Private Employees की तरह मंत्रायल और अन्य सरकारी दफ्तरों में लगेगी डिजिटल अटेंडेंस, सिस्टम में हुआ यह बड़ा बदलाव
भोपाल के सरकारी दफ्तरों में अब चेहरे से हाजिरी लगेगी। वल्लभ, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों का 12 से 30 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा।

MP Government News: मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए फेस रिकग्निशन आधारित अटेंडेंस सिस्टम (FRAS) की प्रक्रिया शुरू की है। भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन सहित संबंधित प्रशासनिक कार्यालयों में कर्मचारियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। जिसके लिए 12 से 30 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर पंजीयन की व्यवस्था दी गई है।
बायोमेट्रिक की जगह चेहरे से दर्ज होगी उपस्थिति
सरकारी आदेश के अनुसार, Face Recognition-Based Attendance System यानी FRAS के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया है। इस प्रणाली में चेहरे की पहचान के जरिए उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी। इसका उद्देश्य कार्यालयों में हाजिरी की प्रक्रिया को डिजिटल बनाना और कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखना है।

वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में व्यवस्था
बता दें, रजिस्ट्रेशन रोस्टर में भोपाल के प्रमुख प्रशासनिक भवनों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें वल्लभ भवन के विभिन्न हिस्सों के साथ विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन के पंजीयन केंद्र भी शामिल हैं। कर्मचारियों को अपने कार्यालय से संबंधित निर्धारित तारीख और स्थान के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
12 से 30 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन
आदेश के मुताबिक, अक्टूबर की कई तारीखों पर पंजीयन की व्यवस्था दी गई है। इसकी तारीख 12 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर तक तय की गई हैं। विभिन्न भवनों और कार्यालयों के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं। इसलिए कर्मचारियों को अपने संबंधित भवन और रोस्टर में दी गई तारीख की जानकारी लेकर ही पंजीयन करना होगा।
कहां बनाए गए हैं रजिस्ट्रेशन केंद्र?
कर्मचारियों की सुविधा के लिए भवनवार स्थान निर्धारित किए गए हैं-
- वल्लभ भवन: अलग-अलग भवनों, मंजिलों और निर्धारित कक्षों में पंजीयन की व्यवस्था दी गई है।
- विंध्याचल भवन: सी-विंग की तीसरी मंजिल पर स्थित UNDP मीटिंग हॉल में रजिस्ट्रेशन होगा है।
- सतपुड़ा भवन: ए-विंग की पहली मंजिल पर स्थित पेंशन विभाग में पंजीयन केंद्र निर्धारित किया गया है।
फेस रिकग्निशन सिस्टम लागू करने की यह प्रक्रिया सरकारी कार्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था की दिशा में कदम है। इससे कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से दर्ज किया जा सकेगा और हाजिरी की निगरानी करना आसान हो सकता है। साथ ही, निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने और उपस्थिति संबंधी जानकारी को व्यवस्थित रखने में भी यह प्रणाली मददगार साबित हो सकती है।

.jpg&w=3840&q=75)


.avif&w=3840&q=75)