AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए पदोन्नति से भर्ती तक क्या-क्या बदला

MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए पदोन्नति से भर्ती तक क्या-क्या बदला

CM मोहन यादव ने साफ किया कि मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं हटाया जाएगा। खाली पदों पर भर्ती और कर्मचारियों को पदोन्नति देने का सिलसिला भी जारी रहेगा।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
Published: 25 Nov 2026
MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए पदोन्नति से भर्ती तक क्या-क्या बदला
MP में आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं हटाएगी सरकार

मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं किया जाएगा। उनकी नियुक्ति को लेकर फिलहाल जो व्यवस्था चल रही है, वह आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में फैल रही खबरों को भ्रामक बताया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कर्मचारी संगठनों के अभिनंदन समारोह में उन्होंने कर्मचारियों के हितों और उनकी आर्थिक सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया। इस दौरान पदोन्नति, भर्ती, अनुकंपा नियुक्ति और वेतन-भत्तों को लेकर भी कई अहम बातें कहीं।

आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर CM ने दूर किया भ्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को हटाने की योजना नहीं है। आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में वर्तमान व्यवस्था कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर फैलाई जा रही खबरें भ्रामक हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान से उन कर्मचारियों को राहत मिली है, जो नौकरी को लेकर असमंजस में थे। कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार के इस रुख पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

खाली पदों पर भर्ती का सिलसिला रहेगा जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती जारी रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों की भूमिका को सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए अहम बताया। उनके मुताबिक, सरकार नीतियां बनाती है, लेकिन उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम कर्मचारी करते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में एक लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।

दो संतान की सीमा और पदोन्नति पर भी लिए फैसले

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय सेवाओं में नियुक्ति और कार्यरत कर्मचारियों के लिए दो संतान की सीमा संबंधी नीति की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सहायक ग्रेड-3 के समकक्ष पदों पर पदोन्नति के लिए कुछ शर्तों के साथ सीपीसीटी की अनिवार्यता से छूट दी गई है। कर्मचारी संगठनों ने इन फैसलों को कर्मचारियों के हित में बताया।

अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को सहायता देने के लिए अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग में ही एक हजार से अधिक अनुकंपा नियुक्तियां दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में देरी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट टेस्ट सहित करीब 26 प्रकार के भत्तों का पुनरीक्षण किया है।

कर्मचारी कल्याण आयोग का भी किया गठन

मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं और उनके सुझावों को समझने के लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग बनाया गया है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के लिए छत्तीसगढ़ की सहमति लेने की पुरानी व्यवस्था खत्म किए जाने का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठनों ने मुख्यमंत्री के फैसलों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

#Outsourced Employees#Madhya Pradesh Government#GovernmentEmployees#Employee Promotion#MP Recruitment#Compassionate Appointment#Employee Welfare

संबंधित खबरें

CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 06:36 pm
कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 05:51 pm
भोपाल में फर्जी IAS का पर्दाफाश, 12वीं पास शख्स 14 साल तक PMO अधिकारी बनकर करता रहा ठगी

भोपाल में फर्जी IAS का पर्दाफाश, 12वीं पास शख्स 14 साल तक PMO अधिकारी बनकर करता रहा ठगी

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 12:27 pm
भोपाल में सड़क पर फेंकी मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं, मेडिकल स्टोर पर निगम ने लगाया 4 हजार का जुर्माना

भोपाल में सड़क पर फेंकी मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं, मेडिकल स्टोर पर निगम ने लगाया 4 हजार का जुर्माना

भोपाल
25 Nov 2026, 10:18 am
भोपाल के हॉकी मैदान में आज आमने-सामने होंगे भारत और जापान, दो अजेय टीमों के बीच शाम 7 बजे महामुकाबला

भोपाल के हॉकी मैदान में आज आमने-सामने होंगे भारत और जापान, दो अजेय टीमों के बीच शाम 7 बजे महामुकाबला

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 09:42 am
MP में सरकार के फैसलों पर नजर रखेगा BJP संगठन, योजनाओं की समीक्षा के लिए बनेंगी ‘चिंतन टोलियां’

MP में सरकार के फैसलों पर नजर रखेगा BJP संगठन, योजनाओं की समीक्षा के लिए बनेंगी ‘चिंतन टोलियां’

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026, 02:51 pm
MP में जल संकट से निपटने के लिए 353 करोड़ का प्लान, CM मोहन यादव ने 12 जिलों के कलेक्टरों को दिए निर्देश

MP में जल संकट से निपटने के लिए 353 करोड़ का प्लान, CM मोहन यादव ने 12 जिलों के कलेक्टरों को दिए निर्देश

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026, 01:33 pm
दादा गुरु की 125 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- ईश्वर ने शरीर तप और साधना के लिए दिया है

दादा गुरु की 125 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- ईश्वर ने शरीर तप और साधना के लिए दिया है

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026, 12:39 pm
देवास के नाले से क्षिप्रा में पहुंच रहा प्रदूषित पानी, सिंहस्थ से पहले MPPCB ने कराई जांच; दो दिन में आएगी रिपोर्ट

देवास के नाले से क्षिप्रा में पहुंच रहा प्रदूषित पानी, सिंहस्थ से पहले MPPCB ने कराई जांच; दो दिन में आएगी रिपोर्ट

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026, 10:57 am
मुरैना की पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान मिली धातु की तोप और 30 गोले, पुलिस ने कब्जे में लिया सामान

मुरैना की पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान मिली धातु की तोप और 30 गोले, पुलिस ने कब्जे में लिया सामान

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026, 10:33 am
भोपाल के हॉकी मैदान में आज आमने-सामने होंगे भारत और चीन, इस महिला खिलाड़ी की ड्रैग फ्लिक से पलट सकती है पूरी बाजी

भोपाल के हॉकी मैदान में आज आमने-सामने होंगे भारत और चीन, इस महिला खिलाड़ी की ड्रैग फ्लिक से पलट सकती है पूरी बाजी

देश
24 Nov 2026, 10:03 am
MP के इन 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, भोपाल सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP के इन 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, भोपाल सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026, 09:33 am
अभी-अभी

CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

25 Nov 2026
मध्यप्रदेश

कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

25 Nov 2026
मनोरंजन

लापता बच्चा, बेचैन पिता और मुखौटे के पीछे छिपा राज, जितेंद्र कुमार की 'Dalimb' का ट्रेलर रिलीज;जानें कब आएगी फिल्म?

25 Nov 2026
देश

पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकियों की J&K में 29 कनाल जमीन कुर्क, संपत्ति बेचकर आतंकी फंडिंग करने की रच रहे थे साजिश

25 Nov 2026
देश

2027 में भारत का पहला प्राइवेट PSLV लॉन्च, ISRO चीफ ने गगनयान और स्पेस मिशन पर दिया ये बड़ा अपडेट

25 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें