AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›दिल्ली में मिला नशीली दवाओं का गुप्त गोदाम, कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार

दिल्ली में मिला नशीली दवाओं का गुप्त गोदाम, कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार

एनसीबी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी या दवाओं के अवैध इस्तेमाल से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिले तो वे राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 'मानस' के नंबर 1933 पर सूचना दे सकते हैं।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 21 Nov 2026
दिल्ली में मिला नशीली दवाओं का गुप्त गोदाम, कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार
जम्मू में एनसीबी ने किया ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़

NCB Drug Trafficking Racket: दिल्ली से कश्मीर घाटी तक फार्मास्युटिकल दवाओं की अवैध सप्लाई करने वाले कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शिकंजा कसा है। जम्मू और दिल्ली जोनल यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान पांच लाख से ज्यादा टैबलेट, कैप्सूल और दवाओं की बोतलें जब्त की गई हैं।

बस में मिली कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप

एनसीबी के मुताबिक, 16 नवंबर की सुबह खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू जोनल यूनिट की टीम ने उधमपुर जिले के चेनानी स्थित माडा टोल प्लाजा के पास श्रीनगर जा रही एक यात्री बस को रोका। तलाशी के दौरान डोडा जिले के भद्रवाह निवासी एक यात्री के पास से करीब 7 किलोग्राम कोडीन युक्त कफ सिरप (CBCS) बरामद किया गया। इस बरामदगी के बाद एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। एजेंसी को संदेह था कि यह खेप कश्मीर घाटी में सक्रिय सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा है।

अनंतनाग तक पहुंची जांच

बता दें, जांच आगे बढ़ने पर अधिकारियों ने खेप के कथित मुख्य प्राप्तकर्ता का पता लगाया। यह व्यक्ति अनंतनाग जिले का रहने वाला है। इसके बाद एनसीबी ने सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू की। जम्मू और दिल्ली जोनल यूनिट की संयुक्त टीम ने 18 नवंबर को कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप की 356 बोतलें बरामद कीं। एजेंसी अब इस नेटवर्क के जरिए दवाओं की खरीद, भंडारण और आगे की सप्लाई के तरीकों की पड़ताल कर रही है।

दिल्ली के शाहदरा में किराए की जगह पर मिला गुप्त गोदाम

पूछताछ और आगे की जांच के दौरान एनसीबी को दिल्ली के शाहदरा इलाके में किराए पर लिए गए एक ठिकाने की जानकारी मिली। अधिकारियों के मुताबिक, इस जगह का इस्तेमाल दवाओं के भंडारण के लिए किया जा रहा था। 18 और 19 नवंबर को यहां तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच लाख से अधिक टैबलेट, कैप्सूल और फार्मास्युटिकल दवाओं की बोतलें जब्त की गईं। बरामद दवाओं में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड, अल्प्राजोलम, नाइट्राजेपाम और कोडीन युक्त उत्पाद शामिल हैं।

एनसीबी ने बताया कि वे जब्त किए गए कफ सिरप की सप्लाई चेन को ट्रैक कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे वैध चैनलों से कब और कहां डायवर्ट किया गया था और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें

एनसीबी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी या दवाओं के अवैध इस्तेमाल से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिले तो वे राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 'मानस' के नंबर 1933 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

#NCBAction#DrugTrafficking#DelhiNews#DrugRacket#NarcoticsControlBureau

संबंधित खबरें

‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

देश
21 Nov 2026, 03:59 pm
40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे 'वोट चोरी' के सबूत, विपक्ष के अभियान और राहुल गांधी दावों पर उठ रहे सवाल

40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे 'वोट चोरी' के सबूत, विपक्ष के अभियान और राहुल गांधी दावों पर उठ रहे सवाल

देश
21 Nov 2026, 12:05 pm
'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

देश
20 Nov 2026, 05:17 pm
SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

देश
20 Nov 2026, 11:37 am
दिल्ली में फिर बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक बच्चे समेत 2 की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में फिर बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक बच्चे समेत 2 की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

देश
17 Nov 2026, 03:07 pm
कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

कुंडा में कल से बाबा बागेश्वर की कथा, राजा भैया के इलाके में 8 दिशाओं से निकली कलश यात्रा; गाड़ियों के काफिले दिखे

देश
16 Nov 2026, 04:37 pm
UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

UP में जनगणना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जानिए कैसे 40 सवालों से परिवार की जानकारी जुटाएगी टीम

देश
16 Nov 2026, 03:27 pm
ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

ब्रिटिश प्रिंस विलियम पत्नी केट मिडलटन के साथ मुंबई पहुंचे, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट; 18 नवंबर को PM मोदी से मुलाकात

देश
16 Nov 2026, 02:22 pm
'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

'सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा', एयरफोर्स चीफ ने हनीट्रैप से सुरक्षा के तरीके बताए

देश
16 Nov 2026, 02:01 pm
हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

हॉलमार्क वाला सोना शुद्धता की गारंटी नहीं, कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; 80 परसेंट रजिस्टर्ड दुकानों पर नहीं हुई BIS जांच

देश
16 Nov 2026, 11:50 am
'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

'घुसपैठियों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट से निकाले जाएंगे', UP में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के पीछे CM योगी ने बताई वजह

देश
14 Nov 2026, 04:44 pm
'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

'साबरमती एक्सप्रेस में आग लगना दुर्घटना नहीं, साजिश थी', गोधराकांड को लेकर CBI के पूर्व डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

देश
14 Nov 2026, 04:25 pm
अभी-अभी

विदेश दौरा रद्द कर छतरपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव, 75 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

21 Nov 2026
देश

‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

21 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में 22 लाख व्यापारियों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानिए व्यापार को लेकर क्या है सरकार की तैयारी

21 Nov 2026
देश

40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे 'वोट चोरी' के सबूत, विपक्ष के अभियान और राहुल गांधी दावों पर उठ रहे सवाल

21 Nov 2026
मध्यप्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर भावुक हुए मोहन यादव, बोले- 'जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता'

20 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें