AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मनोरंजन›रणबीर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए ₹65 करोड़, 'आदिपुरुष' को नहीं दे पाई मात; 2026 की दूसरी बड़ी ओपनिंग

रणबीर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए ₹65 करोड़, 'आदिपुरुष' को नहीं दे पाई मात; 2026 की दूसरी बड़ी ओपनिंग

रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' ने पहले दिन दुनियाभर में 127.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके बावजूद फिल्म प्रभास की 'आदिपुरुष' और शाहरुख की 'जवान' से पिछड़ गई। विदेशी बाजार में 50 करोड़ और कन्नड़ वर्जन में 7.50 करोड़ की कमाई दर्ज की गई।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 6 Nov 2026
रणबीर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए ₹65 करोड़, 'आदिपुरुष' को नहीं दे पाई मात; 2026 की दूसरी बड़ी ओपनिंग
रामायण डे 1 vs आदिपुरुष डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Ramayana Earns ₹65 Crore on Opening Day: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 127.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। बड़े बजट और जबरदस्त स्टारकास्ट के चलते फिल्म से रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वर्ल्डवाइड ओपनिंग के मामले में यह प्रभास की 'आदिपुरुष' से भी पीछे रह गई। फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ रुपए नेट और 77.50 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन किया।

'रामायण' और 'आदिपुरुष' की ओपनिंग में मामूली अंतर

प्रभास की 'आदिपुरुष' और रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहले दिन की कमाई की में मामूली अंतर है। साल 2023 में रिलीज हुई 'आदिपुरुष' ने दुनियाभर में 128 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, 'रामायण' का वर्ल्डवाइड ओपनिंग कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपए रहा।

यानी दोनों फिल्मों की कमाई में बहुत कम अंतर है, लेकिन शुरुआती कारोबार में बाजी प्रभास की फिल्म के हाथ लगी। 'आदिपुरुष' को रिलीज के बाद अपने डायलॉग्स, विजुअल इफेक्ट्स और प्रस्तुति को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

विदेशी बाजार में 50 करोड़ का कारोबार

'रामायण' को भारतीय सिनेमाघरों के साथ विदेशी बाजारों में भी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया। हालांकि, विदेशी कमाई के आंकड़े फिल्म की उम्मीदों के मुताबिक नहीं दिखाई दे रहे हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म के बड़े बजट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज को देखते हुए इससे ज्यादा कमाई की उम्मीद लगाई जा रही थी।

'जवान' और 'आदिपुरुष' से भी पीछे रही फिल्म

वर्ल्डवाइड ओपनिंग के रिकॉर्ड में 'रामायण' कई बड़ी फिल्मों से पीछे रह गई। फिल्म ने पहले दिन 127.50 करोड़ रुपए कमाए, जबकि शाहरुख खान की 'जवान' ने 129 करोड़ रुपए और प्रभास की 'आदिपुरुष' ने 128 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 'रामायण' दुनिया भर में भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग की सूची में 16वें स्थान पर रही।

बड़े बजट की फिल्म के सामने अब कमाई बढ़ाने की चुनौती

'रामायण' को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल किया जा रहा है। इसके दोनों भागों का संयुक्त बजट करीब 4,000 करोड़ रुपए है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

शुरुआती कमाई के आंकड़ों के बाद अब फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने की चुनौती है। वीकेंड और आने वाली छुट्टियों में कलेक्शन में बढ़ोतरी होती है या नहीं, इसी से फिल्म के आगे के प्रदर्शन का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

#Ramayana#RanbirKapoor#RamayanBoxOffice#Yash#Adipurush#WorldwideCollection#SaiPallavi

संबंधित खबरें

Ramayana Part 1 Review: रणबीर कपूर की मर्यादा और यश का रौद्र अवतार छाया, शानदार VFX के बावजूद संगीत ने किया निराश

Ramayana Part 1 Review: रणबीर कपूर की मर्यादा और यश का रौद्र अवतार छाया, शानदार VFX के बावजूद संगीत ने किया निराश

मनोरंजन
5 Nov 2026, 05:09 pm
दिलजीत दोसांझ के नए कॉन्सर्ट पर इंदौर नगर निगम की सख्ती, जानिए क्यों अटकी अनुमति और क्या है इसकी वजह

दिलजीत दोसांझ के नए कॉन्सर्ट पर इंदौर नगर निगम की सख्ती, जानिए क्यों अटकी अनुमति और क्या है इसकी वजह

इंदौर
5 Nov 2026, 03:01 pm
विराट-अनुष्का भजन कन्सर्ट में झूमते दिखे, लंबे समय बाद कैमरे पर एक साथ; मुंबई में अमेरिकी सिंगर कृष्णा दास का कार्यक्रम

विराट-अनुष्का भजन कन्सर्ट में झूमते दिखे, लंबे समय बाद कैमरे पर एक साथ; मुंबई में अमेरिकी सिंगर कृष्णा दास का कार्यक्रम

मनोरंजन
26 Oct 2026, 07:01 pm
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद खौफजदा बॉलीवुड! सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई, 'अक्की' के घर लगे बुलेटप्रूफ शीशे

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद खौफजदा बॉलीवुड! सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई, 'अक्की' के घर लगे बुलेटप्रूफ शीशे

मनोरंजन
21 Oct 2026, 05:11 pm
आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया

मनोरंजन
15 Oct 2026, 12:51 pm
सैफ अली खान की बहन की एक हजार करोड़ की संपत्ति, लाइम लाइट से दूर रहने वाली सबा 'नवाबी विरासत' की इकलौती मालकिन

सैफ अली खान की बहन की एक हजार करोड़ की संपत्ति, लाइम लाइट से दूर रहने वाली सबा 'नवाबी विरासत' की इकलौती मालकिन

मनोरंजन
14 Oct 2026, 03:56 pm
Sunny Deol Surya First Look: धांसू अंदाज में लौटे सनी देओल, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी ‘सूर्या

Sunny Deol Surya First Look: धांसू अंदाज में लौटे सनी देओल, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी ‘सूर्या

मनोरंजन
12 Oct 2026, 05:53 pm
'आपकी विरासत पीढ़ियों तक रहेगी', सचिन से लेकर कोहली तक... खेल सितारों ने नाना पाटेकर को दी आखिरी सलामी

'आपकी विरासत पीढ़ियों तक रहेगी', सचिन से लेकर कोहली तक... खेल सितारों ने नाना पाटेकर को दी आखिरी सलामी

मनोरंजन
8 Oct 2026, 12:04 pm
Nana Patekar Death: 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान; PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Nana Patekar Death: 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान; PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

मनोरंजन
8 Oct 2026, 10:10 am
राजपाल यादव की बड़ी मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट के बाद अब MP की अदालत में होंगे पेश, क्या है चेक बाउंस मामला?

राजपाल यादव की बड़ी मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट के बाद अब MP की अदालत में होंगे पेश, क्या है चेक बाउंस मामला?

मनोरंजन
7 Oct 2026, 07:03 pm
'नई नवेली' का 'फटा पटाखा' रिलीज, जॉम्बीज के बीच यामी गौतम का दिखा अलग अंदाज

'नई नवेली' का 'फटा पटाखा' रिलीज, जॉम्बीज के बीच यामी गौतम का दिखा अलग अंदाज

मनोरंजन
6 Oct 2026, 06:48 pm
‘दृश्यम 3’ की धुआंधार ओपनिंग, पहले दिन ₹95 करोड़ वर्ल्डवाइड; अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत

‘दृश्यम 3’ की धुआंधार ओपनिंग, पहले दिन ₹95 करोड़ वर्ल्डवाइड; अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत

मनोरंजन
3 Oct 2026, 05:31 pm
अभी-अभी

'गरीब प्रदूषण नहीं फैलाता, नुकसान उठाता है', दीपावली से पहले SC का तंज, कहा- उम्मीद है दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे

6 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में लगा कचरे का ढेर, आज पानी सप्लाई भी बंद; सफाई कर्मचारी बोले- मांगे नहीं मानी तो काम पर नहीं लौटेंगे

6 Nov 2026
मध्यप्रदेश

इस दिवाली भी बिक रही कार्बाइड गन, 2200 रुपये तक कीमत; पिछले साल सैकड़ों लोगों की आंख जल गई थी

6 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में धनतेरस पर एक हजार करोड़ का कारोबार! सोने-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स की जमकर होगी खरीदारी

6 Nov 2026
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में 63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर; इन शहरों को मिलेगा फायदा

6 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें