AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›हीरों की विरासत को मिलेगी नई पहचान, पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम; जानिए क्या होगा खास?

हीरों की विरासत को मिलेगी नई पहचान, पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम; जानिए क्या होगा खास?

मध्यप्रदेश के पन्ना में 19.39 करोड़ रुपए की लागत से देश का पहला डायमंड म्यूजियम बनाया जाएगा। 10 गैलरियों में कोहिनूर की प्रतिकृति, हीरों का इतिहास और कटिंग-पॉलिशिंग की प्रक्रिया दिखाई जाएगी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
Published: 27 Nov 2026
हीरों की विरासत को मिलेगी नई पहचान, पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम; जानिए क्या होगा खास?
ऐतिहासिक यादवेंद्र क्लब की इमारत

Panna Diamond Museum: मध्यप्रदेश की पहचान बन चुकी पन्ना की हीरा नगरी अब पर्यटन के नए नक्शे पर चमकने की तैयारी में है। यहां देश का पहला और दुनिया का दूसरा डायमंड म्यूजियम विकसित किया जाएगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम इस परियोजना पर 19.39 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके लिए ऐतिहासिक यादवेंद्र क्लब की इमारत को नया स्वरूप देकर आकर्षक पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा।  म्यूजियम में 10 अलग-अलग गैलरियां तैयार होंगी। इनमें पन्ना के हीरों का इतिहास, उनकी खोज, खनन की पुरानी तकनीक, भूगर्भीय संरचना और हीरों से जुड़ी सांस्कृतिक पहचान को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। पर्यटकों को कोहिनूर, टिफनी और लुकारा जैसे चर्चित हीरों की प्रतिकृतियां देखने का मौका भी मिलेगा।

एक ही छत के नीचे मिलेगी सारी जानकारी

जानकारी के अनुसार, डायमंड म्यूजियम की गैलरियों को इस तरह तैयार किया जाएगा कि पर्यटक हीरे की पूरी यात्रा को समझ सकें। शुरुआत पन्ना की खदानों और पारंपरिक खनन उपकरणों से होगी। आगे की गैलरियों में ऐतिहासिक हीरों, बुंदेला राजवंश की विरासत और हीरों के अलग-अलग क्षेत्रों में इस्तेमाल की जानकारी मिलेगी। यहां केवल हीरों का प्रदर्शन ही नहीं होगा, बल्कि उनकी गुणवत्ता, चमक और बनावट को भी समझाया जाएगा। पर्यटक यह जान सकेंगे कि प्राकृतिक हीरे की पहचान कैसे होती है और उसकी कीमत तय करने की प्रक्रिया क्या है।

10 गैलरियों में सजेगी हीरों की पूरी कहानी

म्यूजियम की प्रत्येक गैलरी का विषय अलग होगा। इसमें खनन से लेकर आभूषण बनने तक के सफर को शामिल किया गया है।

  • पहली गैलरी: पन्ना की खदानों के स्पर्श आधारित मॉडल और खनन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जानकारी मिलेगी।
  • दूसरी गैलरी: कोहिनूर और टिफनी जैसे चर्चित हीरों की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।
  • तीसरी गैलरी: बुंदेला राजवंश के इतिहास और उसकी स्थापत्य विरासत से परिचित कराया जाएगा।
  • चौथी गैलरी: चिकित्सा, ग्लास कटिंग और कंप्यूटर उद्योग में हीरों के उपयोग बताए जाएंगे।
  • पांचवीं गैलरी: हीरे की गुणवत्ता, चमक और प्रकाश के साथ उसके संबंध को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • छठी गैलरी: हीरे बनने से जुड़ी किम्बरलाइट चट्टानों के नमूने रखे जाएंगे।
  • सातवीं गैलरी: हीरों की परख, मूल्यांकन, नीलामी और सिंथेटिक हीरों की पहचान समझाई जाएगी।
  • आठवीं गैलरी: हीरों की कटिंग और पॉलिशिंग की प्रक्रिया का प्रदर्शन होगा।
  • नौवीं गैलरी: दुनिया के मशहूर हीरों और उनसे बने आभूषणों को जगह मिलेगी।
  • दसवीं गैलरी: पर्यटक वर्चुअल तकनीक के जरिए शाही आभूषण पहनने का अनुभव ले सकेंगे और तस्वीरें भी खिंचवा सकेंगे।

डायमंड पार्क में लगेंगी 126 औद्योगिक इकाइयां

बता दें, म्यूजियम के साथ पन्ना में हीरा कारोबार को बढ़ावा देने की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल 'विरासत भी और विकास भी' के तहत जनकपुर में 12.50 हेक्टेयर जमीन पर डायमंड पार्क विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत 12.65 करोड़ रुपए है। पार्क में 126 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना प्रस्तावित है। इनमें हीरों की कटिंग, पॉलिशिंग और प्रसंस्करण से जुड़े काम होंगे। परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। डायमंड म्यूजियम और डायमंड पार्क, दोनों परियोजनाओं पर कुल 32 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

पांच साल में 11.92 करोड़ रुपए के हीरे जमा हुए

सूत्रों के मुताबिक, पन्ना की पहचान सिर्फ पर्यटन तक सीमित नहीं है। यह इलाका लंबे समय से हीरा उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। पिछले पांच वर्षों में जिला हीरा कार्यालय में 938 कैरेट वजन के 415 हीरे जमा कराए गए। इनकी अनुमानित कीमत 11.92 करोड़ रुपए आंकी गई है। वर्तमान में जिले में 269 उथली हीरा खदानें हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) की ओर से भी हीरा खनन किया जा रहा है।

#PannaDiamondMuseum#PannaNews#MadhyaPradeshTourism#MPNews#DiamondPark

संबंधित खबरें

बेटे अहान की फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे सुनील शेट्टी, CM मोहन यादव से की मुलाकात

बेटे अहान की फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे सुनील शेट्टी, CM मोहन यादव से की मुलाकात

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 07:15 pm
भोपाल में गधे की फोटो पर मिला नर्सिंग सर्टिफिकेट, ऑनलाइन काउंसिल व्यवस्था पर उठे सवाल

भोपाल में गधे की फोटो पर मिला नर्सिंग सर्टिफिकेट, ऑनलाइन काउंसिल व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 05:48 pm
CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 04:03 pm
MP के इन शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे, भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

MP के इन शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे, भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 09:44 am
MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव

MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव

मध्यप्रदेश
26 Nov 2026, 04:03 pm
भोपाल में BU के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, 65 छात्रों को मिले जीरो नंबर; परीक्षा देने वाली छात्रा को बताया अनुपस्थित

भोपाल में BU के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, 65 छात्रों को मिले जीरो नंबर; परीक्षा देने वाली छात्रा को बताया अनुपस्थित

भोपाल
26 Nov 2026, 03:09 pm
उज्जैन में चारों पीठों के शंकराचार्यों का होगा स्थायी ठिकाना, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

उज्जैन में चारों पीठों के शंकराचार्यों का होगा स्थायी ठिकाना, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश
26 Nov 2026, 02:34 pm
3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के 8 हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर; जानें कौन-से बैंक रहेंगे बंद

3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के 8 हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर; जानें कौन-से बैंक रहेंगे बंद

मध्यप्रदेश
26 Nov 2026, 12:48 pm
CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 06:36 pm
कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 05:51 pm
MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए पदोन्नति से भर्ती तक क्या-क्या बदला

MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए पदोन्नति से भर्ती तक क्या-क्या बदला

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 12:47 pm
भोपाल में फर्जी IAS का पर्दाफाश, 12वीं पास शख्स 14 साल तक PMO अधिकारी बनकर करता रहा ठगी

भोपाल में फर्जी IAS का पर्दाफाश, 12वीं पास शख्स 14 साल तक PMO अधिकारी बनकर करता रहा ठगी

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 12:27 pm
अभी-अभी

बेटे अहान की फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे सुनील शेट्टी, CM मोहन यादव से की मुलाकात

27 Nov 2026
देश

लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी पर मोदी कैबिनेट की मुहर, 543 से बढ़कर 815 होंगी सीटें; अगले 25 साल तक नहीं होगा कोई बदलाव

27 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में गधे की फोटो पर मिला नर्सिंग सर्टिफिकेट, ऑनलाइन काउंसिल व्यवस्था पर उठे सवाल

27 Nov 2026
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

27 Nov 2026
मनोरंजन

Yeh Prem Mol Liya Review: जब दूल्हा ही पहुंच गया ससुराल में बसने, शादी के बाद शुरू हुआ अनोखा सफर

27 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें