AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे 'वोट चोरी' के सबूत, विपक्ष के अभियान और राहुल गांधी दावों पर उठ रहे सवाल

40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे 'वोट चोरी' के सबूत, विपक्ष के अभियान और राहुल गांधी दावों पर उठ रहे सवाल

राष्ट्रपति से मुलाकात के 40 दिन बाद भी राहुल गांधी और विपक्ष की ओर से कथित वोट चोरी के सबूत सौंपे जाने की जानकारी नहीं है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 21 Nov 2026
40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे 'वोट चोरी' के सबूत, विपक्ष के अभियान और राहुल गांधी दावों पर उठ रहे सवाल
राहुल गांधी और वोट चोरी विवाद

नई दिल्ली। देश की सियासत में इन दिनों 'वोट चोरी' का मुद्दा जितना गरमाया हुआ है, उतने ही तीखे सवाल अब इस पूरे अभियान की गंभीरता पर उठने लगे हैं। दरअसल 9 अक्टूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 'इंडिया' गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया रोकने की मांग की थी। लेकिन उस मुलाकात के 40 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति को कथित 'वोट चोरी' का कोई ठोस सबूत नहीं सौंपा गया है।

सबूत सौंपने का दावा हवा हवाई

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के तुरंत बाद राहुल गांधी ने बाहर आकर दावा किया था कि राष्ट्रपति ने उनके आरोपों को खारिज नहीं किया और सबूत पेश करने को कहा है, जिन्हें जल्द ही सौंप दिया जाएगा। अब करीब डेढ़ महीने बाद जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता से इस देरी पर सवाल हुआ, तो जवाब मिला कि सबूत जुटाने की प्रक्रिया अभी चल रही है और पूरा होने पर इसे दे दिया जाएगा। दूसरी तरफ, प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक सहयोगी दल के नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर इसे महज एक प्रतीकात्मक पहल बताया और कहा कि सबूतों के बारे में सहयोगी दलों से कोई चर्चा नहीं हुई है।

वोट चोरी की आड़ में असफलता छुपाने का खेल

इसी विरोधाभास के बीच सियासी गलियारों में यह बहस तेज हो गई है कि क्या कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन 'वोट चोरी' के शोर के पीछे अपनी चुनावी असफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और राजनीतिक आलोचकों का कहना है कि बिना प्रमाण के देशभर में माहौल बनाना और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना जनता का ध्यान भटकाने की रणनीति है। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग ने भी इन आरोपों को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया था कि यदि विपक्ष के पास पक्के तथ्य हैं, तो वह शपथपत्र पर हस्ताक्षर कर औपचारिक शिकायत दर्ज कराए। हालांकि, कांग्रेस और विपक्षी दल इसे सिरे से नकारते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई बता रहे हैं।

कांग्रेस का विरोध अब भी जारी

अगस्त 2025 में पहली बार मतदाता सूची में फर्जीवाड़े का मुद्दा उठाने के बाद राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भी भारी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप दोहराया।

सड़क पर अपनी ताकत दिखाने के लिए विपक्ष ने कई बड़े आयोजन भी किए हैं। 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' महारैली आयोजित की थी, जिसे राहुल गांधी ने सत्ता और सच के बीच का संघर्ष बताया। इसके बाद 1 नवंबर 2026 को मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक 'इंडिया' गठबंधन की बड़ी रैली हुई, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी चेहरे एक मंच पर जुटे। अब कांग्रेस ने 25-26 नवंबर का 'चलो दिल्ली' कार्यक्रम टालकर 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सभी राज्यों की राजधानियों में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालने और बूथ स्तर पर कटे हुए नामों की जांच करने का फैसला किया है। फिलहाल, रैलियों के शोर और सबूतों के इंतजार के बीच यह सियासी घमासान थमता नहीं दिख रहा।

संबंधित खबरें

‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

देश
21 Nov 2026, 03:59 pm
दिल्ली में मिला नशीली दवाओं का गुप्त गोदाम, कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार

दिल्ली में मिला नशीली दवाओं का गुप्त गोदाम, कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार

देश
21 Nov 2026, 03:32 pm
'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

देश
20 Nov 2026, 05:17 pm
SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

देश
20 Nov 2026, 11:37 am
दिल्ली में फिर बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक बच्चे समेत 2 की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में फिर बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक बच्चे समेत 2 की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

देश
17 Nov 2026, 03:07 pm
कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

देश
16 Nov 2026, 04:37 pm
UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

देश
16 Nov 2026, 03:27 pm
ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

देश
16 Nov 2026, 02:22 pm
'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

देश
16 Nov 2026, 02:01 pm
हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

देश
16 Nov 2026, 11:50 am
'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

देश
14 Nov 2026, 04:44 pm
'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

देश
14 Nov 2026, 04:25 pm
अभी-अभी

विदेश दौरा रद्द कर छतरपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव, 75 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

21 Nov 2026
देश

‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

21 Nov 2026
देश

दिल्ली में मिला नशीली दवाओं का गुप्त गोदाम, कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार

21 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में 22 लाख व्यापारियों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानिए व्यापार को लेकर क्या है सरकार की तैयारी

21 Nov 2026
मध्यप्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर भावुक हुए मोहन यादव, बोले- 'जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता'

20 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें