AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›देश›1 दिसंबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, SBI क्रेडिट कार्ड से LPG तक होगें बदलाव; जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

1 दिसंबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, SBI क्रेडिट कार्ड से LPG तक होगें बदलाव; जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

1 दिसंबर से बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, आधार, LPG और पेंशन से जुड़े कई बदलाव अहम रहने वाले हैं। SBI क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त शुल्क, आधार में ईमेल अपडेट की मुफ्त सुविधा, NRI की डिजिटल KYC और LPG की नई कीमतों पर नजर रहेगी। वहीं RBI की बैठक में रेपो रेट पर फैसला भी महत्वपूर्ण होगा।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 28 Nov 2026
1 दिसंबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, SBI क्रेडिट कार्ड से LPG तक होगें बदलाव; जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
1 दिसंबर से हो सकते है कई बड़ें बदलाव (AI जनरेटेड)

Rule Changes From 1st December: दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। इनका असर बैंकिंग सेवाओं, क्रेडिट कार्ड, आधार, पेंशन और रसोई गैस जैसी जरूरी सुविधाओं पर देखने को मिल सकता है। कहीं अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है, तो कहीं लोगों को राहत भी मिल सकती है। इस बार भी 1 दिसंबर से कई फाइनेंशियल नियमों में बदलाव हो सकता है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

1. SBI क्रेडिट कार्ड से बड़े ट्रांजैक्शन पर देना पड़ सकता है अतिरिक्त शुल्क

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड से होने वाले कुछ ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लगाने की जानकारी दी है। ट्रांसपोर्ट कैटेगरी में एक बार में 30 हजार रुपये से ज्यादा का भुगतान करने पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लग सकता है। वहीं, फ्यूल कैटेगरी में एक बिलिंग साइकिल के दौरान 50 हजार रुपये से अधिक खर्च करने पर भी 1 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज का प्रावधान है।

2. RBI की बैठक में रेपो रेट पर फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 2 से 4 दिसंबर के बीच प्रस्तावित है। इस बैठक में रेपो रेट को लेकर फैसला लिया जाएगा। बाजार के जानकारों के अनुमान के मुताबिक, महंगाई की स्थिति को देखते हुए ब्याज दरों में बदलाव की संभावना पर है। रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। इसमें बढ़ोतरी या कटौती का असर बैंकिंग सिस्टम की ब्याज दरों पर पड़ सकता है। हालांकि, दिसंबर में रेपो रेट को लेकर अंतिम फैसला बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

3. होम और पर्सनल लोन की EMI के साथ FD पर भी पड़ सकता है असर

रेपो रेट में बदलाव होने पर बैंक अपने लोन और जमा योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा कर सकते हैं। यदि ब्याज दरें बढ़ती हैं तो फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन और दूसरे कर्ज की EMI बढ़ने की संभावना रहती है। दूसरी ओर, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में भी बदलाव कर सकते हैं। इससे कर्ज लेने वालों और बचत करने वाले ग्राहकों, दोनों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, FD और लोन की दरों में बदलाव बैंक के फैसले और संबंधित शर्तों पर निर्भर करेगा।

4. कमोडिटी ट्रेडिंग में मार्जिन के नए नियम

कमोडिटी डेरिवेटिव्स में कारोबार करने वाले ट्रेडर्स के लिए भी दिसंबर की शुरुआत अहम हो सकती है। बाजार नियामक SEBI के संशोधित नियमों के तहत कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर शुरुआती मार्जिन 6, 8 या 10 प्रतिशत तक रखने का प्रावधान है। इस व्यवस्था का उद्देश्य बाजार में जोखिम को नियंत्रित करना है। नए मार्जिन नियम एग्रीकल्चर और नॉन-एग्रीकल्चर दोनों तरह के कमोडिटी प्रोडक्ट्स पर लागू हो सकते है।

5. आधार में ईमेल अपडेट कराने पर 31 दिसंबर तक नहीं लगेगी फीस

आधार कार्ड में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट कराने वालों के लिए राहत की खबर है। UIDAI की ओर से बताई गई सुविधा के अनुसार, आधार में ईमेल अपडेट करने पर लगने वाली 75 रुपये की फीस 31 दिसंबर तक माफ रहेगी। इस सुविधा का लाभ आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से लिया जा सकेगा। यानी जिन लोगों को अपने आधार रिकॉर्ड में ईमेल आईडी जोड़नी या बदलनी है, वे निर्धारित अवधि के भीतर बिना शुल्क यह काम कर सकते हैं।

6. NRI और OCI निवेशकों के लिए डिजिटल KYC की सुविधा

विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के निवेशकों और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की पहल की गई है। SEBI के बदले हुए प्रावधानों के अनुसार, निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले NRI और OCI निवेशक रिमोट तरीके से डिजिटल KYC करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें भारत आने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए SEBI से पंजीकृत मध्यस्थ या संबंधित वित्तीय संस्थान की मदद लेनी होगी।

7. LPG सिलेंडर के दामों में 1 दिसंबर को हो सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो सकते हैं। इस बार कीमतों में कटौती की संभावना जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक राहत कितनी मिलेगी, यह कंपनियों की घोषणा के बाद ही पता चलेगा।

8. पेंशनधारकों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट की आखिरी तारीख

पेंशन पाने वाले लोगों के लिए नवंबर का महीना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहता है। सामान्य पेंशनधारकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित है। जो पेंशनधारक तय समय में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कर पाएंगे, उनकी पेंशन के भुगतान में देरी हो सकती है।

#RuleChange#1DecemberRules#DecemberChanges#SBIcreditCard#AadhaarCard#LPGPrice#GasCylinder

संबंधित खबरें

क्या सुरक्षित है बिसलेरी का पानी? दो लैब में जांच के बाद FSSAI ने दूसरी बार दी केस चलाने की मंजूरी

क्या सुरक्षित है बिसलेरी का पानी? दो लैब में जांच के बाद FSSAI ने दूसरी बार दी केस चलाने की मंजूरी

देश
28 Nov 2026, 12:41 pm
लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी पर मोदी कैबिनेट की मुहर, 543 से बढ़कर 815 होंगी सीटें; अगले 25 साल तक नहीं होगा कोई बदलाव

लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी पर मोदी कैबिनेट की मुहर, 543 से बढ़कर 815 होंगी सीटें; अगले 25 साल तक नहीं होगा कोई बदलाव

देश
27 Nov 2026, 06:00 pm
इन्फ्लुएंसर और पत्रकार एक समान नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारों पर की सख्त टिप्पणी

इन्फ्लुएंसर और पत्रकार एक समान नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारों पर की सख्त टिप्पणी

देश
26 Nov 2026, 05:05 pm
26/11 में मुंबई 60 घंटे तक आतंकियों से जूझती रही, NSG को पहुंचने में लगे 9 घंटे; कांग्रेस सरकार की सुरक्षा तैयारी पर आज भी सवाल

26/11 में मुंबई 60 घंटे तक आतंकियों से जूझती रही, NSG को पहुंचने में लगे 9 घंटे; कांग्रेस सरकार की सुरक्षा तैयारी पर आज भी सवाल

देश
26 Nov 2026, 10:23 am
पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकियों की J&K में 29 कनाल जमीन कुर्क, संपत्ति बेचकर आतंकी फंडिंग करने की रच रहे थे साजिश

पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकियों की J&K में 29 कनाल जमीन कुर्क, संपत्ति बेचकर आतंकी फंडिंग करने की रच रहे थे साजिश

देश
25 Nov 2026, 02:34 pm
2027 में भारत का पहला प्राइवेट PSLV लॉन्च, ISRO चीफ ने गगनयान और स्पेस मिशन पर दिया ये बड़ा अपडेट

2027 में भारत का पहला प्राइवेट PSLV लॉन्च, ISRO चीफ ने गगनयान और स्पेस मिशन पर दिया ये बड़ा अपडेट

देश
25 Nov 2026, 01:00 pm
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- अकाली दल का होगा मुख्यमंत्री

पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- अकाली दल का होगा मुख्यमंत्री

देश
24 Nov 2026, 04:18 pm
सावरकर परिवार ने सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस, 15 दिन रखी माफी की मांग; जानिए क्या है मामला?

सावरकर परिवार ने सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस, 15 दिन रखी माफी की मांग; जानिए क्या है मामला?

देश
24 Nov 2026, 11:35 am
भोपाल के हॉकी मैदान में आज आमने-सामने होंगे भारत और चीन, इस महिला खिलाड़ी की ड्रैग फ्लिक से पलट सकती है पूरी बाजी

भोपाल के हॉकी मैदान में आज आमने-सामने होंगे भारत और चीन, इस महिला खिलाड़ी की ड्रैग फ्लिक से पलट सकती है पूरी बाजी

देश
24 Nov 2026, 10:03 am
विजय के बाद अब तृषा की राजनीति में हो सकती है एंट्री! समर्थकों ने बनाया नया संगठन; पोस्टर में दिखा नया अंदाज

विजय के बाद अब तृषा की राजनीति में हो सकती है एंट्री! समर्थकों ने बनाया नया संगठन; पोस्टर में दिखा नया अंदाज

देश
23 Nov 2026, 05:30 pm
एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, रूस और जापान को छोड़ा पीछे, पहले पर कौन?

एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, रूस और जापान को छोड़ा पीछे, पहले पर कौन?

देश
23 Nov 2026, 01:38 pm
PM मोदी ने बालेन शाह को लगाया गले, नेपाली प्रधानमंत्री को मिला गार्ड ऑफ ऑनर; भारत-नेपाल के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बनी बात

PM मोदी ने बालेन शाह को लगाया गले, नेपाली प्रधानमंत्री को मिला गार्ड ऑफ ऑनर; भारत-नेपाल के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बनी बात

देश
23 Nov 2026, 12:52 pm
अभी-अभी

CM मोहन यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर जताया PM मोदी का आभार, बोले- लोकतंत्र को मिलेगी नई मजबूती

28 Nov 2026
मध्यप्रदेश

इटारसी के शिवा देवानी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई, परिवार ने दान की आंखें और त्वचा

28 Nov 2026
भोपाल

भोपाल में 4 किलो गांजे के साथ धराया यह शातिर निगरानी बदमाश, जानिए कौन है यह 39 अपराधों वाला आरोपी और कैसे फंसा

28 Nov 2026
मनोरंजन

आयुष्मान-शर्वरी की फिल्म ने इमरान को पछाड़ा, दोनों की कमाई में सिर्फ 35 लाख का अंतर

28 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल VIP रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने रेलिंग पर चढ़ाई स्कूल बस, तीन बच्चे और तीन टीचर घायल

28 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें