AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

सीप-अंबर परियोजना से बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों की 30 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन को सिंचाई मिलेगी। बुधनी को 41.44 करोड़ के विकास कार्य भी मिले।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
Published: 27 Nov 2026
CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों को 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात
CM मोहन यादव ने 76 गांवों को दी 536 करोड़ की सौगात

सीहोर जिले के किसानों के लिए 27 नवंबर का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों का लोकार्पण कर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया। अब बुधनी और भैरूंदा क्षेत्र के 76 गांवों की 30 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 41.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

536 करोड़ की परियोजना से 30 हजार हेक्टेयर में सिंचाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों पर लगभग 536.23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों की 30,091 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि इस परियोजना से 76 गांवों के किसानों को लाभ होगा और यह उनकी तकदीर बदलने में मददगार साबित होगी।

सिंचाई का रकबा 60 लाख हेक्टेयर के पार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा करीब साढ़े 7 लाख हेक्टेयर था। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में यह बढ़कर वर्ष 2023 तक 40 लाख हेक्टेयर पहुंचा। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई साल में सिंचित क्षेत्र में 20 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 60 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुका है। सरकार का लक्ष्य इसे 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

बुधनी को 41.44 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लिए 41.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें पांच सड़कें, सलकनपुर में रेस्ट हाउस, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्रयोगशाला का लोकार्पण शामिल है। वहीं गोपालपुर में सामुदायिक भवन और बगवाड़ा में सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सलकनपुर में माता विजयासन का भव्य लोक विकसित किया जा रहा है और यहां रेस्ट हाउस की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केवल खेती पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। सरकार डेयरी, पशुपालन, बकरीपालन, कुक्कुट पालन और मत्स्य पालन को भी प्रोत्साहित कर रही है। दूध उत्पादन में मध्यप्रदेश को देश में पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रति गाय एक हजार रुपये मासिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है। मान्यता प्राप्त गोशालाओं में प्रति गोमाता अनुदान भी 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया गया है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, सड़क, रोजगार और महिला कल्याण की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार किसान, युवा, महिलाओं और गरीबों के विकास के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे।

#SehoreNews#Budhni, Bhairunda#Seep Amber Project#Irrigation Project#FarmersNews#Narmada River

संबंधित खबरें

बेटे अहान की फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे सुनील शेट्टी, CM मोहन यादव से की मुलाकात

बेटे अहान की फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे सुनील शेट्टी, CM मोहन यादव से की मुलाकात

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 07:15 pm
भोपाल में गधे की फोटो पर मिला नर्सिंग सर्टिफिकेट, ऑनलाइन काउंसिल व्यवस्था पर उठे सवाल

भोपाल में गधे की फोटो पर मिला नर्सिंग सर्टिफिकेट, ऑनलाइन काउंसिल व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 05:48 pm
हीरों की विरासत को मिलेगी नई पहचान, पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम; जानिए क्या होगा खास?

हीरों की विरासत को मिलेगी नई पहचान, पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम; जानिए क्या होगा खास?

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 11:05 am
MP के इन शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे, भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

MP के इन शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे, भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मध्यप्रदेश
27 Nov 2026, 09:44 am
MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव

MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव

मध्यप्रदेश
26 Nov 2026, 04:03 pm
भोपाल में BU के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, 65 छात्रों को मिले जीरो नंबर; परीक्षा देने वाली छात्रा को बताया अनुपस्थित

भोपाल में BU के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, 65 छात्रों को मिले जीरो नंबर; परीक्षा देने वाली छात्रा को बताया अनुपस्थित

भोपाल
26 Nov 2026, 03:09 pm
उज्जैन में चारों पीठों के शंकराचार्यों का होगा स्थायी ठिकाना, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

उज्जैन में चारों पीठों के शंकराचार्यों का होगा स्थायी ठिकाना, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश
26 Nov 2026, 02:34 pm
3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के 8 हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर; जानें कौन-से बैंक रहेंगे बंद

3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के 8 हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर; जानें कौन-से बैंक रहेंगे बंद

मध्यप्रदेश
26 Nov 2026, 12:48 pm
CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 06:36 pm
कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 05:51 pm
MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए पदोन्नति से भर्ती तक क्या-क्या बदला

MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए पदोन्नति से भर्ती तक क्या-क्या बदला

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 12:47 pm
भोपाल में फर्जी IAS का पर्दाफाश, 12वीं पास शख्स 14 साल तक PMO अधिकारी बनकर करता रहा ठगी

भोपाल में फर्जी IAS का पर्दाफाश, 12वीं पास शख्स 14 साल तक PMO अधिकारी बनकर करता रहा ठगी

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 12:27 pm
अभी-अभी

बेटे अहान की फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे सुनील शेट्टी, CM मोहन यादव से की मुलाकात

27 Nov 2026
देश

लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी पर मोदी कैबिनेट की मुहर, 543 से बढ़कर 815 होंगी सीटें; अगले 25 साल तक नहीं होगा कोई बदलाव

27 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में गधे की फोटो पर मिला नर्सिंग सर्टिफिकेट, ऑनलाइन काउंसिल व्यवस्था पर उठे सवाल

27 Nov 2026
मनोरंजन

Yeh Prem Mol Liya Review: जब दूल्हा ही पहुंच गया ससुराल में बसने, शादी के बाद शुरू हुआ अनोखा सफर

27 Nov 2026
विदेश

अमेरिका में नॉरईस्टर तूफान का कहर, 9 लाख घरों की बिजली ठप; तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा

27 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें