AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मनोरंजन›दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जमकर हुआ हंगामा, युवकों के बीच चले लात-घूंसे; बैन के बावजूद वेपिंग करते दिखे दर्शक

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जमकर हुआ हंगामा, युवकों के बीच चले लात-घूंसे; बैन के बावजूद वेपिंग करते दिखे दर्शक

दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में हंगामे के वीडियो वायरल हुए हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में युवकों के बीच मारपीट और एक दर्शक के कथित तौर पर ई-सिगरेट इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं के बाद कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 23 Nov 2026
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जमकर हुआ हंगामा, युवकों के बीच चले लात-घूंसे; बैन के बावजूद वेपिंग करते दिखे दर्शक
दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में मारपीट और ई-सिगरेट का वीडियो वायरल।

Diljit Dosanjh Concert Controversy: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट अब नए विवादों में घिर गया है। 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए शो के दौरान दर्शकों के बीच मारपीट और प्रतिबंधित ई-सिगरेट के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर वेपिंग करता दिखाई दे रहा है। इन घटनाओं के बाद कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

कॉन्सर्ट के बीच दर्शकों में हुई मारपीट

बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक आपस में बहस करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में युवक एक-दूसरे को धक्का देते और लात मारते नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की। हालांकि, झगड़ा किस वजह से शुरू हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

प्रतिबंध के बावजूद ई-सिगरेट का इस्तेमाल

साथ ही, कॉन्सर्ट का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर ई-सिगरेट यानी वेप का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। दरअसल, कार्यक्रम में ई-सिगरेट, वेप, सिगरेट, लाइटर और तंबाकू उत्पाद ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आने से सुरक्षा जांच की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आयोजन में बाहरी खाने-पीने की चीजें, कांच की बोतलें, कैन, बैनर, पोस्टर, झंडे और हथियार ले जाने की भी अनुमति नहीं थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि प्रतिबंधित सामान दर्शकों के बीच कैसे पहुंचा।

पांच गानों पर रोक को लेकर दिलजीत ने जताई नाराजगी

वहीं, अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले ही दिलजीत दोसांझ के गानों को लेकर विवाद शुरू हो गया था। प्रशासन ने शराब और नशे से जुड़े बताए जा रहे पांच गानों को कार्यक्रम में प्रस्तुत नहीं करने के निर्देश दिए थे। इनमें 'पंज तारा होटल', 'केस' और 'पटियाला पैग' जैसे गाने शामिल थे। इस पर दिलजीत ने मंच से अपनी बात रखते हुए भारतीय और विदेशी कलाकारों के साथ अलग-अलग व्यवहार किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कोल्डप्ले का उदाहरण देते हुए कहा कि विदेशी कलाकारों के गानों में नशे से जुड़े शब्दों पर कोई आपत्ति नहीं जताई जाती, लेकिन उनके गानों पर रोक लगा दी जाती है। सिंगर ने कहा कि उनका जन्म भारत में हुआ है और उनके साथ काम करने वाले म्यूजिशियन भी भारतीय हैं। ऐसे में भारतीय कलाकारों के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

इंदौर कॉन्सर्ट से पहले भी मिली थी धमकी

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से पहले 15 नवंबर को इंदौर में हुए दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। कार्यक्रम से ठीक पहले आयोजन स्थल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हुईं, लेकिन दिलजीत ने कार्यक्रम रद्द नहीं किया। इंदौर पहुंचकर उन्होंने मंच से राहत इंदौरी का मशहूर शेर पढ़ा और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। दिलजीत ने कहा कि सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है। इंदौर में भी प्रशासन ने उनके चार गानों- 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचों अफीम' और 'जट्ट फायर करदा' पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, दिलजीत ने इनमें से तीन गाने अपने कॉन्सर्ट में प्रस्तुत किए थे।

मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में होंगे अगले शो

दिलजीत दोसांझ का ऑरा इंडिया टूर 2026 आगे भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में उनके तीन और कॉन्सर्ट प्रस्तावित हैं। 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में लाइव शो आयोजित होंगे।

#DiljitDosanjh#AhmedabadConcert#DiljitLive#ConcertControversy#EntertainmentNews

संबंधित खबरें

 दुनियाभर में बजा रामायण का डंका, ऑस्कर की रेस में शामिल हुई रणबीर कपूर की फिल्म!

दुनियाभर में बजा रामायण का डंका, ऑस्कर की रेस में शामिल हुई रणबीर कपूर की फिल्म!

मनोरंजन
11 Nov 2026, 11:35 am
हनुमान अंश OTT रिलीज: फिल्म के राइट्स पर अनबन के बीच रिलीज डेट आई सामने, घर बैठे यहां देख सकेंगे फिल्म

हनुमान अंश OTT रिलीज: फिल्म के राइट्स पर अनबन के बीच रिलीज डेट आई सामने, घर बैठे यहां देख सकेंगे फिल्म

मनोरंजन
7 Nov 2026, 03:52 pm
रणबीर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए ₹65 करोड़, 'आदिपुरुष' को नहीं दे पाई मात; 2026 की दूसरी बड़ी ओपनिंग

रणबीर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए ₹65 करोड़, 'आदिपुरुष' को नहीं दे पाई मात; 2026 की दूसरी बड़ी ओपनिंग

मनोरंजन
6 Nov 2026, 01:21 pm
Ramayana Part 1 Review: रणबीर कपूर की मर्यादा और यश का रौद्र अवतार छाया, शानदार VFX के बावजूद संगीत ने किया निराश

Ramayana Part 1 Review: रणबीर कपूर की मर्यादा और यश का रौद्र अवतार छाया, शानदार VFX के बावजूद संगीत ने किया निराश

मनोरंजन
5 Nov 2026, 05:09 pm
दिलजीत दोसांझ के नए कॉन्सर्ट पर इंदौर नगर निगम की सख्ती, जानिए क्यों अटकी अनुमति और क्या है इसकी वजह

दिलजीत दोसांझ के नए कॉन्सर्ट पर इंदौर नगर निगम की सख्ती, जानिए क्यों अटकी अनुमति और क्या है इसकी वजह

इंदौर
5 Nov 2026, 03:01 pm
विराट-अनुष्का भजन कन्सर्ट में झूमते दिखे, लंबे समय बाद कैमरे पर एक साथ; मुंबई में अमेरिकी सिंगर कृष्णा दास का कार्यक्रम

विराट-अनुष्का भजन कन्सर्ट में झूमते दिखे, लंबे समय बाद कैमरे पर एक साथ; मुंबई में अमेरिकी सिंगर कृष्णा दास का कार्यक्रम

मनोरंजन
26 Oct 2026, 07:01 pm
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद खौफजदा बॉलीवुड! सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई, 'अक्की' के घर लगे बुलेटप्रूफ शीशे

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद खौफजदा बॉलीवुड! सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई, 'अक्की' के घर लगे बुलेटप्रूफ शीशे

मनोरंजन
21 Oct 2026, 05:11 pm
आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया

मनोरंजन
15 Oct 2026, 12:51 pm
सैफ अली खान की बहन की एक हजार करोड़ की संपत्ति, लाइम लाइट से दूर रहने वाली सबा 'नवाबी विरासत' की इकलौती मालकिन

सैफ अली खान की बहन की एक हजार करोड़ की संपत्ति, लाइम लाइट से दूर रहने वाली सबा 'नवाबी विरासत' की इकलौती मालकिन

मनोरंजन
14 Oct 2026, 03:56 pm
Sunny Deol Surya First Look: धांसू अंदाज में लौटे सनी देओल, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी ‘सूर्या

Sunny Deol Surya First Look: धांसू अंदाज में लौटे सनी देओल, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी ‘सूर्या

मनोरंजन
12 Oct 2026, 05:53 pm
'आपकी विरासत पीढ़ियों तक रहेगी', सचिन से लेकर कोहली तक... खेल सितारों ने नाना पाटेकर को दी आखिरी सलामी

'आपकी विरासत पीढ़ियों तक रहेगी', सचिन से लेकर कोहली तक... खेल सितारों ने नाना पाटेकर को दी आखिरी सलामी

मनोरंजन
8 Oct 2026, 12:04 pm
Nana Patekar Death: 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान; PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Nana Patekar Death: 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान; PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

मनोरंजन
8 Oct 2026, 10:10 am
अभी-अभी

एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, रूस और जापान को छोड़ा पीछे, पहले पर कौन?

23 Nov 2026
देश

PM मोदी ने बालेन शाह को लगाया गले, नेपाली प्रधानमंत्री को मिला गार्ड ऑफ ऑनर; भारत-नेपाल के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बनी बात

23 Nov 2026
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने किया 34वें भोपाल उत्सव मेले का शुभारंभ, बोले- मेले सामाजिक मेलजोल और सद्भाव बढ़ाने का माध्यम है

23 Nov 2026
मध्यप्रदेश

विदेश दौरा रद्द कर छतरपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव, 75 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

21 Nov 2026
देश

‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

21 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें