नवरात्री पर लाड़ली बहना को सौगात: CM मोहन यादव ने जारी की योजना की 41वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी गई है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो जानिए कैसे चेक करें कि आपके खाते में किस्त की राशि आई है या नहीं।
Ladli Behna Yojana 41st Installment: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करते हुए करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,834 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इसके तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी। इतना ही नहीं, पात्र बहनों को ₹450 में LPG सिलेंडर रिफिल की सुविधा के लिए भी 115.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने उमरिया में 144 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
लाड़ली बहना योजना की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि 41वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं, तो ऑनलाइन भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।
- लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ का विकल्प चुनें।
- मांगी गई जानकारी में अपना आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
- कैप्चा और अन्य जरूरी जानकारी भरकर आगे बढ़ें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आए, तो उसे दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।
- इसके बाद आप स्क्रीन पर आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।
आप अपने बैंक खाते की पासबुक अपडेट करवाकर, बैंक की आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग सेवा या खाते से जुड़े SMS के जरिए भी राशि आने की पुष्टि कर सकती हैं।
₹450 में LPG सिलेंडर रिफिल की सुविधा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम उज्ज्वला योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों एवं विशेष पिछड़ी जनजातीय बहनों के लिए ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल करने की सौगात दी है। इसके लिए 115.10 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी की गई है।


