AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

CAG के मुताबिक, BIS हॉलमार्किंग सेंटरों की निगरानी का लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पाया। इस मामले में करीब 43.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 16 Nov 2026
हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच
सांकेतिक तस्वीर।

CAG Report On Gold: अगर आप सोने के गहने खरीदते समय उन पर लगा हॉलमार्क देखकर उनकी शुद्धता को लेकर निश्चिंत हो जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। देश में हॉलमार्क वाले सोने की शुद्धता की निगरानी करने वाली सरकारी संस्था भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के कामकाज में बड़ी कमी सामने आई है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ड्राफ्ट ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि BIS पिछले पांच वर्षों में बड़ी संख्या में ज्वेलर्स की दुकानों का सालाना निरीक्षण नहीं कर पाया।

इसका मतलब यह है कि जिन दुकानों को हॉलमार्क वाला सोना बेचने की अनुमति दी गई है, उनमें से ज्यादातर की नियमित जांच नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ग्राहकों को बेचे जा रहे सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था कितनी मजबूत है।

2024-25 में 81 प्रतिशत दुकानों की जांच नहीं

CAG की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024-25 में देशभर में 28,865 ज्वेलर्स के पास BIS का लाइसेंस था। नियम के अनुसार, संस्था को इन दुकानों की साल में कम से कम एक बार जांच करनी थी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ग्राहकों को निर्धारित शुद्धता वाला सोना बेचा जा रहा है या नहीं।

लेकिन इस साल BIS केवल 5,444 ज्वेलर्स की दुकानों का ही निरीक्षण कर पाया। यानी 23,421 दुकानों की जांच नहीं हुई। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो करीब 81 प्रतिशत लाइसेंसधारक दुकानों तक जांच टीम पहुंच ही नहीं सकी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2020-21 से लगातार पांच साल तक निगरानी का लक्ष्य पूरा नहीं किया गया। देश में करीब 2.3 लाख ज्वेलरी दुकानों ने BIS में रजिस्ट्रेशन कराया है।

हॉलमार्किंग सेंटरों की जांच में भी कमी

रिपोर्ट में केवल ज्वेलर्स की दुकानों ही नहीं, बल्कि हॉलमार्किंग सेंटरों की निगरानी पर भी सवाल उठाए गए हैं। इन सेंटरों पर सोने की शुद्धता की जांच की जाती है। जांच में तय मानक पूरे होने पर गहने को छह अंकों का HUID नंबर दिया जाता है।

CAG के मुताबिक, BIS हॉलमार्किंग सेंटरों की निगरानी का लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पाया। इस मामले में करीब 43.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

कर्मचारियों की कमी बताई, कैग संतुष्ट नहीं

BIS ने अपनी सफाई में कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण सभी दुकानों का निरीक्षण करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा दूर-दराज के इलाकों से सोने के सैंपल इकट्ठा करने में भी परेशानी आती है।

हालांकि, ऑडिट अधिकारियों ने इन जवाबों को पर्याप्त नहीं माना। उनका मानना है कि निगरानी की जिम्मेदारी निभाने के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।

ग्राहक ऐसे जांचें अपने सोने की शुद्धता

इस मामले के बीच ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे सोना खरीदते समय तीन चीजें जरूर देखें।

  • गहने पर BIS का लोगो होना चाहिए।
  • सोने की शुद्धता का निशान जैसे 22K916 या 18K750 दर्ज होना चाहिए।
  • गहने पर छह अंकों का HUID नंबर होना चाहिए।

ग्राहक BIS Care ऐप में Verify HUID विकल्प के जरिए इस नंबर की जांच कर सकते हैं। इससे गहने से जुड़ी पहचान और हॉलमार्किंग की जानकारी मिल सकती है।

संसद में पेश हो सकती है रिपोर्ट

CAG की यह रिपोर्ट फिलहाल ड्राफ्ट स्थिति में है। मंत्रालय से अंतिम जवाब मिलने के बाद इसे संसद में पेश किए जाने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि सरकार और BIS निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाते हैं। क्योंकि सोना खरीदना आम परिवारों के लिए बड़ी बचत और निवेश का फैसला होता है। ऐसे में उसकी शुद्धता पर भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है।

#Gold Hallmark#BIS Audit Report#CAG Report#Gold Purity#HUID Number#Gold Jewellery#BIS Care App#Gold News India#Consumer Protection#Hallmark Gold#सोने की शुद्धता#हॉलमार्क सोना#कैग रिपोर्ट

संबंधित खबरें

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

देश
16 Nov 2026, 04:37 pm
UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

देश
16 Nov 2026, 03:27 pm
ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

देश
16 Nov 2026, 02:22 pm
'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

देश
16 Nov 2026, 02:01 pm
'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

देश
14 Nov 2026, 04:44 pm
'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

देश
14 Nov 2026, 04:25 pm
9 शादियां कर चुकी महिला ने 7वें पति पर दर्ज कराया केस, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR ; जानिए क्या थी वजह

9 शादियां कर चुकी महिला ने 7वें पति पर दर्ज कराया केस, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR ; जानिए क्या थी वजह

देश
14 Nov 2026, 01:01 pm
'बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को भारत से लेकर जाए', पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी के लिए भारत ने रखी शर्तें

'बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को भारत से लेकर जाए', पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी के लिए भारत ने रखी शर्तें

देश
14 Nov 2026, 12:57 pm
PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन की दी सौगात, मेट्रो का टिकट खरीदकर CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन की दी सौगात, मेट्रो का टिकट खरीदकर CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

देश
13 Nov 2026, 11:49 am
आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे

आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे

देश
13 Nov 2026, 11:29 am
SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

देश
12 Nov 2026, 03:53 pm
'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

देश
12 Nov 2026, 03:38 pm
अभी-अभी

MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

16 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

16 Nov 2026
देश

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

16 Nov 2026
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की

16 Nov 2026
देश

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

16 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें