AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव

MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव

संविधान दिवस पर विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन और विशेष प्रदर्शनी शुरू हुई। समारोह में CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर संविधान से छेड़छाड़ के आरोप लगाए।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
Published: 26 Nov 2026
MP विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 100 बार बदला मूल भाव
CM मोहन यादव ने संविधान गैलरी का उद्घाटन किया

भोपाल में संविधान दिवस पर मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव-2026 मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संविधान गैलरी का उद्घाटन किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश की विभूतियों के योगदान को प्रदर्शित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर संविधान के मूल भाव से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। विजयवर्गीय ने भी सड़क पर हो रहे प्रदर्शनों को लेकर कहा कि संविधान अराजकता की अनुमति नहीं देता।

संविधान गैलरी का उद्घाटन, प्रदर्शनी में दिखा प्रदेश का योगदान

विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संविधान गैलरी का उद्घाटन किया। सेंट्रल हॉल में भारतीय संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी शुरू की गई। इसमें संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा के समूह चित्र और मध्यप्रदेश की विभूतियों के योगदान को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में हरि विष्णु कामथ, सेठ गोविंद दास, पं. रविशंकर शुक्ल, डॉ. हरिसिंह गौर और घनश्याम सिंह गुप्त सहित कई हस्तियों के योगदान को रेखांकित किया गया। संविधान की प्रस्तावना और अशोक स्तंभ के चित्रांकन से जुड़े व्यौहार राममनोहर सिन्हा और दीनानाथ भार्गव का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन हुआ। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया।

सीएम बोले- कांग्रेस ने करीब 100 बार संविधान का मूल भाव बदला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने करीब 100 बार संविधान के मूल भाव को तोड़ने-मरोड़ने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 90 से ज्यादा बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। कांग्रेस नेताओं के हाथ में संविधान की प्रति देखकर उन्होंने कहावत के जरिए तंज भी कसा।

मुख्यमंत्री ने आपातकाल, शाहबानो प्रकरण और 1988 के प्रेस अधिनियम का जिक्र करते हुए कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने संविधान लागू होने के एक साल बाद ही पहला संशोधन किए जाने और 1954 में संसद में चर्चा के बिना संशोधन किए जाने का भी उल्लेख किया।

धारा 370 और राम मंदिर का भी किया जिक्र

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाने और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने जैसे महत्वपूर्ण काम हुए हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम के चित्र सहित कई ऐतिहासिक तथ्य मौजूद हैं।

विजयवर्गीय बोले- संविधान सड़क पर अराजकता की अनुमति नहीं देता

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति जरूरी है, लेकिन विरोध के नाम पर सड़क पर अराजकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चौराहे पर संवाद की चुनौती देने वाले लोग संसद और विधानसभा में चर्चा से भागते हैं, जबकि सदन अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण मंच हैं।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संविधान हमें तश्तरी में रखकर नहीं मिला, बल्कि इसके पीछे स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और बलिदान है। उन्होंने नागरिकों से अधिकारों के साथ मूल कर्तव्यों के पालन पर भी ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान के मूल्य किताबों और अदालतों तक सीमित न रहें, बल्कि आम लोगों तक पहुंचने चाहिए।

#Mohan Yadav#Constitution Day#Constitution Gallery#MPAssembly#Indian Constitution

संबंधित खबरें

भोपाल में BU के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, 65 छात्रों को मिले जीरो नंबर; परीक्षा देने वाली छात्रा को बताया अनुपस्थित

भोपाल में BU के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, 65 छात्रों को मिले जीरो नंबर; परीक्षा देने वाली छात्रा को बताया अनुपस्थित

भोपाल
26 Nov 2026, 03:09 pm
उज्जैन में चारों पीठों के शंकराचार्यों का होगा स्थायी ठिकाना, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

उज्जैन में चारों पीठों के शंकराचार्यों का होगा स्थायी ठिकाना, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश
26 Nov 2026, 02:34 pm
3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के 8 हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर; जानें कौन-से बैंक रहेंगे बंद

3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के 8 हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर; जानें कौन-से बैंक रहेंगे बंद

मध्यप्रदेश
26 Nov 2026, 12:48 pm
CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 06:36 pm
कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 05:51 pm
MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए पदोन्नति से भर्ती तक क्या-क्या बदला

MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए पदोन्नति से भर्ती तक क्या-क्या बदला

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 12:47 pm
भोपाल में फर्जी IAS का पर्दाफाश, 12वीं पास शख्स 14 साल तक PMO अधिकारी बनकर करता रहा ठगी

भोपाल में फर्जी IAS का पर्दाफाश, 12वीं पास शख्स 14 साल तक PMO अधिकारी बनकर करता रहा ठगी

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 12:27 pm
भोपाल में सड़क पर फेंकी मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं, मेडिकल स्टोर पर निगम ने लगाया 4 हजार का जुर्माना

भोपाल में सड़क पर फेंकी मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं, मेडिकल स्टोर पर निगम ने लगाया 4 हजार का जुर्माना

भोपाल
25 Nov 2026, 10:18 am
भोपाल के हॉकी मैदान में आज आमने-सामने होंगे भारत और जापान, दो अजेय टीमों के बीच शाम 7 बजे महामुकाबला

भोपाल के हॉकी मैदान में आज आमने-सामने होंगे भारत और जापान, दो अजेय टीमों के बीच शाम 7 बजे महामुकाबला

मध्यप्रदेश
25 Nov 2026, 09:42 am
MP में सरकार के फैसलों पर नजर रखेगा BJP संगठन, योजनाओं की समीक्षा के लिए बनेंगी ‘चिंतन टोलियां’

MP में सरकार के फैसलों पर नजर रखेगा BJP संगठन, योजनाओं की समीक्षा के लिए बनेंगी ‘चिंतन टोलियां’

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026, 02:51 pm
MP में जल संकट से निपटने के लिए 353 करोड़ का प्लान, CM मोहन यादव ने 12 जिलों के कलेक्टरों को दिए निर्देश

MP में जल संकट से निपटने के लिए 353 करोड़ का प्लान, CM मोहन यादव ने 12 जिलों के कलेक्टरों को दिए निर्देश

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026, 01:33 pm
दादा गुरु की 125 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- ईश्वर ने शरीर तप और साधना के लिए दिया है

दादा गुरु की 125 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- ईश्वर ने शरीर तप और साधना के लिए दिया है

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026, 12:39 pm
अभी-अभी

बैंकॉक में तेल डिपो में जोरदार धमाका, आग से मची अफरा-तफरी; 9 लोग हुए घायल

26 Nov 2026
देश

इन्फ्लुएंसर और पत्रकार एक समान नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारों पर की सख्त टिप्पणी

26 Nov 2026
भोपाल

भोपाल में BU के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, 65 छात्रों को मिले जीरो नंबर; परीक्षा देने वाली छात्रा को बताया अनुपस्थित

26 Nov 2026
मध्यप्रदेश

उज्जैन में चारों पीठों के शंकराचार्यों का होगा स्थायी ठिकाना, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

26 Nov 2026
मध्यप्रदेश

3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के 8 हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर; जानें कौन-से बैंक रहेंगे बंद

26 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें