AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी कर्मचारी को पहले आर्थिक फायदे का लालच दिया जा सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे उससे निजी और संस्थान से जुड़ी जानकारियां हासिल करने की कोशिश होती है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 16 Nov 2026
'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित।

IAF Chief On Honey Trap: देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने के लिए विदेशी खुफिया एजेंसियां अब सिर्फ हनी ट्रैप यानी प्रेम जाल का सहारा नहीं ले रही हैं। जासूसी के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इनमें साइबर हमले, मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और अवैध तरीके से कर्ज देने वाले गिरोह भी शामिल हैं। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित ANI नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में यह जानकारी दी।

एयर चीफ मार्शल ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए किसी व्यक्ति को प्रेम जाल में फंसाना जासूसी की बड़ी रणनीति का केवल एक हिस्सा है। विदेशी एजेंसियां अब ऐसे लोगों को निशाना बना रही हैं, जिनकी पहुंच सरकारी रक्षा संस्थानों, रिसर्च लैब और निजी डिफेंस कंपनियों तक है। इन लोगों से दोस्ती, आर्थिक मदद या दूसरे लालच के जरिए गोपनीय जानकारियां हासिल करने की कोशिश की जाती है।

MLM और कर्ज के जाल से भी खतरा

एयर चीफ मार्शल दीक्षित ने कहा कि आज जासूसी का तरीका बदल रहा है। यह केवल किसी महिला या पुरुष के जरिए सोशल मीडिया पर दोस्ती करने तक सीमित नहीं है। मल्टी लेवल मार्केटिंग और अवैध तरीके से कर्ज देने वाले लोग भी इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय हैं।

ऐसे मामलों में किसी कर्मचारी को पहले आर्थिक फायदे का लालच दिया जा सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे उससे निजी और संस्थान से जुड़ी जानकारियां हासिल करने की कोशिश होती है। कई बार व्यक्ति को यह भी पता नहीं चलता कि वह किसी जासूसी नेटवर्क के संपर्क में आ चुका है।

'इनसाइडर थ्रेट ज्यादा है'

वायुसेना प्रमुख ने बताया कि सेना के मुख्य कम्युनिकेशन नेटवर्क आम इंटरनेट से अलग रखे गए हैं। तकनीकी भाषा में इसे एयर-गैप्ड नेटवर्क कहा जाता है। इसका उद्देश्य बाहरी साइबर हमलों से महत्वपूर्ण सैन्य सिस्टम को सुरक्षित रखना है।

हालांकि, उन्होंने एक दूसरे खतरे की ओर भी ध्यान दिलाया। उनके मुताबिक जब सीधे नेटवर्क में सेंध लगाना मुश्किल होता है, तब जासूस अंदर काम करने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। इसे इनसाइडर थ्रेट यानी संस्थान के अंदर से पैदा होने वाला खतरा कहा जाता है।

DRDO और निजी कंपनियों के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था

दीक्षित ने बताया कि इस तरह के खतरों से निपटने के लिए तकनीकी और संस्थागत स्तर पर कई कदम उठाए गए हैं। इनमें सरकारी रक्षा प्रयोगशालाओं, DRDO और निजी क्षेत्र की कंपनियों को भी शामिल किया गया है।

निजी रक्षा कंपनियों को सुरक्षित सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने और अपने नेटवर्क की सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए सलाह दी जा रही है। इसके लिए एक विशेष एजेंसी भी काम कर रही है, जो कंपनियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन देती है।

बढ़ते जासूसी मामलों ने बढ़ाई चिंता

हाल ही में भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में रहकर संवेदनशील सैन्य जानकारियां साझा करने के आरोप लगे थे। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, अधिकारी पर गोपनीय दस्तावेज और सैन्य तैनाती से जुड़ी जानकारी साझा करने का आरोप है। जांच में उसके मोबाइल और दूसरे उपकरणों में स्पाइवेयर इंस्टॉल कराने के आरोप भी सामने आए हैं। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।

इन घटनाओं के बीच वायुसेना प्रमुख का बयान बताता है कि देश की सुरक्षा के लिए अब केवल हथियार और सैन्य नेटवर्क सुरक्षित रखना काफी नहीं है। रक्षा संस्थानों में काम करने वाले हर व्यक्ति को भी डिजिटल और आर्थिक जालसाजी के प्रति सतर्क रहना होगा।

#IAF Chief Ashutosh Dixit#Espionage#Cyber Espionage#Honey Trap#MLM Scam#Loan Sharks#Indian Air Force#DRDO Security#National Security Summit#Defence News#Spy Network#भारतीय वायुसेना#जासूसी#हनी ट्रैप#राष्ट्रीय सुरक्षा

संबंधित खबरें

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

देश
16 Nov 2026, 04:37 pm
UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

देश
16 Nov 2026, 03:27 pm
ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

देश
16 Nov 2026, 02:22 pm
हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

देश
16 Nov 2026, 11:50 am
'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

देश
14 Nov 2026, 04:44 pm
'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

देश
14 Nov 2026, 04:25 pm
9 शादियां कर चुकी महिला ने 7वें पति पर दर्ज कराया केस, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR ; जानिए क्या थी वजह

9 शादियां कर चुकी महिला ने 7वें पति पर दर्ज कराया केस, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR ; जानिए क्या थी वजह

देश
14 Nov 2026, 01:01 pm
'बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को भारत से लेकर जाए', पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी के लिए भारत ने रखी शर्तें

'बांग्लादेश की सेना शेख हसीना को भारत से लेकर जाए', पूर्व प्रधानमंत्री की वापसी के लिए भारत ने रखी शर्तें

देश
14 Nov 2026, 12:57 pm
PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन की दी सौगात, मेट्रो का टिकट खरीदकर CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन की दी सौगात, मेट्रो का टिकट खरीदकर CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

देश
13 Nov 2026, 11:49 am
आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे

आज से छठ पूजा, 4 दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू; देशभर से लाखों लोग पूर्वांचल और बिहार लौटे

देश
13 Nov 2026, 11:29 am
SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

देश
12 Nov 2026, 03:53 pm
'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

देश
12 Nov 2026, 03:38 pm
अभी-अभी

MP में बस सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दी पूरी वैधानिक शक्ति

16 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शहडोल में बिछेगा उद्योगों का जाल: CM मोहन यादव ने किया नए इंडस्ट्रियल पार्क का ऐलान, 357 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

16 Nov 2026
देश

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

16 Nov 2026
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, ग्वालियर में ASP की गाड़ी ने प्रोटोकाल तोड़कर ओवरटेक की कोशिश की

16 Nov 2026
देश

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

16 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें