AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकियों की J&K में 29 कनाल जमीन कुर्क, संपत्ति बेचकर आतंकी फंडिंग करने की रच रहे थे साजिश

पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकियों की J&K में 29 कनाल जमीन कुर्क, संपत्ति बेचकर आतंकी फंडिंग करने की रच रहे थे साजिश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में पाकिस्तान से सक्रिय पांच आतंकियों की करीब 29 कनाल जमीन कुर्क की गई। पुलिस के मुताबिक, वे जमीन बेचकर आतंकी फंडिंग करना चाहते थे।

Key Takeaways

  • •रियासी में 5 पाकिस्तानी आतंकियों की जमीन कुर्क करने का आदेश।
  • •आतंकियों की करीब 29 कनाल जमीन कार्रवाई के दायरे में आई।
  • •पुलिस के मुताबिक, जमीन बेचकर आतंकी फंडिंग की थी तैयारी।
  • •सभी पांचों आतंकी प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हैं।
  • •UAPA की धारा 25 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई हुई।
Ankit Paryal
By Ankit Paryal
Published: 25 Nov 2026
पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकियों की J&K में 29 कनाल जमीन कुर्क, संपत्ति बेचकर आतंकी फंडिंग करने की रच रहे थे साजिश
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। रियासी जिले के पाकिस्तान में बैठे पांच आतंकवादियों की करीब 29 कनाल जमीन कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ये आतंकी अपनी जमीन बेचने की तैयारी में थे और उससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल इलाके में आतंकवादी गतिविधियों को दोबारा बढ़ाने के लिए करना चाहते थे। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि ये सभी आतंकी पाकिस्तान में रहकर प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए हैं और रियासी में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तान में बैठे पांच आतंकियों की संपत्ति पर कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि डीजीपी नलिन प्रभात ने रियासी जिले के पांच आतंकवादियों की लगभग 29 कनाल जमीन कुर्क करने का आदेश दिया है। इनमें मुहम्मद कयूम उर्फ अब्दुल कयूम, बशीर अहमद उर्फ मसूम, शौकत अली, मंजूर अहमद उर्फ मंजूर हुसैन और इम्तियाज अहमद शामिल हैं। ये सभी रियासी जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि फिलहाल पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

किस आतंकी की कितनी जमीन हुई कुर्क?

पुलिस के आदेश के मुताबिक, पांचों आतंकियों की जमीन अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित है। मुहम्मद कयूम की करीब 2 कनाल और साढ़े 7 मरला, बशीर अहमद की 3 कनाल और 8 मरला, शौकत अली की 3 कनाल और 10 मरला जमीन कुर्क की गई है। वहीं मंजूर अहमद की 15 कनाल और 19 मरला तथा इम्तियाज अहमद की 3 कनाल और 10 मरला जमीन इस कार्रवाई के दायरे में आई है।

जमीन बेचकर आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने की तैयारी

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि ये आतंकी अपनी जमीन बेचने की कोशिश कर रहे थे। आशंका थी कि संपत्ति की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल रियासी जिले में आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता। पुलिस आदेश में यह भी कहा गया है कि आरोपी हथियारों और गोला-बारूद का प्रशिक्षण लेने के लिए पाकिस्तान गए थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हैं।

युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, ये आतंकवादी इलाके के युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर रियासी में आतंकी गतिविधियां फिर से शुरू करने की कोशिशों में शामिल रहे हैं। इस मामले में पुलिस थाना माहौर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जमीन कुर्क करने की कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम 1967 की धारा 25 के तहत की गई है।

20 नवंबर को LG ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश

इससे पहले 20 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस और सिविल प्रशासन को आतंकवादियों तथा देश विरोधी तत्वों की संपत्तियों को जब्त करने के निर्देश दिए थे। इसके कुछ दिनों बाद रियासी में पांच आतंकियों की जमीन कुर्क करने की कार्रवाई सामने आई है।

#Jammu Kashmir News#Reasi News#Pakistani Terrorists#Terror Funding Kashmir#Land Attachment#UAPA

संबंधित खबरें

2027 में भारत का पहला प्राइवेट PSLV लॉन्च, ISRO चीफ ने गगनयान और स्पेस मिशन पर दिया ये बड़ा अपडेट

2027 में भारत का पहला प्राइवेट PSLV लॉन्च, ISRO चीफ ने गगनयान और स्पेस मिशन पर दिया ये बड़ा अपडेट

देश
25 Nov 2026, 01:00 pm
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- अकाली दल का होगा मुख्यमंत्री

पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- अकाली दल का होगा मुख्यमंत्री

देश
24 Nov 2026, 04:18 pm
सावरकर परिवार ने सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस, 15 दिन रखी माफी की मांग; जानिए क्या है मामला?

सावरकर परिवार ने सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस, 15 दिन रखी माफी की मांग; जानिए क्या है मामला?

देश
24 Nov 2026, 11:35 am
भोपाल के हॉकी मैदान में आज आमने-सामने होंगे भारत और चीन, इस महिला खिलाड़ी की ड्रैग फ्लिक से पलट सकती है पूरी बाजी

भोपाल के हॉकी मैदान में आज आमने-सामने होंगे भारत और चीन, इस महिला खिलाड़ी की ड्रैग फ्लिक से पलट सकती है पूरी बाजी

देश
24 Nov 2026, 10:03 am
विजय के बाद अब तृषा की राजनीति में हो सकती है एंट्री! समर्थकों ने बनाया नया संगठन; पोस्टर में दिखा नया अंदाज

विजय के बाद अब तृषा की राजनीति में हो सकती है एंट्री! समर्थकों ने बनाया नया संगठन; पोस्टर में दिखा नया अंदाज

देश
23 Nov 2026, 05:30 pm
एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, रूस और जापान को छोड़ा पीछे, पहले पर कौन?

एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, रूस और जापान को छोड़ा पीछे, पहले पर कौन?

देश
23 Nov 2026, 01:38 pm
PM मोदी ने बालेन शाह को लगाया गले, नेपाली प्रधानमंत्री को मिला गार्ड ऑफ ऑनर; भारत-नेपाल के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बनी बात

PM मोदी ने बालेन शाह को लगाया गले, नेपाली प्रधानमंत्री को मिला गार्ड ऑफ ऑनर; भारत-नेपाल के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बनी बात

देश
23 Nov 2026, 12:52 pm
‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

‘अब बिहार में घोटालों की नहीं, निवेश की चर्चा’, वैशाली से PM मोदी ने बताया कैसे बदल रहा राज्य

देश
21 Nov 2026, 03:59 pm
दिल्ली में मिला नशीली दवाओं का गुप्त गोदाम, कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार

दिल्ली में मिला नशीली दवाओं का गुप्त गोदाम, कश्मीर तक फैले नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार

देश
21 Nov 2026, 03:32 pm
40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे 'वोट चोरी' के सबूत, विपक्ष के अभियान और राहुल गांधी दावों पर उठ रहे सवाल

40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे 'वोट चोरी' के सबूत, विपक्ष के अभियान और राहुल गांधी दावों पर उठ रहे सवाल

देश
21 Nov 2026, 12:05 pm
'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

'कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए ताकत झोंक दी थी', आकाश आनंद PDA पर भड़के; अखिलेश यादव को गिरगिट बताया

देश
20 Nov 2026, 05:17 pm
SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

SCO Summit 2026: सिंधु जल संधि पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली पहुंचे, 2023 के बाद इस बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

देश
20 Nov 2026, 11:37 am
अभी-अभी

CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

25 Nov 2026
मध्यप्रदेश

कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

25 Nov 2026
मनोरंजन

लापता बच्चा, बेचैन पिता और मुखौटे के पीछे छिपा राज, जितेंद्र कुमार की 'Dalimb' का ट्रेलर रिलीज;जानें कब आएगी फिल्म?

25 Nov 2026
देश

2027 में भारत का पहला प्राइवेट PSLV लॉन्च, ISRO चीफ ने गगनयान और स्पेस मिशन पर दिया ये बड़ा अपडेट

25 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए पदोन्नति से भर्ती तक क्या-क्या बदला

25 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें