MP Video Viral : एमपी में फिर पेशाबकांड, भोपाल में बदमाशों ने युवक को निर्वस्त्र कर पीटा फिर मुंह पर किया पेशाब

MP Video Viral : मध्य प्रदेश। भोपाल के कमला नगर इलाके में वर्चस्व की लड़ाई का खौफनाक मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक 22 वर्षीय युवक का कथित तौर पर अपहरण किया, फिर उसे निर्वस्त्र कर बेल्ट, लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी लगातार हमला करते रहे। घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। वीडियो का मकसद इलाके में डर का माहौल बनाना बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद जांच तेज कर दी है। Bengal Election Violence : EVM में BJP का बटन टेप लगाकर किया बंद! भाजपा कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़, जानिये कहां -कहां हुई हिंसा पहले कमला नगर, फिर हनुमानगंज थाने पहुंचा मामला पीड़ित ने रविवार को कमला नगर थाने पहुंचकर शिकायत दी थी। शुरुआती जांच में घटनास्थल दूसरे थाना क्षेत्र का निकलने पर केस हनुमानगंज पुलिस को भेजा गया। मंगलवार देर रात वहां मामला दर्ज किया गया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। पुलिस बोली- बयान के आधार पर केस दर्ज हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि कुछ गंभीर आरोप शुरुआती बयान में सामने नहीं आए थे, जिनकी अब जांच की जा रही है। PM Modi in Kashi Vishwanath : PM मोदी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा, त्रिशूल लहराया, 108 बटुकों ने किया शंखनाद आरोपी हाल ही में जेल से छूटे पुलिस के अनुसार इस मामले में प्रेम थापा, गट्टू पिस्टल और एक नाबालिग का नाम सामने आया है। तीनों कमला नगर थाना क्षेत्र के बदमाश बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों हाल ही में जेल या बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर आए थे। बस स्टैंड बुलाकर की वारदात बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को बहाने से नादरा बस स्टैंड बुलाया, जहां उसे पकड़कर सुनसान जगह ले जाया गया। वहां कपड़े उतरवाकर मारपीट की गई और धारदार हथियार से भी हमला किया गया। गैंगवार और वर्चस्व की आशंका पुलिस जांच में यह मामला गैंगवार और आपसी वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा माना जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पीड़ित भी एक आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। Ghaziabad Fire : 15 मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 4 फ्लोर चपेट में; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद आरोपी फरार, दबिश जारी घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, खासकर तब जब अपराधी खुलेआम वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
King Charles Vs Trump : व्हाइट हाउस में किंग चार्ल्स का ट्रम्प पर मजाकिया तंज, बोले- हम न होते तो आप फ्रेंच बोल रहे होते

King Charles Vs Trump : वॉशिंगटन डीसी। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया। चार्ल्स ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि अगर ब्रिटिश न होते, तो आज अमेरिकी फ्रेंच बोल रहे होते। ट्रम्प के पुराने बयान का दिया जवाब किंग चार्ल्स ने कहा, “आपने हाल ही में कहा था कि अगर अमेरिका नहीं होता तो यूरोप आज जर्मन बोल रहा होता। तो मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि अगर हम ब्रिटिश न होते, तो आप लोग फ्रेंच बोल रहे होते।” A lot of jokes from King Charles tonight. “You recently commented, Mr. President, that if it were not for the United States, European countries would be speaking German. Dare I say that if it wasn’t for us, you’d be speaking French” pic.twitter.com/9EyxNMLxCR — Acyn (@Acyn) April 29, 2026 उनका इशारा 18वीं सदी की उस लड़ाई की तरफ था, जब उत्तरी अमेरिका पर कब्जे को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस के बीच संघर्ष हुआ था। उस युद्ध में ब्रिटेन की जीत हुई थी, जिसके बाद अमेरिका में ब्रिटिश प्रभाव मजबूत हुआ। PM Modi in Hardoi : PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले-5 राज्यों में BJP लगाएगी ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक! ट्रम्प ने दावोस में कहा था ‘जर्मन बोलते यूरोपियन’ इससे पहले जनवरी में दावोस समिट के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि अगर दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका ने दखल न दिया होता, तो यूरोप के लोग आज जर्मन या जापानी बोल रहे होते। ट्रम्प का कहना था कि अमेरिका ने यूरोप की आजादी बचाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी। व्हाइट हाउस जलाने का किस्सा भी सुनाया चार्ल्स ने व्हाइट हाउस में चल रहे निर्माण कार्य पर भी मजाक किया। उन्होंने कहा कि ईस्ट विंग में बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसके बाद मुस्कुराते हुए बोले, “हमने भी 1814 में व्हाइट हाउस के रियल एस्टेट डेवलपमेंट की कोशिश की थी।” असल में वह 1814 की उस ऐतिहासिक घटना की ओर इशारा कर रहे थे, जब ब्रिटिश सैनिकों ने व्हाइट हाउस में आग लगा दी थी। Bengal Election Violence : EVM में BJP का बटन टेप लगाकर किया बंद! भाजपा कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़, जानिये कहां -कहां हुई हिंसा बोस्टन टी पार्टी का भी जिक्र चार्ल्स ने डिनर को बोस्टन टी पार्टी से बेहतर बताया। बोस्टन टी पार्टी 1773 में हुई थी, जब अमेरिकी उपनिवेशवासियों ने ब्रिटिश टैक्स के विरोध में समुद्र में चाय फेंक दी थी। इसे अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत माना जाता है। ट्रम्प ने भी किया मजाक जब ट्रम्प की बोलने की बारी आई तो उन्होंने चार्ल्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में ऐसा भाषण दिया कि डेमोक्रेट्स भी खड़े होकर तालियां बजाने लगे। ट्रम्प ने मजाक में कहा, “चार्ल्स ने वो कर दिखाया, जो मैं कभी नहीं कर पाया।” ट्रम्प को मिला खास तोहफा किंग चार्ल्स अपने साथ ब्रिटेन की ओर से खास उपहार भी लाए। उन्होंने ट्रम्प को ब्रिटिश पनडुब्बी HMS की घंटी भेंट की, जो 1944 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लॉन्च हुई थी। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के साझा इतिहास और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। साथ ही मुस्कुराते हुए बोले, “अगर कभी हमें बुलाना हो, तो बस घंटी बजा दीजिए।” Bengal Voting 2026 : हावड़ा में मतदान के दौरान EVM खराब होने से हंगामा, 2 गिरफ्तार राजा बनने के बाद पहला अमेरिका दौरा यह किंग चार्ल्स का राजा बनने के बाद पहला अमेरिका दौरा है। उन्होंने कहा कि यह उनका 20वां अमेरिका दौरा है, लेकिन पहली बार वे किंग के रूप में आए हैं। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब ब्रिटेन और अमेरिका के बीच ईरान और मिडिल ईस्ट नीति को लेकर कुछ मतभेद भी सामने आए हैं। बावजूद इसके, दोनों देशों ने इस मुलाकात में रिश्तों को मजबूत करने का संदेश दिया। NOW: President Trump gets a laugh as he hosts King Charles at the White House. “I want to congratulate Charles on having made a fantastic speech today at Congress.” “He got the Democrats to stand, I’ve never been able to do that.” pic.twitter.com/Jr7CmmEdsi — Fox News (@FoxNews) April 29, 2026
PM Modi in Hardoi : PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले-5 राज्यों में BJP लगाएगी ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक!

PM Modi in Hardoi : हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई से उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भविष्य में इस एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा, जिससे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले एक्सप्रेस-वे किनारे पौधारोपण किया और सीएम योगी के साथ सड़क पर पैदल भी चले। Sabarimala Case Hearing : मस्जिद सभी के लिए खुली इसका मतलब ये नहीं कि पूजा करने लगें… सबरीमाला मामले में वकील की दलील मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे में सफर 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। अब तक इस दूरी को तय करने में 11 से 12 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह सफर महज 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। करीब 37,350 करोड़ रुपए की लागत से बने इस प्रोजेक्ट को तैयार होने में 5 साल लगे। इस हिसाब से प्रति किलोमीटर लागत लगभग 62.87 करोड़ रुपए रही। PM Modi in Kashi Vishwanath : PM मोदी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा, त्रिशूल लहराया, 108 बटुकों ने किया शंखनाद PM का विपक्ष पर हमला जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा विकास विरोधी और नारी विरोधी राजनीति करती है। पीएम ने दावा किया कि नारी शक्ति वंदन संशोधन के जरिए महिलाओं को 2029 से लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिल सकता था, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि कुछ दल परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकते और उत्तर प्रदेश को फिर पुराने दौर में ले जाना चाहते हैं। बंगाल चुनाव पर भी बोले मोदी प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में चल रही दूसरे चरण की वोटिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां भारी मतदान हो रहा है और लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर वोट डाल रहे हैं। पीएम ने इसे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत बताया। Bengal Voting Violence 2026 : हुगली में TMC ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट! नादिया में BJP एजेंट पर हमला एक्सप्रेस-वे की खास बातें गंगा एक्सप्रेस-वे 12 जिलों से होकर गुजरेगा और इसमें कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। हर 75 किलोमीटर पर पेट्रोल पंप, ट्रॉमा सेंटर, फूड कोर्ट और पब्लिक कन्वीनियंस सेंटर बनाए गए हैं। सड़क पर रंबल स्ट्रिप भी बनाई गई हैं, जिससे हादसों की संभावना कम होगी। देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप इस एक्सप्रेस-वे की सबसे खास बात शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास बनी 3.5 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप है, जहां रात में भी एयरफोर्स के फाइटर जेट उतर सकेंगे। इसे देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप बताया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे अब सिर्फ सड़क परियोजना नहीं, बल्कि यूपी के विकास, रक्षा और व्यापार का नया कॉरिडोर माना जा रहा है।
Bengal Election Violence : EVM में BJP का बटन टेप लगाकर किया बंद! भाजपा कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़, जानिये कहां -कहां हुई हिंसा

Bengal Election Violence : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 39.97% वोटिंग दर्ज की गई। लेकिन मतदान के बीच कई जिलों से हिंसा, EVM खराबी, फर्जी वोटिंग और नेताओं के आमने-सामने आने की खबरों ने चुनावी माहौल गरमा दिया है। भबानीपुर में ममता-शुभेंदु आमने-सामने सबसे बड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा भबानीपुर सीट पर देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी एक ही मतदान केंद्र के बाहर पहुंच गए। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया। शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपने साथ बड़ी संख्या में लोगों को लेकर पहुंचीं ताकि डर का माहौल बनाया जा सके। Bengal Voting Violence 2026 : हुगली में TMC ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट! नादिया में BJP एजेंट पर हमला BJP का आरोप- EVM में बटन ब्लॉक भाजपा ने डायमंड हार्बर के फाल्टा इलाके में आरोप लगाया कि EVM में भाजपा का बटन टेप लगाकर ब्लॉक कर दिया गया। चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि शिकायत सही पाई गई तो संबंधित बूथ पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। बारानगर में 5 बार बदली EVM बारानगर के बूथ नंबर 72 पर EVM खराबी के कारण मतदान रोकना पड़ा। नाराज मतदाताओं का कहना है कि मशीन को पांच बार बदला गया, लेकिन वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद लौटने लगे। Bengal Voting 2026 : हावड़ा में मतदान के दौरान EVM खराब होने से हंगामा, 2 गिरफ्तार उम्मीदवार की कार पर हमला साउथ 24 परगना जिले में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार ने आरोप लगाया कि TMC समर्थकों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश की गई। खानकुल में TMC-ISF समर्थकों में मारपीट हुगली जिले के खानकुल में नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और ISF समर्थकों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने लगाए गंभीर आरोप पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा कि बूथ के बाहर TMC कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव किया और बाहर नहीं निकलने देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग महिला की मदद की बात कहने पर उन पर हमला किया गया। PM Modi in Kashi Vishwanath : PM मोदी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा, त्रिशूल लहराया, 108 बटुकों ने किया शंखनाद फर्जी वोट डालने की कोशिश नाकाम डायमंड हार्बर के रायनगर में वोटरों ने एक युवक को कथित तौर पर नकली वोट डालते पकड़ लिया। आरोपी शेख अली हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग को शिकायत दी है। ये बड़े चेहरे मैदान में इस चरण में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (भबानीपुर), विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (भबानीपुर), राज्य मंत्री सुजीत बोस (बिधाननगर), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), ज्योतिप्रिया मल्लिक (हावड़ा), ब्रात्य बसु (दम दम), सोवंदेब चट्टोपाध्याय (बालीगंज) और बीजेपी के अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी), रूद्रनील घोष (शिबपुर) शामिल हैं। सीपीआई(एम) की मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपाड़ा), दीप्सिता धर (दम दम उत्तर), कलातन दासगुप्ता (पानीहाटी) और आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी (भांगर) भी चुनावी मैदान में हैं। Ghaziabad Fire : 15 मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 4 फ्लोर चपेट में; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद सुरक्षा के कड़े इंतजाम दूसरे चरण के मतदान के लिए 41,001 बूथ बनाए गए हैं। 2,321 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनात की गई हैं। ड्रोन कैमरों और वेबकास्टिंग से निगरानी की जा रही है। बता दें कि, इससे पहले 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 152 सीटों पर 93.19 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था। बंगाल में हिंसक झड़प के बीच 142 सीटों पर मतदान जारी है।
PM Modi in Kashi Vishwanath : PM मोदी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा, त्रिशूल लहराया, 108 बटुकों ने किया शंखनाद

PM Modi in Kashi Vishwanath Temple : वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को अपने काशी दौरे के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पांच पंडितों ने पूजा कराई, माला पहनाई और त्रिपुंड लगाकर उनका स्वागत किया। 108 बटुकों ने किया भव्य स्वागत प्रधानमंत्री मोदी जब काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे तो मंदिर गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। पीएम ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। Ghaziabad Fire : 15 मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 4 फ्लोर चपेट में; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद पूजा के बाद त्रिशूल और डमरू भेंट मंदिर से बाहर निकलने के बाद भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री को त्रिशूल और डमरू भेंट किया। पीएम मोदी ने त्रिशूल हाथ में लेकर लहराया, जिसे देखकर समर्थकों में उत्साह और बढ़ गया। मेयर ने डमरू और नेताओं ने स्मृति चिह्न भी भेंट किया। 14 किलोमीटर लंबा रोड शो प्रधानमंत्री मोदी 14 किलोमीटर लंबे रोड शो के जरिए मंदिर पहुंचे थे। रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। कई जगह भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए। पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, हालांकि वे कहीं रुके नहीं। Bengal Voting Violence 2026 : हुगली में TMC ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट! नादिया में BJP एजेंट पर हमला बच्चों से भी मिले पीएम मोदी मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 11 साल में 54वां काशी दौरा प्रधानमंत्री का पिछले 11 वर्षों में यह 54वां काशी दौरा रहा। हालांकि साल 2026 में यह उनका पहला दौरा है। इससे पहले वे नवंबर 2025 में काशी आए थे। पहले दिन 6350 करोड़ की परियोजनाएं दीं काशी दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री ने 6,350 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। साथ ही नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल होकर महिलाओं को संबोधित भी किया। Digital Campaign Expenditure : BJP ने डिजिटल कैंपेन में 40 करोड़ से ज्यादा किया खर्च, जानिये कांग्रेस-TMC ने कितना लगाया पैसा अब हरदोई रवाना काशी दौरे के बाद प्रधानमंत्री हरदोई के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।
Ghaziabad Fire : 15 मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 4 फ्लोर चपेट में; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

Ghaziabad Fire : उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह एक 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी की 9वीं मंजिल पर लगी, जिसके बाद देखते ही देखते कई फ्लोर इसकी चपेट में आ गए। ऊंची-ऊंची लपटों और घने धुएं से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। 9वीं मंजिल से शुरू होकर कई फ्लोर तक पहुंची आग जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8:30 बजे टावर-डी के एक फ्लैट में आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैलते हुए 7 से 8 मंजिलों तक पहुंच गई। बिल्डिंग से निकलती आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। Bengal Voting Violence 2026 : हुगली में TMC ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट! नादिया में BJP एजेंट पर हमला जान बचाकर सीढ़ियों से भागे लोग गनीमत रही कि फ्लैट में रहने वाले लोग समय रहते बाहर निकल आए। कई परिवार सीढ़ियों के रास्ते नीचे भागे। घर जलता देख कई महिलाएं रो पड़ीं। सोसाइटी में रहने वाले लोगों में डर और घबराहट का माहौल बन गया। धुएं से लोगों का दम घुटा आग के बाद पूरी बिल्डिंग और आसपास के हिस्से में धुआं भर गया। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। Sabarimala Case Hearing : मस्जिद सभी के लिए खुली इसका मतलब ये नहीं कि पूजा करने लगें… सबरीमाला मामले में वकील की दलील 14 दमकल गाड़ियां मौके पर घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ऊपरी मंजिलों में लगी आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन की मदद ली जा रही है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। आसपास की बिल्डिंग भी खाली कराई गई सुरक्षा को देखते हुए बिल्डिंग और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस और एम्बुलेंस की टीम भी मौके पर मौजूद है। Mira Road Case : कलमा पढ़ो कहकर हमला, US रिटर्न युवक का ISIS कंटेंट से कनेक्शन! आग लगने की वजह अभी साफ नहीं फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।
Bengal Voting Violence 2026 : हुगली में TMC ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट! नादिया में BJP एजेंट पर हमला

Bengal Voting Violence 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग दर्ज की गई। सुबह 5:30 बजे से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे थे। कई इलाकों में महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे साफ है कि इस बार भी जनता मतदान को लेकर उत्साहित है। बूथों पर हंगामा, कई जगह तनाव मतदान के बीच कुछ इलाकों से हंगामे और झड़प की खबरें भी सामने आई हैं। हुगली जिले के खानकुल में नकली पोलिंग एजेंट बैठाने के आरोप को लेकर TMC और ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। वहीं नादिया के छपरा इलाके में BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। इससे चुनावी माहौल और गरमा गया है। Bengal Voting 2026 : हावड़ा में मतदान के दौरान EVM खराब होने से हंगामा, 2 गिरफ्तार EVM खराबी से बढ़ी परेशानी राजरहाट-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचनंतला, घोषपारा, केस्टोपुर और चंदीबेरिया नवजागरण क्लब बूथों पर EVM खराब होने की शिकायत सामने आई। हालांकि चुनाव अधिकारियों ने मशीनों को ठीक कर दोबारा मतदान शुरू करा दिया। इससे कुछ देर के लिए वोटिंग प्रभावित रही। नियमों पर भी उठे सवाल मानिकतला सीट से TMC उम्मीदवार श्रेया पांडे के घर के सामने बने पोलिंग बूथ के पास चुनावी बैनर लगे मिले। नियमों के मुताबिक, बूथ के 100 मीटर के दायरे में प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। Book Scam : 33 करोड़ की किताबें खरीदीं पर छात्रों तक नहीं पहुंचीं! पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का घोटाला उजागर बयानबाजी भी तेज TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हर चुनाव में बड़ी भविष्यवाणी करती है, लेकिन नतीजे हमेशा उल्टे आते हैं। उन्होंने कहा कि 2021 में BJP ने 200 सीटों का दावा किया था, लेकिन TMC ने 200 का आंकड़ा पार किया था। इस बार भी भाजपा 177 सीटों की बात कर रही है। 2021 में TMC का दबदबा इन 142 सीटों में से 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार भी दूसरे चरण को बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें कि, पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जब साफ होगा कि बंगाल में जनता किसके साथ खड़ी है। VIDEO | West Bengal Election 2026: A clash broke out between TMC and ISF supporters as tensions erupted at Booth No. 147 in Ramchandrapur under Rajhati-1 Panchayat in Khanakul in Hooghly District, over allegations of appointing fake polling agents. #AssemblyPollsWithPTI… pic.twitter.com/u2JlxmyKL3 — Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
Bengal Voting 2026 : हावड़ा में मतदान के दौरान EVM खराब होने से हंगामा, 2 गिरफ्तार

Bengal Election 2026 : हावड़ा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच हावड़ा जिले के बाली इलाके से हंगामे की खबर सामने आई है। मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कथित खराबी की सूचना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों को स्थिति संभालनी पड़ी। EVM को लेकर लोगों का गुस्सा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाली क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर EVM में खराबी की शिकायत सामने आई। इसके बाद वोट डालने पहुंचे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और सुरक्षा बलों से बहस करने लगे। Gujarat Nikay Chunav Result : गुजरात निकाय चुनाव में फिर चला मोदी मैजिक! सभी 15 सीट पर BJP का कब्जा, विपक्ष साफ CRPF ने दो लोगों को हिरासत में लिया स्थिति बिगड़ती देख केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने तुरंत मोर्चा संभाला। हंगामे के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मतदान जारी है। ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। भाबनीपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बाहरी पर्यवेक्षक और सुरक्षाकर्मी चुनाव में दखल दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “बाहर से इतने सारे पर्यवेक्षक आए हैं। भाजपा जो कहती है, वही हो रहा है। हमारे पोस्टर हटाए जा रहे हैं। क्या इसी तरह चुनाव होते हैं?” Mira Road Case : कलमा पढ़ो कहकर हमला, US रिटर्न युवक का ISIS कंटेंट से कनेक्शन! ‘आतंक फैलाया जा रहा है’ ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हाल में लाए गए नए लोग मनमानी कर रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान डर का माहौल बनाया जा रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग पर नजर बंगाल चुनाव का दूसरा चरण बेहद अहम माना जा रहा है। कई संवेदनशील सीटों पर मतदान हो रहा है, इसलिए चुनाव आयोग और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। अब देखना होगा कि मतदान खत्म होने तक माहौल शांत रहता है या सियासी आरोप-प्रत्यारोप और तेज होते हैं। VIDEO | Howrah, West Bengal: An EVM glitch reportedly sparks clash in Bally. CRPF personnel detain two people.#AssemblyPollsWithPTI #WestBengalPollsWithPTI (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Eyo6DGfTzf — Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
Sabarimala Case Hearing : मस्जिद सभी के लिए खुली इसका मतलब ये नहीं कि पूजा करने लगें… सबरीमाला मामले में वकील की दलील

Sabarimala Case Hearing : नई दिल्ली। देश में धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश को लेकर बड़ा संवैधानिक सवाल एक बार फिर चर्चा में है। केरल के सबरीमाला मंदिर से शुरू हुआ यह मामला अब मस्जिद, दरगाह और अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर लगातार सुनवाई जारी है और आज बहस का 9वां दिन रहा। अदालत में आस्था, परंपरा और समानता के अधिकार के बीच संतुलन को लेकर तीखी दलीलें दी जा रही हैं। इस दौरान मस्जिद दरगाह में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ दलील दे रहे एडवोकेट निजाम पाशा ने कहा कि अगर किसी मोहल्ले की मस्जिद सबके लिए खुली हो तो भी कोई जाकर घंटी नहीं बजा सकता। आरती नहीं कर सकता, क्योंकि उस जगह की अपनी धार्मिक मर्यादा है। Gujarat Nikay Chunav Result : गुजरात निकाय चुनाव में फिर चला मोदी मैजिक! सभी 15 सीट पर BJP का कब्जा, विपक्ष साफ क्या है पूरा मामला? यह मामला महिलाओं के धार्मिक स्थलों में प्रवेश और वहां होने वाले कथित भेदभाव से जुड़ा है। खास तौर पर सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को लेकर शुरू हुई कानूनी लड़ाई अब देश के अलग-अलग धर्मों की परंपराओं तक पहुंच गई है। कोर्ट में किन 7 सवालों पर बहस? सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 7 बड़े संवैधानिक सवाल तय किए हैं, जिनमें सबसे अहम है- धार्मिक स्वतंत्रता की सीमा क्या है, ‘संवैधानिक नैतिकता’ क्या होती है और क्या अदालत धार्मिक परंपराओं में दखल दे सकती है? साथ ही यह भी सवाल है कि व्यक्तिगत अधिकार (Article 25) और धार्मिक संस्थाओं के अधिकार (Article 26) में संतुलन कैसे बनाया जाए। ‘धार्मिक नियम हमेशा ऊपर नहीं’ सुनवाई के दौरान एडवोकेट निजाम पाशा ने कहा कि कोई व्यक्ति हिजाब को जरूरी मान सकता है, लेकिन स्कूल के अपने नियम होते हैं। यानी हर धार्मिक मान्यता संस्थागत नियमों से ऊपर नहीं हो सकती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई मस्जिद सबके लिए खुली हो, तब भी वहां जाकर कोई अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर सकता, क्योंकि हर जगह की अपनी धार्मिक मर्यादा होती है। SC on Sabarimala Case : कोर्ट धार्मिक परंपरा को नहीं कह सकता अंधविश्वास, सरकार का पक्ष, SC बोला- हमें रिव्यू का पूरा अधिकार ‘हर परंपरा भेदभाव नहीं होती’ कामाख्या मंदिर का उदाहरण देते हुए एक वकील ने कहा कि हर धार्मिक प्रथा को भेदभाव नहीं कहा जा सकता। कुछ परंपराएं महिलाओं की शक्ति का उत्सव भी होती हैं। वहीं कुछ वकीलों का मानना है कि अगर किसी परंपरा में क्रूरता हो, तभी कोर्ट को दखल देना चाहिए। ‘धार्मिक अधिकार पहले व्यक्ति का’ एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय ने दलील दी कि धार्मिक अधिकार सबसे पहले व्यक्ति का होता है, न कि किसी संस्था का। उन्होंने कहा कि अगर संस्थाओं को ज्यादा अधिकार दिए गए तो इससे सामाजिक विभाजन बढ़ सकता है। जजों ने भी उठाए अहम सवाल सुनवाई के दौरान जजों ने पूछा कि अगर हर जगह को धार्मिक स्थल मान लिया जाए, तो क्या उसके नाम पर कोई भी दावा किया जा सकता है? कोर्ट ने यह भी साफ किया कि धार्मिक स्वतंत्रता के साथ-साथ व्यवस्था और कानून का पालन भी जरूरी है। Sabarimala SC Hearing : 3 दिन ‘अछूत’ चौथे दिन नहीं? जस्टिस नागरत्ना का सवाल, सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर केंद्र बोला- 2018 का फैसला गलत सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री विवाद की टाइम लाइन 1990: केरल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसमें सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर बैन लगाने की मांग की गई। 1991: केरल हाईकोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। 2006: इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने केरल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की। 2008: दो साल बाद इस मामले को 3 जजों की बेंच को सौंपा गया। जनवरी 2016: सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध पर सवाल उठाया और कहा कि यह संविधान के तहत संभव नहीं है। नवंबर 2016: केरल की ओमन चांडी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश के पक्ष में है। 2017: सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 5 जजों की संविधान पीठ को सौंप दिया। सितंबर 2018: सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच ने 4:1 के बहुमत से एंट्री बैन के आदेश को रद्द कर दिया। केरल सरकार ने इस फैसले को लागू करने के लिए समय मांगा। TCS Conversion Case : बुर्का नहीं पहनतीं इसलिए होता है रेप… TCS नासिक कांड की पीड़िता ने सुनाई आपबीती 2018-2019: राज्य में कई जगह विरोध और प्रदर्शन हुए। 2 जनवरी 2019: पहली बार 2 महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया। फरवरी 2019: अदालत ने सितंबर 2018 के फैसले की समीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं पर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। 14 नवंबर 2019: सुप्रीम कोर्ट ने 7 जजों की बेंच को भेजा। साथ ही अन्य धर्मों में महिलाओं के अधिकारों से जुड़े सवाल भी जोड़ दिए। 2020: सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने 9 जजों की संविधान पीठ बनाई। 2020-2025: इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चलती रही। क्या ‘धार्मिक परंपरा’ बनाम ‘समानता’ में किसे प्राथमिकता दी जाए। 7 अप्रैल 2026: सुनवाई शुरू, 22 अप्रैल को सुनवाई खत्म। आगे क्या? फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है और आने वाला फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। यह तय करेगा कि देश में धार्मिक परंपराओं और महिलाओं के अधिकारों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाएगा। साफ है कि यह मामला सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि संविधान और बराबरी के अधिकार का भी है।
Gujarat Nikay Chunav Result : गुजरात निकाय चुनाव में फिर चला मोदी मैजिक! सभी 15 सीट पर BJP का कब्जा, विपक्ष साफ

Gujarat Nikay Chunav Result : अहमदाबाद। गुजरात में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपना दबदबा साबित कर दिया है। स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने राज्य की सभी 15 महानगरपालिकाओं पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा समेत बड़े शहरों में भगवा लहराता नजर आया। इस शानदार जीत के बाद आज शाम अहमदाबाद में भव्य विजयोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा शामिल होंगे। अहमदाबाद में बीजेपी का जलवा अहमदाबाद महानगरपालिका की कुल 192 सीटों में बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें मिलीं, जबकि आम आदमी पार्टी और AIMIM यहां खाता भी नहीं खोल सकीं। यह नतीजा साफ संकेत देता है कि राज्य की राजनीति में बीजेपी का भरोसा अब भी मजबूत बना हुआ है। Book Scam : 33 करोड़ की किताबें खरीदीं पर छात्रों तक नहीं पहुंचीं! पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का घोटाला उजागर सूरत में AAP को बड़ा झटका सूरत महानगरपालिका की 120 सीटों में बीजेपी ने 115 सीटों पर कब्जा जमा लिया। कांग्रेस सिर्फ 1 सीट जीत सकी, जबकि AAP को 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा। खास बात यह है कि 2021 में AAP ने यहां 27 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था, लेकिन इस बार पार्टी का प्रदर्शन फीका रहा। राजकोट-वडोदरा में भी प्रचंड जीत राजकोट महानगरपालिका की 72 सीटों में बीजेपी ने 65 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें मिलीं। वहीं वडोदरा महानगरपालिका की 76 सीटों में बीजेपी ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। Mira Road Case : कलमा पढ़ो कहकर हमला, US रिटर्न युवक का ISIS कंटेंट से कनेक्शन! कांग्रेस दूसरे नंबर पर, AAP पिछड़ी इन चुनावों में कांग्रेस राज्यभर में दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी, लेकिन सत्ता से काफी दूर नजर आई। वहीं AAP, जिसने पिछले चुनाव में गुजरात में तीसरी ताकत बनने का दावा किया था, इस बार पिछड़ती दिखी। AIMIM की एंट्री भी चर्चा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी कुछ जगहों पर असर दिखाया। दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट पर AIMIM उम्मीदवार ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को हराकर जीत दर्ज की। भुज नगरपालिका में भी पार्टी के 3 उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। 4 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने किया मतदान 26 अप्रैल को हुए मतदान में 4 करोड़ 18 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 15 नगर निगमों में 55.1% मतदान हुआ, जबकि नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में 65% से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई। Digital Campaign Expenditure : BJP ने डिजिटल कैंपेन में 40 करोड़ से ज्यादा किया खर्च, जानिये कांग्रेस-TMC ने कितना लगाया पैसा क्या कहते हैं नतीजे? गुजरात के इन नतीजों ने एक बार फिर दिखा दिया कि बीजेपी का संगठन और वोट बैंक अब भी बेहद मजबूत है। विपक्ष बिखरा हुआ नजर आया, जबकि कांग्रेस और AAP को अब नई रणनीति बनानी होगी। साफ है कि गुजरात में फिलहाल बीजेपी का किला अजेय नजर आ रहा है। महानगरपालिकाओं में भाजपा की जीत: अहमदाबाद: 192 सीटों में भाजपा 99, कांग्रेस 9 सूरत: 120 सीटों में भाजपा 115, AAP 4, कांग्रेस 1 राजकोट: 72 सीटों में भाजपा 65, कांग्रेस 7 वडोदरा: 76 सीटों में भाजपा 49, कांग्रेस 6 मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड और वापी में पहली बार चुनाव हुए, इनमें कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। अहमदाबाद में गिनती के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा कांग्रेस की टिकट पर राजकोट से हार गईं। AIMIM ने भुज में 3 और दिंद्रोल में 1 सीट जीती।