक्त सुविधा है। मोबाइल से फॉर्म भरते समय घर की सही लोकेशन दर्ज करना भी जरूरी होगा। इसके लिए पोर्टल पर पिन ड्रॉप और करंट लोकेशन का विकल्प दिया गया है।

जाति, शिक्षा और रोजगार से जुड़े होंगे 40 सवाल

जनगणना के दूसरे चरण में हर व्यक्ति से करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, परिवार के मुखिया से रिश्ता, उम्र, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता और धर्म जैसी जानकारी शामिल है। इसके अलावा जाति, दिव्यांगता, मातृभाषा, शिक्षा, रोजगार, कामकाज और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े सवाल भी होंगे।

इस बार जाति से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की जाएगी। यानी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के साथ अन्य जातियों का विवरण भी जनगणना के आंकड़ों में शामिल किया जाएगा। इससे देश और राज्य में अलग-अलग सामाजिक वर्गों की स्थिति को समझने में मदद मिल सकती है।

2011 के आंकड़ों की जगह मिलेंगे नए आंकड़े

उत्तर प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 के बीच पूरा किया गया था। इसमें मकानों, आवास की स्थिति और घरों में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारी जुटाई गई थी। अब दूसरे चरण में हर व्यक्ति का विवरण दर्ज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक कई सरकारी योजनाएं 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर बनाई जा रही थीं। नई जनगणना से आबादी और लोगों की जरूरतों की ताजा तस्वीर सामने आएगी। इससे योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

लोगों की निजी जानकारी रहेगी गोपनीय

जनगणना अधिकारियों के मुताबिक, लोगों की ओर से दी गई व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसकी सुरक्षा जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 15 के तहत सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना का मकसद नागरिकता या टैक्स से जुड़ी जांच करना नहीं है। इसलिए लोगों को बिना किसी डर के सही जानकारी देनी चाहिए।

      • यूपी जनगणना 2027 की जरूरी तारीखें
      • ऑनलाइन स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर 2026
      • घर-घर जाकर जनगणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027
      • आधिकारिक पोर्टल: se.census.gov.in
#UP Census 2027#Census 2027#Self Enumeration#Caste Census#Yogi Adityanath#Uttar Pradesh News#Census Online Form#SE ID#जनगणना 2027#जाति जनगणना

संबंधित खबरें

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

देश
16 Nov 2026, 04:37 pm
ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

देश
16 Nov 2026, 02:22 pm
'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

देश
16 Nov 2026, 02:01 pm
हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

देश
16 Nov 2026, 11:50 am
'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

देश
14 Nov 2026, 04:44 pm
'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

देश
14 Nov 2026, 04:25 pm
9 शादियां कर चुकी महिला ने 7वें पति पर दर्ज कराया केस, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR ; जानिए क्या थी वजह

9 शादियां कर चुकी महिला ने 7वें पति पर दर्ज कराया केस, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR ; जानिए क्या थी वजह

देश
14 Nov 2026, 01:01 pm
'बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को भारत से लेकर जाए', पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी के लिए भारत ने रखी शर्तें

'बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को भारत से लेकर जाए', पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी के लिए भारत ने रखी शर्तें

देश
14 Nov 2026, 12:57 pm
PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन की दी सौगात, मेट्रो का टिकट खरीदकर CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन की दी सौगात, मेट्रो का टिकट खरीदकर CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

देश
13 Nov 2026, 11:49 am
आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे

आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे

देश
13 Nov 2026, 11:29 am
SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

देश
12 Nov 2026, 03:53 pm
'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

देश
12 Nov 2026, 03:38 pm
अभी-अभी

MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

16 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

16 Nov 2026
देश

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

16 Nov 2026
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की

16 Nov 2026
देश

ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

16 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें