AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›घर में पड़ा पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान! 300 रुपए के चक्कर में खाते से निकल गए 35 हजार

घर में पड़ा पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान! 300 रुपए के चक्कर में खाते से निकल गए 35 हजार

पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? जरा सावधान हो जाइए! आपकी एक छोटी-सी लापरवाही निजी फोटो, वीडियो और बैंकिंग जानकारी दूसरों तक पहुंचा सकती है। जानिए ये 5 जरूरी सावधानियां

Uday Tagde
By Uday Tagde
Published: 28 Nov 2026
घर में पड़ा पुराना मोबाइल बेचने से पहले सावधान! 300 रुपए के चक्कर में खाते से निकल गए 35 हजार
फेरीवाले को पुराना फोन बेचना पड़ सकता है भारी! (Ai image)

Old Mobile Phone Scam: घर में पड़ा पुराना, बंद या टूटा मोबाइल फोन आपको बेकार लग सकता है, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में पहुंचने के बाद यही फोन आपकी सबसे बड़ी परेशानी बन सकता है। ग्वालियर में बाल खरीदने के बहाने घर-घर पहुंच रहे फेरीवालों के पुराने मोबाइल खरीदने के ऑफर ने साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 100 से 500 रुपए तक देने का लालच देकर खरीदे जा रहे इन मोबाइलों में मौजूद निजी तस्वीरें, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स और डिजिटल जानकारियां गलत हाथों में पहुंचने का खतरा है।

300 रुपए के चक्कर में 35 हजार का नुकसान

ग्वालियर के मुरार के तिकोनिया इलाके में 13 अगस्त को एक महिला ने घर आए फेरीवाले को बालों का गुच्छा बेचा। इसी दौरान उसने महिला से पुराना मोबाइल खरीदने की पेशकश की। फोन की स्क्रीन टूटी हुई थी और महिला के लिए वह बेकार पड़ा था। फेरीवाले ने इसके बदले 300 रुपए दिए और मोबाइल लेकर चला गया। लेकिन महज 9 दिन बाद महिला के ऑनलाइन खाते से 35 हजार रुपए निकल गए। इस घटना ने पुराने मोबाइल को बिना डेटा हटाए बेचने के खतरे को सामने ला दिया।

पुराना मोबाइल बेचने के बाद निजी तस्वीर वायरल

पुराने मोबाइल के गलत इस्तेमाल का एक और मामला मार्च 2026 में सामने आया था। एक महिला ने अपना पुराना मोबाइल कबाड़ में बेच दिया। करीब 30 दिन बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

मोबाइल में लॉग-इन थी सोशल मीडिया आईडी

जांच में सामने आया कि मोबाइल में महिला की सोशल मीडिया आईडी लॉग-इन थी और गैलरी में निजी फोटो और वीडियो मौजूद थे। महिला ने साइबर विंग में शिकायत की और अपना अकाउंट बंद कराया। हालांकि, मोबाइल खरीदने वाले फेरीवाले का पता नहीं चल सका।

ये दोनों घटनाएं बताती हैं कि पुराना मोबाइल बेचते समय सिर्फ उसकी कीमत देखना काफी नहीं है। उसमें मौजूद डिजिटल जानकारी भी उतनी ही कीमती है।

स्क्रीन टूटी हो या फोन बंद, डेटा फिर भी हो सकता है सुरक्षित

अक्सर लोग मान लेते हैं कि मोबाइल की स्क्रीन टूटने, फोन खराब होने या लंबे समय से बंद पड़े रहने के कारण उसका डेटा भी खत्म हो गया होगा। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।

मोबाइल की स्टोरेज में पुरानी तस्वीरें, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, दस्तावेज और दूसरी जानकारियां मौजूद रह सकती हैं। कुछ परिस्थितियों में तकनीकी तरीकों से इन्हें रिकवर किया जा सकता है।

अगर फोन में सोशल मीडिया अकाउंट लॉग-इन हैं, तो उनका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग, फर्जी पहचान बनाने या लोगों को ठगने की आशंका रहती है। वहीं सेव किए गए पासवर्ड, दस्तावेज और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी भी जोखिम बढ़ा सकती है।

फोन खरीदने वाले ऐसे बिछा सकते हैं साइबर ठगी का जाल

फेरीवाले बाल खरीदने के लिए गलियों और कॉलोनियों में पहुंचते हैं। कई बार इसी दौरान वे पुराने और टूटे मोबाइल खरीदने की पेशकश भी करते हैं। घर में पड़े बेकार फोन के बदले 100, 200 या 500 रुपए मिलने पर लोग बिना ज्यादा सोचे उसे दे देते हैं।

लेकिन परेशानी तब शुरू हो सकती है, जब फोन में मौजूद निजी डेटा का गलत इस्तेमाल हो। इसके अलावा, मोबाइल के IMEI नंबर और सिम से जुड़े रिकॉर्ड का संदिग्ध गतिविधियों में इस्तेमाल होने पर पुराने मालिक को भी पूछताछ या जांच का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए सिर्फ फोन की कीमत देखकर फैसला न करें। यह भी समझें कि उसके अंदर आपकी कितनी निजी जानकारी मौजूद है।

मोबाइल बेचने से पहले ये 5 सावधानियां जरूर रखें

1. अनजान व्यक्ति को फोन देने से बचें: गली-मोहल्ले में आने वाले किसी भी अनजान फेरीवाले को जल्दबाजी में मोबाइल न बेचें। अधिकृत और भरोसेमंद दुकानदार से ही सौदा करें।

2. फोन का पूरा डेटा हटाएं: जरूरी फोटो, वीडियो और दस्तावेज का बैकअप लेने के बाद फोन को फैक्टरी रीसेट करें। केवल गैलरी से फोटो डिलीट करना पर्याप्त नहीं है।

3. सिम और मेमोरी कार्ड निकालें: मोबाइल बेचने से पहले सिम कार्ड और SD कार्ड जरूर निकाल लें। इन्हें फोन के साथ न छोड़ें।

4. सभी अकाउंट लॉगआउट करें: WhatsApp के लिंक्ड डिवाइस चेक करें। Google और Apple अकाउंट हटाएं। बैंकिंग और UPI ऐप से लॉगआउट करने के साथ डिवाइस को अकाउंट से अनलिंक करें।

5. खरीदार की पहचान और रिकॉर्ड रखें: अधिकृत दुकानदार को मोबाइल देते समय उसकी पहचान, मोबाइल का IMEI नंबर और बिक्री की रसीद अपने पास रखें। इससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर जानकारी उपलब्ध रहेगी।

फोन बेच चुके हैं तो अब क्या करें?

अगर आपने बिना डेटा हटाए अपना पुराना मोबाइल किसी को बेच दिया है, तो भी कुछ जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।

  • बैंकिंग और ईमेल अकाउंट के पासवर्ड बदलें।
  • सोशल मीडिया अकाउंट से पुराने डिवाइस को लॉगआउट करें।
  • Google और Apple अकाउंट में लॉग-इन डिवाइस की जांच करें।
  • सिम कार्ड आपके पास नहीं है तो टेलीकॉम कंपनी से संपर्क कर उसे ब्लॉक कराएं।
  • बैंक खाते में कोई संदिग्ध लेनदेन दिखाई दे तो तुरंत बैंक को सूचना दें।
  • साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

बिना जांच-पड़ताल न बेचें डिवाइस

डीएसपी क्राइम नागेंद्र सिंह के मुताबिक, पुराने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अनजान लोगों को नहीं बेचना चाहिए। इनमें मौजूद डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए डिवाइस बेचने से पहले उसका डेटा पूरी तरह हटाना और खरीदार की पहचान सुनिश्चित करना जरूरी है।

याद रखें, पुराना मोबाइल भले ही आपके लिए कबाड़ हो, लेकिन उसमें मौजूद आपकी निजी तस्वीरें, बैंकिंग जानकारी और डिजिटल अकाउंट किसी दूसरे के लिए ठगी का जरिया बन सकते हैं। कुछ सौ रुपए के लालच में अपनी निजी जानकारी दांव पर न लगाएं।

#Old Mobile Phone Scam#Cyber Crime Gwalior#Mobile Data Recovery#Cyber Fraud Alert#Mobile Selling Safety Tips#Personal Data Theft

संबंधित खबरें

CM मोहन यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर जताया PM मोदी का आभार, बोले- लोकतंत्र को मिलेगी नई मजबूती

CM मोहन यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर जताया PM मोदी का आभार, बोले- लोकतंत्र को मिलेगी नई मजबूती

मध्यप्रदेश
28 Nov 2026, 06:19 pm
इटारसी के शिवा देवानी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई, परिवार ने दान की आंखें और त्वचा

इटारसी के शिवा देवानी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई, परिवार ने दान की आंखें और त्वचा

मध्यप्रदेश
28 Nov 2026, 05:38 pm
भोपाल में 4 किलो गांजे के साथ धराया यह शातिर निगरानी बदमाश, जानिए कौन है यह 39 अपराधों वाला आरोपी और कैसे फंसा

भोपाल में 4 किलो गांजे के साथ धराया यह शातिर निगरानी बदमाश, जानिए कौन है यह 39 अपराधों वाला आरोपी और कैसे फंसा

भोपाल
28 Nov 2026, 05:27 pm
भोपाल VIP रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने रेलिंग पर चढ़ाई स्कूल बस, तीन बच्चे और तीन टीचर घायल

भोपाल VIP रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने रेलिंग पर चढ़ाई स्कूल बस, तीन बच्चे और तीन टीचर घायल

मध्यप्रदेश
28 Nov 2026, 03:11 pm
देवास में CM मोहन यादव के सामने खुली लापरवाही की पोल, किसी को किया सस्पेंड तो किसी की रोकी वेतन वृद्धि

देवास में CM मोहन यादव के सामने खुली लापरवाही की पोल, किसी को किया सस्पेंड तो किसी की रोकी वेतन वृद्धि

मध्यप्रदेश
28 Nov 2026, 01:19 pm
भोपाल की सड़कों पर घूम रही 11 मुकदमों वाली कार, आखिर क्या है इस गाड़ी की कहानी?

भोपाल की सड़कों पर घूम रही 11 मुकदमों वाली कार, आखिर क्या है इस गाड़ी की कहानी?

मध्यप्रदेश
28 Nov 2026, 10:43 am
बेटे अहान की फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे सुनील शेट्टी, CM मोहन यादव से की मुलाकात

बेटे अहान की फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे सुनील शेट्टी, CM मोहन यादव से की मुलाकात

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 07:15 pm
भोपाल में गधे की फोटो पर मिला नर्सिंग सर्टिफिकेट, ऑनलाइन काउंसिल व्यवस्था पर उठे सवाल

भोपाल में गधे की फोटो पर मिला नर्सिंग सर्टिफिकेट, ऑनलाइन काउंसिल व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 05:48 pm
CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 04:03 pm
हीरों की विरासत को मिलेगी नई पहचान, पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम; जानिए क्या होगा खास?

हीरों की विरासत को मिलेगी नई पहचान, पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम; जानिए क्या होगा खास?

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 11:05 am
MP के इन शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे, भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

MP के इन शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे, भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 09:44 am
MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव

MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव

मध्यप्रदेश
26 Nov 2026, 04:03 pm
अभी-अभी

CM मोहन यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर जताया PM मोदी का आभार, बोले- लोकतंत्र को मिलेगी नई मजबूती

28 Nov 2026
मध्यप्रदेश

इटारसी के शिवा देवानी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई, परिवार ने दान की आंखें और त्वचा

28 Nov 2026
भोपाल

भोपाल में 4 किलो गांजे के साथ धराया यह शातिर निगरानी बदमाश, जानिए कौन है यह 39 अपराधों वाला आरोपी और कैसे फंसा

28 Nov 2026
मनोरंजन

आयुष्मान-शर्वरी की फिल्म ने इमरान को पछाड़ा, दोनों की कमाई में सिर्फ 35 लाख का अंतर

28 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल VIP रोड पर नशे में धुत ड्राइवर ने रेलिंग पर चढ़ाई स्कूल बस, तीन बच्चे और तीन टीचर घायल

28 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें