AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›CM मोहन यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर जताया PM मोदी का आभार, बोले- लोकतंत्र को मिलेगी नई मजबूती

CM मोहन यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर जताया PM मोदी का आभार, बोले- लोकतंत्र को मिलेगी नई मजबूती

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। प्रस्ताव में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण और लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रावधान है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 28 Nov 2026
CM मोहन यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर जताया PM मोदी का आभार, बोले- लोकतंत्र को मिलेगी नई मजबूती
महिला आरक्षण पर CM मोहन यादव ने PM मोदी का आभार जताया

MP CM Mohan Yadav Thanks PM Modi: संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार के कदम को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐतिहासिक बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है। इस फैसले पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए देश की महिलाओं को बधाई दी है।

महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता होगा साफ

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लोकतांत्रिक व्यवस्था को ज्यादा व्यापक और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार होगा।

CM डॉ. मोहन यादव की सोशल मीडिया पोस्ट
CM डॉ. मोहन यादव की सोशल मीडिया पोस्ट

लोकसभा की सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि संशोधन विधेयक में लोकसभा की मौजूदा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव भी शामिल है। इससे सदन में विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस बदलाव से देश के विकास से जुड़े मुद्दों और अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरतों को संसद में अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

2029 के चुनाव से पहले परिसीमन आयोग बनाने की तैयारी

डॉ. मोहन ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले इन प्रावधानों को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने की है। इसके लिए नए परिसीमन आयोग के गठन और आरक्षित सीटों के रोटेशन की व्यवस्था का प्रावधान भी किया गया है।

सीएम ने देश की महिलाओं को दी बधाई

सीएम ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने देश की सभी मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल बताया।

कैबिनेट से विधेयक को मंजूरी

 दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के लागू होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ होगा। इसके साथ ही लोकसभा की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की योजना है, जिससे सदन में प्रतिनिधित्व का दायरा भी बढ़ेगा। केंद्र सरकार की ओर से 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले नए परिसीमन आयोग के गठन और आरक्षित सीटों के रोटेशन की व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है। इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ अलग-अलग क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बदलाव की उम्मीद है।

#MPNews#CMMohanYadav#NarendraModi#WomenReservation#DelimitationBill#WomenEmpowerment

संबंधित खबरें

इटारसी के शिवा देवानी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई, परिवार ने दान की आंखें और त्वचा

इटारसी के शिवा देवानी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई, परिवार ने दान की आंखें और त्वचा

मध्यप्रदेश
28 Nov 2026, 05:38 pm
भोपाल में 4 किलो गांजे के साथ धराया यह शातिर निगरानी बदमाश, जानिए कौन है यह 39 अपराधों वाला आरोपी और कैसे फंसा

भोपाल में 4 किलो गांजे के साथ धराया यह शातिर निगरानी बदमाश, जानिए कौन है यह 39 अपराधों वाला आरोपी और कैसे फंसा

भोपाल
28 Nov 2026, 05:27 pm
भोपाल VIP रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने रेलिंग पर चढ़ाई स्कूल बस, तीन बच्चे और तीन टीचर घायल

भोपाल VIP रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने रेलिंग पर चढ़ाई स्कूल बस, तीन बच्चे और तीन टीचर घायल

मध्यप्रदेश
28 Nov 2026, 03:11 pm
देवास में CM मोहन यादव के सामने खुली लापरवाही की पोल, किसी को किया सस्पेंड तो किसी की रोकी वेतन वृद्धि

देवास में CM मोहन यादव के सामने खुली लापरवाही की पोल, किसी को किया सस्पेंड तो किसी की रोकी वेतन वृद्धि

मध्यप्रदेश
28 Nov 2026, 01:19 pm
घर में पड़ा पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान! 300 रुपए के चक्कर में खाते से निकल गए 35 हजार

घर में पड़ा पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान! 300 रुपए के चक्कर में खाते से निकल गए 35 हजार

मध्यप्रदेश
28 Nov 2026, 12:50 pm
भोपाल की सड़कों पर घूम रही 11 मुकदमों वाली कार, आखिर क्या है इस गाड़ी की कहानी?

भोपाल की सड़कों पर घूम रही 11 मुकदमों वाली कार, आखिर क्या है इस गाड़ी की कहानी?

मध्यप्रदेश
28 Nov 2026, 10:43 am
बेटे अहान की फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे सुनील शेट्टी, CM मोहन यादव से की मुलाकात

बेटे अहान की फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे सुनील शेट्टी, CM मोहन यादव से की मुलाकात

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 07:15 pm
भोपाल में गधे की फोटो पर मिला नर्सिंग सर्टिफिकेट, ऑनलाइन काउंसिल व्यवस्था पर उठे सवाल

भोपाल में गधे की फोटो पर मिला नर्सिंग सर्टिफिकेट, ऑनलाइन काउंसिल व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 05:48 pm
CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 04:03 pm
हीरों की विरासत को मिलेगी नई पहचान, पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम; जानिए क्या होगा खास?

हीरों की विरासत को मिलेगी नई पहचान, पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम; जानिए क्या होगा खास?

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 11:05 am
MP के इन शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे, भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

MP के इन शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे, भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 09:44 am
MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव

MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव

मध्यप्रदेश
26 Nov 2026, 04:03 pm
अभी-अभी

इटारसी के शिवा देवानी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई, परिवार ने दान की आंखें और त्वचा

28 Nov 2026
भोपाल

भोपाल में 4 किलो गांजे के साथ धराया यह शातिर निगरानी बदमाश, जानिए कौन है यह 39 अपराधों वाला आरोपी और कैसे फंसा

28 Nov 2026
मनोरंजन

आयुष्मान-शर्वरी की फिल्म ने इमरान को पछाड़ा, दोनों की कमाई में सिर्फ 35 लाख का अंतर

28 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल VIP रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने रेलिंग पर चढ़ाई स्कूल बस, तीन बच्चे और तीन टीचर घायल

28 Nov 2026
खेल

Women's Asian Champions Trophy Final: भोपाल में भारत-चीन की खिताबी भिड़ंत, चौथे ताज पर टीम इंडिया की नजर

28 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें